गुजरात क्रिकेट संघ के अध्यक्ष चुने गए अमित शाह
Web Admin
5 दरिया न्यूज
अहमदाबाद , 13 Jun 2014
Last updated on: Jun 13, 2014, 00:00 IST
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और लोकसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश में पार्टी की अभूतपूर्व सफलता के लिए जिम्मेदार अमित शाह को शुक्रवार को गुजरात क्रिकेट संघ (जीसीए) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। यह पद नरेंद्र मोदी द्वारा खाली किया गया था। मोदी भारत के प्रधानमंत्री चुने गए हैं। मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद इस पद से इस्तीफा दे दिया था।मोदी 15 सितम्बर, 2009 को जीसीए का अध्यक्ष बने थे। मोदी से पहले कांग्रेस के नरहरि अमीन इस पद पर आसीन थे।जीसीए की कार्यकारिणी में 32 सदस्य हैं। शाह का चयन निर्विरोध हुआ है। जीसीए के उपाध्यक्ष और भाजपा के राज्य सभा सांसद परिमल नाथवानी ने शाह का नाम अध्यक्ष पद के लिए आगे किया था।