Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

बी.बी.एम.बी. अध्यक्ष की मुख्यमंत्री से भेंट

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

शिमला , 31 Jan 2013

Last updated on: Jan 31, 2013, 00:00 IST

मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र सिंह से भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) के अध्यक्ष श्री ए.बी. अग्रवाल ने यहां भेंट की। बैठक के दौरान बीबीएमबी से राज्य को जलापूर्ति, भूमि स्थानांतरण एवं बोर्ड द्वारा पुलों के निर्माण संबंधी विभिन्न मामलों पर विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीबीएमबी प्राधिकरण को धावल गांव को राष्ट्रीय उच्च मार्ग-21 से जोड़ने के लिए सतलुज नदी पर वाहन योग्य पुल के निर्माण तथा मंडी जिले की सुंदरनगर तहसील के मंगलाह गांव में एक अन्य पुल के निर्माण कार्य में तेजी लानी चाहिए। उन्होंने कहा कि बीबीएमबी को यह सुनिश्चित बनाना चाहिए कि उसके अधिकार क्षेत्र के तहत आने वाले विभिन्न स्रोतों से हिमाचल प्रदेश को पेयजल एवं सिंचाई सुविधाओं के लिए पर्याप्त जलापूर्ति हो।श्री ए.बी. अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि बीबीएमबी द्वारा धावल पुल के लिए 17.61 करोड़ रुपये और मंगलाह पुल के लिए 2.30 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि निकट भविष्य में राज्य को बीबीएमबी द्वारा हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। प्रधान सचिव, कार्मिक, बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा श्री एस.के.बी.एस. नेगी तथा विशेष सचिव बीबीएमबी श्री रणवीर जाल्टा भी बैठक में उपस्थित थे।

 

Tags: virbhadra singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD