Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

संगठन चुनावों के लिए एक्सरसाइज कर रही प्रदेश भाजपा के भावी अध्यक्ष भी सतपाल सत्ती ही होंगे

सतपाल सत्ती
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

धर्मशाला , 25 Jan 2013

Last updated on: Jan 25, 2013, 00:00 IST

संगठन चुनावों के लिए एक्सरसाइज कर रही प्रदेश भाजपा के भावी अध्यक्ष भी सतपाल सत्ती ही होंगे। जानकारी मिली है कि उनके नाम पर आम राय बनाने की कवायद जारी है। सत्ती को पार्टी हाइकमान ने प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं की सलाह पर विधानसभा चुनावों से पहले ही प्रदेशाध्यक्ष के पद पर काबिज किया था, लिहाजा उन्हें अभी इस पद पर बने लगभग महीने का ही समय हुआ है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक संगठनात्मक चुनावों के बाद सतपाल सिंह सत्ती के नाम पर मुहर लगाने की तैयारी है। उल्लेखनीय है इससे पहले पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व मौजूदा भाजपा विधायक डा. राजीव बिंदल का नाम भी भावी अध्यक्ष पद के लिए सुर्खियों में रहा है। पार्टी के कई नेता भी उनके नाम को आगे करते रहे हैं, मगर अब सतपाल सिंह सत्ती के नाम पर सहमति बनाने की तैयारी है। मार्च तक इसका ऐलान भी हो सकता है। बता दें कि सत्ती को उस दौरान प्रदेशाध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई थी, जब पार्टी में खींचतान चरम पर थी। संगठन को लेकर शांता व धूमल समर्थक आमने-सामने दिख रहे थे। उस दौरान कई नेताओं के नाम सामने थे, मगर सतपाल सिंह सत्ती के नाम पर अंतत: मुहर लगा दी थी। पता चला है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता इस बारे में सतपाल सिंह सत्ती से भी चर्चा करेंगे। यदि उनकी भी सहमति रहती है तो उनका कार्यकाल आगे किया जा सकता है। हालांकि रिवायत के मुताबिक उन्हें दूसरी टर्म का अध्यक्ष घोषित किया जाएगा। बहरहाल सत्ती का नाम आगे आने से अब उन सभी अटकलों पर विराम लगता दिख रहा है, जिसके तहत डा. बिंदल व शांता समर्थकों के नाम भी आगे आ रहे थे।

 

Tags: satpal singh satti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD