Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

चिन्तपूर्णी में नव वर्ष मेला 30 दिसंबर से 2 जनवरी तक: डीसी

संदीप कदम
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

ऊना , 14 Dec 2012

Last updated on: Dec 14, 2012, 00:00 IST

छिन्नमस्तिका शक्ति पीठ चिन्तपूर्णी में 30 दिसम्बर, 2012 से 2 जनवरी, 2013 तक आयोजित होने वाले नव वर्ष मेला के दौरान सभी प्रकार के पॉलीथीन एवं थर्माेकोल से बने हुए सभी उत्पादों के प्रयोग पर सख्ती से प्रतिबन्ध रहेगा । इसके अलावा इस अवधि के दौरान चिन्तपूर्णी मन्दिर परिसर तथा अन्य धार्मिक स्थलों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबन्द रहेगी और कड़ी निगरानी बरती जाएगी। एसडीएम अंब अश्विनी रमेश मेला अधिकारी व डीएसपी अम्ब विजय सकलानी मेला पुलिस अधिकारी होंगे। यह जानकारी उपायुक्त एवं मन्दिर आयुक्त संदीप कदम ने चिन्तपूर्णी में आयोजित किए जाने वाले नव वर्ष मेले के दौरान सुरक्षा प्रबन्धों तथा अन्य इंतजामों के लिए आज यहां बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि मेले क्षेत्र को चार सेक्टरों में बांटा जायेगा और प्रत्येक सेक्टर में एक कार्यकारी दंडाधिकारी की नियुक्ति की जायेगी। मेला के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मददेनजर मंदिर में नारियल चढ़ाने पर पाबंदी रहेगी। मंदिर में चोर दरवाजें से एंट्री पर भी सख्ती से रोक लगाई जायेगी। उपायुक्त ने बताया कि मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सुलभ शौचालय भी स्थापित किए जाएंगे । मेले के दौरान क्षेत्र की सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और इसके लिए अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों की तैनाती भी की जाएगी। उन्होंने बताया कि कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए 100 पुलिस के जवानों के अतिरिक्त 150 होम गार्डस के जवान भी डियूटी पर तैनात रहेंगे। उपायुक्त ने  इस दौरान मन्दिर परिसर में आने वाले सभी श्रद्धालुओं से सुरक्षा इंतजामों में अपेक्षित सहयोग का आग्रह करते हुए कहा कि यहां आने वाले तमाम श्रद्धालुओं को अपनी यात्रा के दौरान सभी प्रकार के ऐसे खाद्य पदार्थो को लाने से गुरेज़ करना चाहिए जो पॉलीथीन में पैक किए गए हों। उन्होंने श्रद्धालुओं से मेले में आयोजित किए जाने वाले लंगर के दौरान प्लास्टिक एवं थर्माेकोल से बने सभी प्रकार की प्लेटों तथा गिलासों के प्रयोग से बचने की सलाह दी।  उन्होंने कहा कि उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और उन्हें जुर्माना भी भरना पड़ सकता है। उपायुक्त ने मेला अवधि के दौरान चिकित्सा सुविधाओं एवं दवाईयों, विद्युत तथा जलापूर्ति, यातायात व्यवस्था बारे सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।डीसी ने चिंतपूर्णी के सभी होटल मालिकों से भी अपील की है कि वे अपने होटलों में क्लोज सर्किट कैमरे लगाएं ताकि समाज विरोधी तत्वों व अवांछित गतिविधियों पर कड़ाई से रोक लगाई जा सके।  बैठक में एडीएम राकेश शर्मा, एसडीएम अम्ब अश्वनी रमेश, एसडीएम देहरा एस.के.पराशर , मंदिर अधिकारी अवनीश शर्मा, डीएसपी अम्ब विजय सकलानी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व मन्दिर न्यासी उपस्थित थे ।

 

Tags: dc una sandeep kadam

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD