Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर

 

भाजपा में विचारधारा को लेकर सहज नहीं था : अरविंदर सिंह लवली

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 Feb 2018

Last updated on: Feb 17, 2018, 00:00 IST

दिल्ली के पूर्व मंत्री अरविंदर सिंह लवली शनिवार को भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) छोड़कर फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए और उन्होंने कहा कि भाजपा में विचारधारा को लेकर वह सहज नहीं थे। वह गत वर्ष अप्रैल में भाजपा में शामिल हुए थे। लवली ने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन, दिल्ली के पूर्व मंत्री हारून यूसुफ और पार्टी प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला के साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की और इसके थोड़ी ही देर बाद लवली की कांग्रेस में वापसी की घोषणा की गई।लवली ने मीडिया से कहा, "कांग्रेस को छोड़ना मेरे लिए आसान निर्णय नहीं था। यह निर्णय पीड़ा में लिया गया था। विचारधारा के स्तर पर, मैं भाजपा में सहज नहीं था।"माकन ने लवली की पार्टी में वापसी की घोषणा करते हुए कहा, "लवली फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। हम उनका पार्टी में स्वागत करते हैं।"कांग्रेस नेता ने कहा, "कांग्रेस उनकी उपस्थिति से मजबूत होगी और हम दिल्ली के लोगों की सेवा करेंगे।"माकन ने कहा, "लवली और उनके परिवार ने कांग्रेस में लंबे समय से योगदान दिया है। वह पीढ़ियों से हमारे मजबूत सिपाही रहे हैं। वह दिल्ली इकाई के पूर्व प्रमुख और दिल्ली सरकार में मंत्री रह चुके हैं।"लवली पिछले वर्ष राष्ट्रीय राजधानी में नगर निगम चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गए थे।चार बार विधायक रह चुके लवली पहली बार 1998 में दिल्ली विधानसभा के लिए चुने गए थे।लवली की कांग्रेस में वापसी को यहां की 20 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले कांग्रेस के लिए बड़े प्रोत्साहन के तौर पर देखा जा रहा है।

 

Tags: Arvinder Singh Lovely

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD