<span style="font-family:Calibri" lang="hi"> <span style="font-family:Mangal" lang="hi">संदीप<span style="font-family:Calibri"" /> Çèâè Ùð ·¤è ¥æÂÎæ ÂýÕ´ÏÙ ÌñØæçÚUØô´ ·¤è â×èÿææ
Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

Çèâè Ùð ·¤è ¥æÂÎæ ÂýÕ´ÏÙ ÌñØæçÚUØô´ ·¤è â×èÿææ

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

z ¼çÚÄææ ‹ØêÁ (çßÁØð‹ÎÚU àæ×æü)

ª¤Ùæ , 26 Dec 2012

Last updated on: Dec 26, 2012, 00:00 IST

डीसी संदीप कदम ने आज यहां बचत भवन में आयोजित विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला में आपदा प्रबंधन तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा किसी प्राकृतिक अन्य आपदा की स्थिति में उठाए जाने वाले कदमों और पूर्व तैयारियों की फीडबैक भी ली। डीसी कहा कि आपदा प्रबंधन में वैसे तो हर व्यक्ति का योगदान जरूरी है लेकिन प्रशासनिक स्तर पर की गई तैयारियों की पड़ताल भी जरूरी है। संदीप कदम ने कहा कि आपदाएं दो तरह की होती हैं, जिनमें प्राकृतिक आपदा और मानवजनित आपदा शामिल है। प्राकृतिक आपदा में भूकंप, भूससंख्लन, बाढ़, सूखा, आग और सुनामी जैसी आपदाएं शामिल हैं जबकि मानवजनित आपदा में दुर्घटनाएं आतंकवादी घटनाएं आती हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि अधिकांश आपदाओं का पूर्वानुमान नहीं लगाया जा सकता है और ही इन्हें पूर्ण तौर पर रोका जा सकता है लेकिन इनके प्रभाव को एक सीमा तक जरूर कम किया जा सकता है जिससे कि जान-माल का कम से कम नुकसान हो। यह कार्य तभी किया जा सकता है, जब सक्षम रूप से आपदा प्रबंधन का सहयोग मिले।  डीसी ने कहा कि आपदा प्रबंधन के दो महत्वपूर्ण आंतरिक पहलू हैं। वह हैं पूर्ववर्ती और उत्तरवर्ती आपदा प्रबंधन। पूर्ववर्ती आपदा प्रबंधन को जोखिम प्रबंधन के रूप में जाना जाता है। आपदा के खतरे जोखिम एवं शीघ्र चपेट में आनेवाली स्थितियों के मेल से उत्पन्न होते हैं। ये कारक समय और भौगोलिक , दोनों पहलुओं से बदलते रहते हैं। जोखिम प्रबंधन के तीन घटक होते हैं। इसमें खतरे की पहचान, खतरा कम करना और उत्तरवर्ती आपदा प्रबंधन शामिल है। डीसी ने कहा कि आपदा के बाद की स्थिति आपदा प्रबंधन का महत्वपूर्ण आधार है। जब आपदा के कारण सब कुछ अस्त-व्यस्त हो जाता है ,तब लोगों को स्वयं ही उजड़े जीवन को पुन: बसाना होता है तथा अपने दिन.प्रतिदिन के कार्य पुन: शुरू करने पड़ते हैं। आपदा प्रबंधकों को ऐसे प्रभावित क्षेत्रों में सामान्य जीवन बहाल करने का कार्य करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन व्यावसायिक समन्वयक के रूप में कार्य करता है और यह सुनिश्चित करता है कि समस्त आवश्यक सहायक साधन और सुविधाएं सही समय पर आपदाग्रस्त क्षेत्र में उपलब्ध हैं, जिससे कम से कम नुकसान होता है। डीसी ने कहा कि बढ़ती आबादी के प्रभाव क्षेत्र एवं ऐसे खतरों से जुड़े माहौल से संबंधित सूचना और डाटा भी आपदा प्रबंधन का अंग है। इसमें ऐसे निर्णय लिये जा सकते हैं कि निरंतर चलनेवाली परियोजनाएं कैसे तैयार की जानी हैं और कहां पर धन का निवेश किया जाना उचित होगा, जिससे दुर्दम्य आपदाओं का सामना किया जा सके। उन्होंने कहा कि जनशक्ति, वित्त और अन्य आधारभूत समर्थन भी आपदा प्रबंधन का ही हिस्सा हैं। डीसी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने स्तर पर आपदा प्रबंधन में योगदान दे सकता है। यदि किसी व्यक्ति के मन में जनसेवा का भाव है तो वह अत्यधिक दबाव तथा तनावपूर्ण स्थितियों में कार्य कर सकता है। उसका जोश बना रहता है तथा आपदा एवं भारी खतरे होने के बावजूद वह पूरे उत्साह से दिन भर कार्य कर सकता है, तो वह व्यक्ति प्रभावी आपदा प्रबंधक बन सकता है। इस अवसर पर एडीएम राकेश शर्मा, एसडीएम अंब अश्विनी रमेश सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। 

 

 

Tags: dc una sandeep kadam

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD