Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

किंग्स इलेवन ने रॉयल्स की राह की मुश्किल : आईपीएल-7

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

मोहाली , 24 May 2014

Last updated on: May 24, 2014, 00:00 IST

किंग्स इलेवन पंजाब ने पंजाब क्रिकेट संघ स्टेडियम के अपने घरेलू मैदान पर शुक्रवार को हुए दिन के दूसरे और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के सातवें संस्करण के 52वें मैच में राजस्थान रॉयल्स को 16 रनों से हरा दिया। किंग्स इलेवन से मिले 180 रनों के लक्ष्य के जवाब में रॉयल्स निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 163 रन ही बना सके। 40 रनों की संयमभरी पारी खेलने वाले शॉन मार्श किंग्स इलेवन की जीत के नायक रहे।इस जीत की बदौलत किंग्स इलेवन ने जहां अपनी बादशाहत कायम रखते हुए प्लेऑफ में प्रवेश किया, वहीं रॉयल्स के लिए आगे की राह मुश्किल कर दी। अब रॉयल्स को अगले मैच में जीत दर्ज करनी होगी या मनाना होगा कि मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स अपने-अपने मैच या तो हार जाएं ता नेट रन रेट में उनसे पीछे रह जाएं।रॉयल्स के लिए आईपीएल-7 में कई बेहतरीन पारियां खेलने वाले करुण नायर (11) इस महत्वपूर्ण मैच में कुछ खास नहीं कर सके। नायर को तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर लक्ष्मीपति बालाजी ने कप्तान जॉर्ज बैले के हाथों कैच आउट करवाया।पहले झटके से उबरते हुए अजिंक्य रहाणे (23) ने संजू सैमसन के साथ दूसरे विकेट की साझेदारी में टीम का स्कोर आगे बढ़ाना शुरू किया। रहाणे और सैमसन के बीच यह साझेदारी 35 रनों तक ही पहूंची थी कि ऋषि धवन ने एक ही ओवर में रहाणे और शेन वाट्सन (0) के विकेट चटकाकर रॉयल्स को दोहरा झटका दे दिया।

इसके बाद तो जैसे रॉयल्स किसी तरह हार का अंतर कम करने के लिए ही खेलने लगे। वाट्सन के जाने के बाद रॉयल्स के बल्लेबाज न रनगति कायम रख पाए और न ही विकेट बचा पाए। सातवें ओवर की आखिरी गेंद से लेकर 16वें ओवर की तीसरी गेंद के बीच 52 गेंदों में रॉयल्स एक भी बाउंड्री नहीं लगा पाए, जबकि इस बीच उनके चार विकेट गिरे।16वें ओवर की चौथी गेंद पर छक्का जड़कर राहुल तेवतिया (16) ने बाउंड्री के सूखे को तो खत्म किया, लेकिन अगली ही गेंद पर अक्षर पटेल ने उन्हें करनवीर सिंह के हाथों कैच आउट करवा दिया। तेवतिया के रूप में रॉयल्स का छठा विकेट गिरा। तब तक रॉयल्स का स्कोर 15.5 ओवरों में 101 रन था और उसे जीत के लिए 25 गेंदों में 79 रनों की दरकार थी।ब्रैड हॉज (31) ने जेम्स फॉल्कनर (नाबाद 35) के साथ सातवें विकेट के लिए 10 गेंदों में 27 रन जोड़कर रनगति तेज करने की कोशिश की, लेकिन 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर हॉज का विकेट गिरने के साथ ही यह जोड़ी भी आधे रास्ते में ही दम तोड़ गई। अक्षर पटेल ने इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर केवन कूपर को भी पवेलियन भेज दिया।

रॉयल्स के सामने आखिरी दो ओवर में 49 रनों का लक्ष्य था, जो फॉल्कनर की आतिशी पारी के बावजूद काफी दूर रह गया। फॉल्कनर ने 13 गेंदों की अपनी नाबाद पारी में एक चौका और चार जबरदस्त छक्के लगाए।किंग्स इलेवन की तरफ से आईपीएल-7 में पहला मैच खेल रहे करनवीर सिंह ने सबसे बेहतर गेंदबाजी की। करनवीर ने चार की इकॉनमी से 16 रन देकर दो विकेट चटकाए, हालांकि सर्वाधिक तीन विकेट अक्षर पटेल को मिला।

इससे पहले, रॉयल्स के निमंत्रण पर बल्लेबाजी करने उतरे किंग्स इलेवन ने निर्धारित ओवरों में चार विकेट खोकर 178 रन बनाए थे।विरेंद्र सहवाग (18) ने मनन वोहरा (25) के साथ शुरूआत तो तेज की, लेकिन तीन चौकों और एक छक्के से सजी उनकी आठ गेंदों की बेहद छोटी पारी तीसरे ओवर में ही समाप्त हो गई। जेम्स फॉल्कनर की गेंद पर सहवाग का कैच विक्रमजीत मलिक ने लपका।वोहरा ने शॉन मार्श (40) के साथ दूसरे विकेट के लिए 30 रनों की साझेदारी ही निभाई थी कि सातवें ओवर की तीसरी गेंद पर दूसरा रन लेने के प्रयास में स्टुअर्ट बिन्नी ने उन्हें रन आउट कर दिया।

मार्श ने इसके बाद रिद्धिमान साहा (27) के साथ तीसरे विकेट के लिए जरूर 59 रनों की अहम साझेदारी की। मार्श और साहा के बीच यह साझेदारी बहुत सधे अंदाज में बढ़ रही थी, लेकिन 14वें ओवर की पहली गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में अजिंक्य रहाणे ने मार्श का कैच लपक लिया। मार्श ने इस बीच 35 गेंदों का सामना कर पांच चौके और एक छक्का लगाया।अगले ही ओवर में साहा भी पवेलियन लौट गए। राहुल तेवतिया की गेंद पर साहा का कैच भी रहाणे ने लपका।मार्श का विकेट गिरने के बाद किंग्स इलेवन की रन गति काफी धीमी पड़ गई और अगले चार ओवरों में वे 20 रन बना सके। डेविड मिलर (नाबाद 29) और कप्तान जॉर्ज बैले (नाबाद 26) ने जमने में थोड़ा वक्त जरूर लिया, पर आखिरी तीन ओवरों में उन्होंने 46 रन बटोरते हुए किंग्स इलेवन का स्कोर 179 के सम्मानजनक टोटल तक पहुंचा दिया।इस बीच मिलर ने 20 गेंदों में दो छक्के लगाए और बैले ने 18 गेंदों में एक चौका और एक छक्का जड़ा।रॉयल्स के लिए राहुल तेवतिया ने सबसे बेहतर गेंदबाजी की। तेवतिया ने छह की इकॉनमी से 24 रन देकर एक विकेट चटकाया। मलिक और फॉल्कनर को भी एक-एक विकेट मिला।

 

Tags: ipl

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD