हजकां और कांग्रेस का सूपड़ा साफ लोग इनेलो की सरकार बनाने का मन बना चुके हैं- सांगवान
Web Admin
5 दरिया न्यूज (प्रशांत प्रवीण कौशिक)
घरौण्डा , 20 May 2014
Last updated on: May 20, 2014, 00:00 IST
विधायक नरेंद्र सांगवान ने कहा कि प्रदेश में हजकां और कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। लोगों की निगाह इनेलो पर टिकी हुई है। विधानसभा चुनाव में लोग इनेलो की सरकार बनाने का मन बना चुके हैं। प्रदेश में इनेलो ने बिना किसी राजनीतिक दल से गठबंधन किए दो सीटें जीती हैं। इनेलो का गठबंधन जनता से है और जनता का गठबंधन ही विधानसभा में बहुमत दिलाएगा।उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ लोकसभा चुनाव के परिणामों व आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की। उन्होंने विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। सांगवान ने कहा कि नरेंद्र सांगवान ने कहा कि लोकसभा चुनाव में इनेलो ने हरियाणा में दो सीटें जीती हैं।हिसार में दुष्यंत चौटाला और सिरसा में चरणजीत सिंह रोहड़ी को लोगों ने सांसद चुना है। विधायक ने कहा कि लोकसभा चुनाव में देशभर की क्षेत्रीय पार्टियों में से सबसे अच्छा प्रदर्शन इनेलो का रहा है।