Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

डी.सी. ने बैंकों की उपलब्धि को सराहा

संदीप कदम
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

ऊना , 14 Dec 2012

Last updated on: Dec 14, 2012, 00:00 IST

जिला वार्षिक ऋण योजना के तहत वर्ष 2012-13 के लिए निर्धारित ऋण वितरण लक्ष्य 248 करोड़ के बदले विभिन्न बैंकों द्वारा दूसरी तिमाही तक 344 करोड़ ऋण भुगतान सराहनीय है। यह बात जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं बैंक सलाहकार कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए डी.सी. संदीप कदम ने कही। उन्होंने बैंकों की ओवरऑल परफारमैंस पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि प्राथमिकता क्षेत्र में विशेषतय: बैंकों ने 225.02 करोड़ के लक्ष्य बदले 259.15 करोड़ ऋण बांटकर लक्ष्य का 115.17 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की है। डी.सी. ने कहा कि जहां बैंकों के जमा पंूजी तथा ऋण आवंटन में पिछले वर्ष की इसी अवधि दौरान प्राप्त लक्ष्यों से बहुत अधिक बढ़कर लक्ष्य सितम्बर 2012 तक पाए हैं वहीं यह ङ्क्षचतनीय हैं कि भरसक प्रयासों के बावजूद जिला के सी.डी. अनुपात में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले वर्ष सितम्बर तिमाही में हासिल 34:89 प्रतिशत सी.डी. अनुपात, इस साल की इस अवधि में घटकर 32.16 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि सी.डी. अनुपात का राष्ट्रीय लक्ष्य 60 प्रतिशत है और हम इ सजिला में इससे अभी कोसों दूर हैं। इस विषय पर गंभीर ङ्क्षचतन तथा सामूहिक प्रयास करने होंगे। इस अवसर पर डी.सी. ने सरकार द्वारा प्रायोजित गरीबी उन्मूलन एवं रोजगार सृजनात्मक योजनाओं की भी समीक्षा की तथा सभी संबंधित विभागों और एजैंसीज से आह्वान किया कि प्रत्येक स्कीम में निर्धाथ्रत विžाीय एवं भौतिक लक्ष्यों को समयबद्ध हासिल किया जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी जहां लक्ष्य से बढ़कर लक्ष्य प्राप्त करें वहीं हर मामले में गुणवत पात्रता को भी नजरंदाज ने किया जाए। सरकार की मंशा लोगों के आर्थिक, सामाजिक अभ्युत्थान तथा सरकारी नीतियों कार्यक्रमों का पूरा-पूरा लाभ लाभार्थियों तक मिले। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल के 4 जिलों जिनमें ऊना भी शामिल है आधार कार्ड के आधार पर 95 तरह की सबसिडियां सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में हस्तांतरित करने के फैसले पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस स्कीम में सभी बैंकों की अहम भूमिका है और बैकों के साथ अलग से भी उनकी बैठक हो चुकी है। जिला प्रशासन तथा बैंक इस दायित्व निर्वहन के लिए पूरी तरह तैयार है। जिलाधीश ने कहा कि आगे से सभी सरकारी बैंकं संबंधी लाभ प्राप्त करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति का निकटतम बैंक में खाता तथा आधार कार्ड प्राप्त करना जरूरी है। उन्होंने आह्वान किया कि जब कभी किसी भी काम के लिए व्यक्ति बैंक में जाएं तो वहां से अपना आधार कार्ड नंबर अवश्य जमा करवा कर आएं या इस संदर्भ में जानकारी ले के जाएं। पंजाब नैशनल बैंक सर्कल कार्यालय हमीरपुर के चीफ मैनेजर के.एल. भाटिया ने डी.सी. का अग्रणी बैंक की तरफ से स्वागत करते हुए अपने कार्यावृत में बताया कि सितम्बर 2012 तक जिला ऊना के बैंकों में कुल जमा राशियां 3685 करोड़ थी जो विगत वर्ष की इसी अवधि पर 13.07 प्रतिशत की अभिवृद्धि है। भाटिया ने आगे बताया कि ऋण आवंटन के क्षेत्र में भी जिला ने सितम्बर 12 तक 1185 करोड़ रुपए बांटे हैं जो विगत वर्ष की इस अवधि पर 4.22 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने कहा कि बैंकों ने प्राथमिकता क्षेत्रों में 826.80 करोड़ वितरित किए हैं जो पिछले साल से 4.22 प्रतिशत की बढ़त है। इन उपलŽिधयों के लिए बैंकों को श्रेय देते हुए उनकी पीठ थपथपाई। चीफ मैनेजर ने जिला में सी.डी. अनुपात में गिरावट की बात को स्वीकारा तथा जिलाधीश को इस दिशा में बैंकों के हरसंभव प्रयास व सहयोग के लिए आश्वस्त किया। उन्होंने कृषि ऋण की चर्चा करते हुए बताया कि जिला ने राष्ट्रीय लक्ष्य 18 प्रतिशत के बदले कुल ऋणों का 22.80 प्रतिशत लक्ष्य से बढ़कर प्राप्ति कर 270.21 करोड़ के कृषि ऋण बांटे हैं। इसी तरह महिलाओं को 65.31 करोड़ के ऋण दिए गए हैं जो कुल ऋणों का 5.51 प्रतिशत है। यह राष्ट्रीय लक्ष्य से अधिक है। चीफ मैनेजर ने सभी बैंकों तथा सरकारी विभागों से आह्वान भी किया कि वह सरकारी प्रायोजित योजनाओं, किसान क्रैडिट कार्ड जारी करने, स्वयं सहायता समूहों के बैकों से ङ्क्षलकेज, किसान क्लबों तथा भारतीय रिजर्व बैंक प्रतिनिधि और नाबार्ड द्वारा दिए दिशा-निर्देशों का अनुपालन कर आम लोगों तक बैंकों व सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाएं।

बैठक में मुख्य जिला अग्रणी बैंक मैनेजर बी.एस. सैनी, भारतीय रिजर्व बैंक के प्रबंधक मेहर चंद ने भी भारत सरकार तथा राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों व लांच हुई विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारियां दी। गैर सरकारी सदस्यों कंवर हरि ङ्क्षसह, जिला के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों तथा बैंकों के जिला समन्वयकों, निगमों व बोर्डों के अधिकारियों ने भी चर्चा में हिस्सा लिया। इस अवसर पर डी.आर.डी.ए. के परियोजना अधिकारी रविन्द्र शर्मा, जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक जय गोपाल शर्मा, कृषि विज्ञान केन्द्र से योगिता शर्मा, उपनिदशेक पशु पालन विभाग तथा कई अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित थे।

 

Tags: dc una sandeep kadam

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD