Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता

 

भारत, अमेरिका कूटनीतिक साझेदारी बढ़ाने के इच्छुक

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

नई दिल्ली , 03 Jul 2014

Last updated on: Jul 03, 2014, 00:00 IST

भारत और अमेरिका ने गुरुवार को अपने आपसी संबंध और कूटनीतिक साझेदारी को बनाए रखने और मजबूत करने की इच्छा जाहिर की। एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अमेरिकी सीनेटर जॉन मैक्केन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर भारत-अमेरिका कूटनीतिक साझेदारी को बेहतर बनाने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने की इच्छा जाहिर की। मैक्केन ने भारत में नई सरकार के प्रयासों के तहत आर्थिक विकास और सभी क्षेत्रों में प्रगति की आशा व्यक्त की और प्रधानमंत्री के सफल कार्यकाल की कामना की। मोदी ने कहा कि वह भारत और अमेरिका के हितों, एक दूसरे के हितों के प्रति संवेदनशीलता और द्विपक्षीय संबंधों में ठोस प्रगति के लिए साझा मूल्यों पर आधारित कूटनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के इच्छुक हैं।

मोदी ने कहा कि प्रजातांत्रिक राष्ट्रों और उनके सहयोग से विश्व में शांति, स्थिरता और समृद्धि बढ़ेगी। उन्होंने सितंबर महीने में अमेरिका की यात्रा को लेकर आशा जताई और दोनों देशों के संबंधों को नए स्तर पर ले जाने की उम्मीद जाहिर की। दोनों देशों के नेताओं ने इराक एवं अफगानिस्तान में चल रहे घटनाक्रमों पर भी चर्चा की। प्रधानमंत्री ने दुनिया में बढ़ रहे आतंकवाद के खतरे के प्रति चिंता व्यक्त की और कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई मानवीय बलों की वैश्विक प्राथमिकता होनी चाहिए।

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD