Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

फीफा विश्व कप : अर्जेटीना को 1-0 से हराकर जर्मनी बना चैम्पियन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

रियो डी जनेरियो , 14 Jul 2014

Last updated on: Jul 14, 2014, 00:00 IST

जर्मनी दक्षिण अमेरिका की धरती पर फुटबाल विश्व कप जीतने वाला पहला देश बन गया है। माराकाना स्टेडियम में खेले गए फीफा विश्व कप के फाइनल में जर्मनी ने अर्जेटीना को 1-0 से हरा दिया। ब्राजील के रियो स्थित माराकाना स्टेडियम में खेले गए इस फाइनल मैच का फैसला अतिरिक्त समय में आया। मिरोस्लाव क्लोसे के स्थान पर 88वें मिनट में खेलने उतरे मारियो गोट्जे ने 113वें मिनट में जर्मनी की ओर से गोल कर पूरे स्टेडियम में सनसनी फैला दी। आंद्रे स्कर्ल के दिए एक पास को गोट्जे ने छाती पर लिया और फिर उसे शानदार तरीके से अपने बाएं पैर के जरिए अर्जेटीना की गोलपोस्ट में डाल दिया। इससे पहले खेल का फैसले पहले 90 मिनट में नहीं हो सका, जिसके बाद खेल को अतिरिक्त 30 मिनट में ले जाना पड़ा। जर्मनी में 2006 में हुए और दक्षिण अफ्रीका में 2010 में हुए विश्व कप के फाइनल मैच का नतीजा भी अतिरिक्त समय में आया था।

भले ही इस विश्व कप फाइनल में एक गोल ही हुआ लेकिन मैच आखिरी मिनट तक रोमांचक बना रहा। पहले हाफ में जहां अर्जेटीना का दबदबा दिखा, वहीं दूसरे हाफ और फिर अतिरिक्त समय में जर्मनी हावी होता दिखा। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। मैच के 30वें मिनट में अर्जेटीना के गोंजालो हिगुएन ने गेंद जर्मनी के गोलपोस्ट में डाल दी थी, जिसे रेफरी ने ऑफसाइड करार कर दिया। हालांकि टीवी रिप्ले में बहुत हद तक यह साफ नहीं हो पाया कि वह ऑफसाइड था या नहीं। इस बीच अर्जेटीना के गोलकीपर सर्जियो रोमेरो की भी तारीफ करनी होगी, जिन्होंने कई शानदार गोल बचाए। अर्जेटीनी कप्तान और स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी हमेशा जर्मन खिलाड़ियों के घेरे में रहे और कुछ खास करने में नाकाम रहे। चोटिल एंजेल डी मारिया का न खेलना भी अर्जेटीना को खला। जर्मनी ने इससे पहले आखिरी बार विश्व कप 1990 में डिएगो माराडानो के नेतृत्व वाली अर्जेटीनी टीम को ही हरा कर जीता था। 

 

Tags: fifa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD