सदानंद गौड़ा के घर के बाहर कांग्रेसियों का विरोध-प्रदर्शन
Web Admin
5 दरिया न्यूज
नई दिल्ली , 08 Jul 2014
Last updated on: Jul 08, 2014, 00:00 IST
कांग्रेस समर्थकों ने रेल किराया वृद्धि के खिलाफ यहां मंगलवार को रेल मंत्री सदानंद गौड़ा के आवास के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया। अपराह्न् तीन बजे महिलाओं सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस समर्थक दिल्ली के तुगलक रोड पर स्थित गौड़ा के आवास के बाहर एकत्रित हुए और प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने गौड़ा के वाहन को घर के बाहर ही रोक लिया। वहीं, कांग्रेस नेता मुकेश शर्मा ने घर के बाहर लगे मंत्री के नामपट्ट को हटा दिया और उसे पैरों से कुचल दिया। प्रदर्शनकारियों के साथ आए दिल्ली प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि विरोध-प्रदर्शन शांतिपूर्ण होना चाहिए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "हमने रेल मंत्री के आवास के बाहर महिला कांस्टेबल सहित पर्याप्त मात्रा में पुलिसबल तैनात किया है। इलाके की घेराबंदी की गई है। हम प्रदर्शनकारियों को हिंसक होने से रोकने की कोशिश रहे हैं।"