Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

शरनजीत सिंह ढिल्लों द्वारा नहरों और दरियाई किनारों पर 24 घण्टे सतर्कता के आदेश

मानसून की आमद को देखते हुए राज्य के संवेदनशील स्थानों पर एसडीओज़ और जे ईज़ की डियूटी लगाई

शरनजीत सिंह ढिल्लों
शरनजीत सिंह ढिल्लों
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

चण्डीगढ़ , 01 Jul 2014

Last updated on: Jul 01, 2014, 00:00 IST

पंजाब के सिंचाई मंत्री शरनजीत सिंह ढिल्लों ने मानसून की आमद को देखते हुए आज यहां राज्य में नहरी और दरियाई किनारों के 24 घण्टे सतर्कता रखने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने विभाग के अलग-अलग विंगों के मु य इंजीनियरों को राज्य में सभी संवेदनशील स्थानों की निगरानी करने के लिए एसडीओज़ और जेईज़ की डियूटी लगाने और किनारों की 24 घण्टे निगरानी के लिए मेट और बेलदार तैनात करने के निर्देश भी दिये। ढिल्लों ने बताया कि संभावी बाढ़ की स्थिति पर नजर रखने के लिए पंजाब सरकार द्वारा राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है जो हंगामी स्थिति में 24 घण्टे कार्य करेगा। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त जिला और तहसील स्तरीय कंट्रोल रूम निरन्तर कार्यशील हैं।

ढिल्लों ने बताया कि मु य इंजीनियर (ड्रेनेज) को निर्देश दिये गये हैं कि सभी जिलों में बाढ़ को रोकने के लिए आगामी प्रबन्धों का स्वयं दौरा करके समीक्षा करें और विस्तृत रिपोर्ट दें। उन्होंने बताया कि वह विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ स्वयं भी बाढ़ नियंत्रण प्रबन्धों का जायजा लेंगें और किसी भी सूरत में लापरवाही  का प्रयोग करने वाले अधिकारी या कर्मचारी को छोड़ा नहीं जाएगा। ढिल्लों ने बताया कि मानसून सीजन को ध्यान में रखते हुए मु य इंजीनियर (नहरें) को राज्य के समूह संवेदनशील स्थानों की निगरानी के लिए एसडीओज और जेईज़ स्तर के अधिकारियों की डियूटियां लगाने के निर्देश दिये गये हैं और नहरों पर दरियाई किनारों की 24 घण्टे निगरानी हेतू मेट और बेलदार तैनात करने के लिए कहा गया है।

ढिल्लों ने कहा कि सिंचाई विभाग ने संभावी बाढ़ के आगामी प्रबन्ध पूरे किये हुए हैं। उन्होंने विभाग को सतर्क करते हुए कहा कि आगामी समय में कोई भी उच्चाधिकारी या कर्मचारी अपना स्टेशन छोड़कर न जाए। उन्होंने लोगों को भी अपील की कि वह विभाग को आगामी प्रबन्धों के लिए पूरा सहयोग दें और अफवाहों से बचें। उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग किसी भी हंगामी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

 

Tags: Sharanjit Singh Dhillon

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD