Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

शरणजीत सिंह ढिल्लों द्वारा बाढ़ों की रोकथाम के प्रबंध 30 जून तक सम्पूर्ण करने के आदेश

सेम के खात्मे के लिए नए प्रोजेक्ट बनाने पर बल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

चण्डीगढ़ , 16 Jun 2014

Last updated on: Jun 16, 2014, 00:00 IST

पंजाब के सिंचाई मंत्री शरणजीत सिंह ढिल्लों ने बाढ़ों की रोकथाम के लिए चल रहे प्रोजेक्ट 30 जून, 2014 तक सम्पूर्ण करने के आदेश दिए हैं।.ढिल्लों ने आज यहां सिंचाई विभाग के मुख्य इंजीनियरों के साथ की प्रथम बैठक के दौरान कहा कि बारिश के सीजन की शुरूआत हो चुकी है और राज्यभर में जहां-जहां भी बाढ़ों से बचाव संबंधी प्रोजेक्टों पर कार्य चल रहा है, उसको 30 जून तक सम्पूर्ण करना विश्वसनीय बनाया जाए। उन्होंने मुख्य इंजीनियरों को संबंधित क्षेत्रों अधीन आते दूसी बांधों, नहरों की टूट-फूट या नाजुक स्थानों को सही करने के लिए भी निर्देश दिए।ढिल्लों ने सिंचाई सिस्टम द्वारा व्यर्थ जाते मूल्यवान पानी को बचाने पर बल देते हुए विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए की विभाग द्वारा चल रहे प्रोजेक्टों को वह निजी तौर पर चैक करें ताकि कार्य सही रफतार से सम्पूर्ण हो और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा सके। उन्होंने कहा कि समूचे प्रोजेक्टों को निर्धारित समय अनुसार पूरा करना विश्वसनीय बनाया जाए।

ढिल्लों ने सेम के खात्मे के लिए नए प्रोजेक्ट बनाने पर बल देते हुए कहा कि अब केन्द्र में श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बन चुकी है और अब केन्द्र सरकार  द्वारा पंजाब से संबंधित प्रत्येक प्रोजेक्ट पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि नहरी विभाग से संबंधित विभिन्न स्कीमें/योजनाएं बना कर केन्द्र सरकार को भेजें, ताकि स्कीमों संबंधी शीघ्रतिशीघ्र स्वीकृति मिल सके और राज्य के लोगों को संबंधित स्कीमों से लाभ मिल सके। ढिल्लों ने बताया कि पंजाब सरकार राज्य में हर क्षेत्र में विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में बाढ़ों की रोकथाम के लिए विभिन्न बांधों को मज़बूत किया जाएगा और श्रीमुक्तसर, फरीदकोट और अबोहर के क्षेत्रों में से सेम की समाप्ति के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।इस अवसर पर सिंचाई विभाग के सचिव स.बलविन्द्र सिंह मुलतानी और समस्त मुख्य अभियंता उपस्थित थे।

 

Tags: Sharanjit Singh Dhillon

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD