जम्मू में पारा 45 डिग्री के करीब पहुंचा
Web Admin
5 दरिया न्यूज
जम्मू , 06 Jun 2014
Last updated on: Jun 06, 2014, 00:00 IST
जम्मू में गुरुवार इस मौसम का सबसे गर्म दिन रहा, जब अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह जानकारी एक अधिकारी ने शुक्रवार को दी। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "जम्मू शहर में गुरुवार इस मौसम का सबसे गर्म दिन रहा, जब अधिकतम तपामान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।"जून महीने में सबसे अधिक तापमान 12 जून 1953 को दर्ज किया गया था, जब अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस के स्तर पर पहुंच गया था। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में थोड़ी वृद्धि की संभावना व्यक्त की है। गर्मी की वजह से शहर में सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। सड़कों व बाजारों में चहल पहल कम दिख रही है और लोग घर के अंदर रहना पसंद कर रहे हैं।