Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आईपीएल-7: स्पर्धा में बने रहने के लिए खेलेंगे मुंबई इंडियंस

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

मोहाली , 20 May 2014

Last updated on: May 20, 2014, 00:00 IST

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा और सातवें संस्करण के तहत बुधवार को एकमात्र मैच मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच होना है। मुंबई इंडियंस बुधवार को जब पंजाब क्रिकेट संघ स्टेडियम में मैच खेलने उतरेंगे तो उन पर मैच का जीतने का भारी दबाव रहेगा।मुंबई इंडियंस टीम इस सीजन में 11 मैच खेल चुकी है और आठ अंकों के साथ वह अंकतालिका में सातवें स्थान पर है। प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीद बरकरार रखने के लिए मुंबई इंडियंस को अपने बचे सभी तीन मैच जीतने होंगे। साथ ही दूसरे टीमों की हार-जीत पर भी बहुत कुछ निर्भर होगा।वहीं किंग्स इलेवन पंजाब 11 मैचों में 18 अंक अर्जित कर दूसरे स्थान पर है और उसका प्लेऑफ में पहुंचना तय है।यह भी उल्लेखनीय है कि अब तक इस सीजन में किंग्स इलेवन को मुंबई इंडियस और कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों केवल दो हार का सामना करना पड़ा है।

गत चैम्पियन मुंबई इंडियंस ने आईपीएल-7 में गेंद और बल्ले से बहुत ही औसत प्रदर्शन किया है, दूसरी ओर किंग्स इलेवन ने न सिर्फ बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन किया है, बल्कि गेंदबाजी में बड़ा नाम न होने के बावजूद उन्होंने कई बार एकजुट प्रदर्शन का नजारा पेश किया है।मैक्सवेल, मिलर के बाद पिछले कुछ मैचों में रिद्धिमान साहा और अक्षर पटेल का लय में लौटना किंग्स इलेवन की बल्लेबाजी को और मजबूती प्रदान करने वाला है। जीत किसी भी टीम को कैसे ऊर्जावान बनाती है और टीम के हर खिलाड़ी को बेहतर प्रदर्शन करने और जूझने का जज्बा देता है, किंग्स इलेवन इसका उदाहरण बन चुकी है।मुंबई इंडियंस को ऐसे में उत्साह से लबरेज किंग्स इलेवन पर जीत दर्ज करने के लिए अब उसी स्तर के ऊर्जा का प्रदर्शन करना होगा।किंग्स इलेवन के ग्लेन मैक्सवेल और डेविड मिलर शीर्ष 10 बल्लेबाजों की सूची में क्रमश: पहले और नौंवें पायदान पर मौजूद हैं, दूसरी ओर मुंबई इंडियंस का कोई भी बल्लेबाज शीर्ष 10 में नहीं है।गेंदबाजों की सूची में दोनों ही टीमों के एक-एक खिलाड़ी शीर्ष 10 में स्थान बनाने में कामयाब रहे हैं। किंग्स इलेवन के संदीप शर्मा 17 विकेट के साथ पर्पल कैप की दौड़ में तीसरे स्थान पर हैं, जबकि 16 विकेट के साथ मुंबई इंडियंस के लसिथ मलिंगा उनसे ठीक एक स्थान पीछे चौथे स्थान पर हैं।

टीम (संभावित): 

किंग्स इलेवन पंजाब- जॉर्ज बैले (कप्तान), वीरेंद्र सहवाग, डेविड मिलर, ग्लेन मैक्सवेल, रिद्धिमान साहा, अक्षर पटेल, मिशेल जॉनसन, शिवम शर्मा, संदीप शर्मा, ऋषि धवन।

मुंबई इंडियंस- रोहित शर्मा (कप्तान), लेडिल सिमंस, सीएम गौतम, अंबाती रायडू, कोरी एंडरसन, कीरन पोलार्ड, आदित्य तारे, हरभजन सिंह, लसिथ मलिंगा, जसप्रीत बुमराह, प्रज्ञान ओझा।

 

Tags: ipl

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD