Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

किसको मिले विश्व कप के प्रमुख पुरस्कार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

रियो डी जेनेरियो , 14 Jul 2014

Last updated on: Jul 14, 2014, 00:00 IST

जर्मनी ने रविवार को रियो के माराकाना स्टेडियम में दो बार के चैम्पियन अर्जेटीना को 1-0 से हराकर चौथी बार फीफा विश्व कप खिताब पर कब्जा किया। दक्षिण अमेरिका महाद्वीप में पहली बार किसी यूरोपीय टीम ने खिताब जीता है। जर्मन टीम 24 साल बार चैम्पियन बनी है। यह संयुक्त जर्मनी की पहली खिताबी जीत है। इससे पहले पश्चिम जर्मनी ने 1990 में खिताब जीता था।

गोल्डन बॉल अवार्ड : 

24 साल के बाद फाइनल में पहुंचने वाली अर्जेटीनी टीम के कप्तान लियोनेल मेसी को टूर्नामेंट के श्रेष्ठ खिलाड़ी को दिया जाने वाला गोल्डन बॉल अवार्ड दिया गया। मेसी ने इस टूर्नामेंट में चार गोल किए और अपनी टीम को फाइनल तक ले आए। यह अलग बात है कि मेसी फाइनल और सेमीफाइनल में एक भी गोल नहीं कर सके।

गोल्डन बूट अवार्ड : 

क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय करने वाली कोलम्बियाई टीम के स्ट्राइकर जेम्स रॉड्रिगेज को सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी को दिया जाने वाला प्रतिष्ठित गोल्डन बूट अवार्ड से सम्मानित किया गया।इस प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी ने विश्व कप में सबसे अधिक छह गोल किए। जर्मनी के थॉमस मुलर, पांच गोलों के साथ इस खिताब की दौड़ में थे लेकिन वह फाइनल में अर्जेटीना के खिलाफ कोई गोल नहीं कर सके। रॉड्रिगेज ने अपना छठा गोल ब्राजील के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच में किया था। कोलम्बियाई टीम वह मैच 1-2 से हारकर विश्व कप से बाहर हो गई थी लेकिन इस गोल के साथ रोड्रिगेज सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बने थे।

गोल्डन ग्ल्ब्स अवार्ड :

जर्मनी के गोलकीपर मैनुएल नुएर को श्रेष्ठ गोलकीपर का गोल्डन ग्ल्ब्स अवार्ड दिया गया। इस गोलकीपर ने जर्मनी के लिए इस विश्व कप में सभी मैच खेले। उन्होंने इस दौरान 25 गोल बचाए। वह विश्व कप के दौरान जोएकिम लोव के पसंदीदा गोलकीपर बने रहे।

यंग प्लेअर अवार्ड : 

फ्रांस के पॉल पोग्बा को ह्यूंदई यंग प्लेअर अवार्ड से नवाजा गया। यह पुरस्कार टूर्नामेंट में सबसे चमकदार प्रदर्शन करने वाले युवा खिव्लाड़ी को दिया जाता है। 19 साल के पोग्बा ने विश्व कप में अपने शानदार खेल और खेल भावना से सबको प्रभावित किया और कई युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की मौजूदगी में यह प्रतिष्ठित पुरस्कार हासिल करने में सफल रहे।

फेयर प्ले अवार्ड : 

कोलम्बियाई टीम को इस साल का फेयर प्ले अवार्ड दिया गया। यह पुरस्कार खेल भावना के साथ मैदान में बने रहने वाली टीम को दिया जाता है। कोलम्बियाई टीम ने इस साल बेहतरीन अनुशासन का परिचय दिया। यह पुरस्कार नॉकआउट दौर में पहुंचने वाली टीम को ही दिया जाता है। कोलम्बियाई टीम क्वार्टर फाइनल में ब्राजील से हार गई थी। 2010 में यह पुरस्कार फ्रांस को मिला था।

 

Tags: fifa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD