डी.सी. संदीप कदम ने आज यहां बताया कि जो लोग कल्याण विभाग से बढ़ापा, विकलांग, कुष्ठ रोगी व विधवा पैन्शन प्राप्त कर रहे हैं, उनके लिए आधार कार्ड का पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि जिला के प्रत्येक खंड स्तर पर आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं। अत: जिन्होंने अभी आधार कार्ड नहीं बनवाये हैं, वे शीघ्र अपने आधार कार्ड बनवा लें। उन्होंने उपरोक्त स्कीम के अंतर्गत पैन्शन प्राप्त कर रहे पैन्शन धारकों से आहवान किया है कि वे 25 दिसम्बर तक संबंधित विकास खंड अधिकारी कार्यालय में अपने आधार कार्ड या आधार कार्ड के पंजीकरण की स्लिप की छायाप्रति पर अपने पैन्शन कार्ड का नम्बर लिख कर जमा करवा दें ताकि भविष्य में पैन्शन भुगतान में उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई का