Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पल्स पोलियो अभियान में 55,914 बच्चे पियेंगे दो बूंद जिंदगी की: संदीप कदम

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

ऊना , 07 Jan 2013

Last updated on: Jan 07, 2013, 00:00 IST

ऊना जिला में इस वर्ष पल्स पोलियो अभियान का पहला चरण 20 जनवरी व दूसरा चरण 24 फरवरी को होगा जिसमें पांच वर्ष आयु वर्ग तक के 55 हजार 914 बच्चों को पल्स पोलियो प्रतिरक्षण दवा की दो बूंदे पिलाई जायेंगी। यह जानकारी डीसी संदीप कदम ने आज यहां इस अभियान के सिलसिले में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। बैठक में एडीएम राकेश शर्मा, कार्यकारी सीएमओ डा. कौशल सहित जिला के सभी विभागों के अधिकारी , हिमोत्कर्ष अध्यक्ष कंवर हरिसिंह व रोटरी क्लब के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। डीसी संदीप कदम ने बताया कि इस अभियान के तहत जिला में 364 बूथ लगाए जायेंगे जिनमें 346 बूथ ग्रामीण क्षेत्रों में और 18 बूथ शहरी क्षेत्रों में होंगे। इसके अलावा 22 मोबाइल बूथ भी अपनी सेवाएं देंगे। जिला के तमाम बैरियरों पर भी विशेष बूथ लगाकर वाहनों में यात्रा कर रहे 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पल्स पोलियो प्रतिरक्षण दवा की दो बूंदे पिलाई जायेंगी। डीसी ने बताया कि अंब ब्लाक में 98 बूथ, बंगाणा ब्लाक में 57 बूथ, गगरेट व हरोली ब्लाक 101- 101 बूथ और ऊना शहर में 7 बूथ स्थापित किए जायेंगे। इसके अलावा औद्योगिक क्षेत्रों में श्रमिकों के बच्चों को भी पल्स पोलियो प्रतिरक्षण दवा की खुराक पिलाने के स्पैशल इंतजाम किए जायेंगे और इस बारे विभिन्न औद्योगिक संगठनों से जिला प्रशासन द्वारा बैठक की जायेगी। डीसी ने दोनों शिक्षा उपनिदेशकों को निर्देश दिए कि वे निजी स्कूलों के प्रबंधकों से बैठक करके उन्हें 5 वर्ष आयु वर्ग तक के विद्यार्थियों को पोलियो प्रतिरक्षण दवा पिलवाने के लिए प्रकरत करें। डीसी ने कहा कि जिला में इस अभियान को अंजाम देने के लिए 1456 कर्मचारियों क ी सेवाएं ली जाएंगी । डीसी ने कहा कि इस अभियान के तहत विशेष रूप से प्रवासी श्रमिकों के बच्चों पर ध्यान केन्द्रित किया जायेगा और मोबाइल टीमें झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले प्रवासी मजदूरों के बच्चों को पोलियों की खुराक पिलायेंगी। उन्होंने बताया कि पिछले साल पल्स पोलियो अभियान के तहत 55894 बच्चों को पोलियो प्रतिरक्षण दवा पिलाई गई थी। डीसी ने कहा कि पोलियो मुक्त समाज की परिकल्पना तभी साकार हो सकती है जब सभी मिल जुल कर इसमें सहयोग करें । उन्होंने कहा कि पूरे समाज का दायित्व बनता है कि कोई भी बच्चा इस अभियान के लाभ से वंचित न रहे । उन्होंने कहा कि पूरे देश में पोलियो के 524 मामले सामने आए हैं लेकिन हिमाचल प्रदेश में इस समय पोलियो का कोई मामला सामने नहीं आया है । उन्होंने कहा कि इस अभियान को जन भागीदारी और जन चेतना से ही सफल बनाया जा सकता है। उन्होंने सभी स्वैच्छिक संस्थाओं और पंचायती राज प्रतिनिधियों से इस अभियान को सफल बनाने के लिए जि़ला प्रशासन को सहयोग देने की अपील की । उन्होंने विशेषकर चिन्हित आयु वर्ग के बच्चों के अभिभावकों से आग्रह किया है कि वे इसमें बढ़-चढ़ कर भाग लें तथा अन्य लोगों को भी इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रेरित करें ताकि राष्ट्रहित के इस पुनीत कार्य में सभी भागीदार बन सकें। उन्होंने कहा कि इस मुहिम में स्वंय सेवी संस्थाओं के साथ-साथ पंचायती राज संस्थाओं और विभिन्न विभागों का पूरा सहयोग लिया जायेगा ताकि जिला में इस अभियान को सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया जा सके ।

 

Tags: dc una sandeep kadam

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD