Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सभी कार्यालयों में महिला सैल बनाने जरूरी, अंधे मोड़ों पर वाहन चालकों की सुविधा के लिए शीशे लगेंगे: डीसी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

ऊना , 10 Jan 2013

Last updated on: Jan 10, 2013, 00:00 IST

जिला ऊना में चिन्हित किए गए ब्लाइंड स्पाट (अंधे मोड़ों) पर दुर्घटनाओं से बचाव व वाहन चालकों की सुविधा के लिए शीशे लगाए जायेंगे ताकि दूसरी दिशा से आने वाले वाहनों का अक्स उनमें देखा जा सके। यह जानकारी डीसी संदीप कदम ने आज यहां प्रशासन में कार्यकुशलता लाने के लिए आयोजित अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक में दी। उन्होंने अधिकारियों को ओवरलोडिंग के मामलों से सख्ती से निपटने और नो पार्किंग जोन में वाहनों के खड़े होने पर कड़ाई से पाबंदी लगाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि ऊना में सैनिक विश्राम गृह के बाहर बसें खड़ी करके सुचारू यातायात में व्यावधान डालने वालों का चालान किया जायेगा। डीसी ने अवैध खनन और पालीथीन के इस्तेमाल के मामलों पर कड़ा रूख अपनाते हुए अधिकारियों को इस बारे ठोस कार्रवाही अमल में लाने के निर्देश दिए। डीसी ने अधिकारियों से यह भी आह्वान किया कि वे अपने व अपने अधीनस्थ सभी कर्मचारियों के आधार कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें। डीसी संदीप कदम ने सभी विभागाध्यक्षों से अपने विभागों में रिक्त पड़े पदों की विस्तार से सूचना तुरंत उपायुक्त कार्यालय में उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए और विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने पर बल दिया ताकि इन योजनाओं से पात्र लोग लाभान्वित हो सकें। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को आरटीआई के तहत मांगी गई विभिन्न सूचनाएं निर्धारित समयवधि मं प्रदान करनी चाहिएं। उन्होंने आपदा प्रबंधन के तहत विभिन्न विभागों द्वारा की गई तैयारियों की जानकारी भी हासिल की।

 

Tags: dc una sandeep kadam

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD