Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मेसी 'गोल्डन बॉल' के हकदार नहीं थे : माराडोना

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

रियो डी जेनेरियो , 14 Jul 2014

Last updated on: Jul 14, 2014, 00:00 IST

अर्जेटीना को 1986 में विश्व कप खिताब दिलाने वाले पूर्व कप्तान और महान खिलाड़ी डिएगो माराडोना ने कहा है कि फीफा ने लियोनेल मेसी को टूर्नामेंट के श्रेष्ठ खिलाड़ी का गोल्डन बॉल पुरस्कार देकर गलत फैसला किया है। दक्षिण अफ्रीका में 2010 में आयोजित विश्व कप के 19वें संस्करण में अर्जेटीनी टीम के कोच रह चुके माराडोना मानते हैं कि इस विश्व कप में मेसी का प्रदर्शन जिस स्तर का रहा है, उसे देखते हुए वह गोल्डन बॉल के हकदार नहीं थे।मेसी ने इस विश्व कप में कुल चार गोल किए। उनकी देखरेख में टीम फाइनल में पहुंची लेकिन वह न तो सेमीफाइनल में गोल कर सके और न ही फाइनल में। माराडोना मानते हैं कि 27 साल के मेसी को आर्थिक कारणों से यह पुरस्कार दिया गया है।टेलीविजन कार्यक्रम 'टेलेसर' के दौरान माराडोना जमकर मेसी की आलोचना करते नजर आए। माराडोना ने कहा, "मेरा वश चले तो मैं मेसी को स्वर्ग दे दूं। मेरी नजर में उसे मार्केटिंग कारणों से गोल्डन बॉल पुरस्कार दिया गया है। यह एक गलत फैसला है।"माराडोना ने कहा कि 24 साल बाद फाइनल में पहुंचकर उनकी टीम का खिताब नहीं जीत पाना उन्हें काफी दुख पहुंचा रहा है। बकौल पूर्व कप्तान, "मैं देश के साथ संवेदना रखता हूं। मेरे दिल में काफी दुख है।"उल्लेखनीय है कि रविवार को माराकाना स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में जर्मनी ने अर्जेटीना को 1-0 से हराकर चौथी बार खिताब पर कब्जा किया। पहली बार किसी यूरोपीय टीम ने दक्षिण अमेरिका में खिताब जीता है। जर्मन टीम 24 साल बाद चैम्पियन बनी है।

 

Tags: fifa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD