Tuesday, 28 July 2026

 

 

खास खबरें वरजीत वालिया ने घर-घर सर्वे का सौ फीसदी काम पूरा करने वाले 32 बी.एल.ओ. को किया सम्मानित टूटी सड़कों ने खरड़ की ट्रैफिक व्यवस्था का दम घोंटा, स्थानीय कारोबार को पहुंचाया भारी नुकसान: खेड़ा पेपर लीक के दोषियों को पुरस्कृत करने वाले, पेपर लीक की जांच रुकवाने वाले मुख्यमंत्री हैं सुक्खू : जयराम ठाकुर पांच वर्षों में सीबीएसई स्कूल राज्य के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थानों में होंगे शामिल: सुखविन्द्र सिंह सुक्खू भारतीय सिनेमा की सदाबहार आइकन रेखा इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में होंगी गेस्ट ऑफ ऑनर देवशयनी आषाढ़ी एकादशी पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं देवशयनी एकादशी पर बाबा महाकाल का वैष्णव तिलक लगाकर अद्भुत शृंगार, चार महीने शिव करेंगे सृष्टि का संचालन अषाढ़ी एकादशी : सीएम फडणवीस और मुंबई की मेयर ने मंदिर में की पूजा-अर्चना, कई अन्य नेताओं ने दी शुभकामनाएं देहरादून में 'रन फॉर कारगिल हीरोज' मैराथन को सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी, शहीदों को दी श्रद्धांजलि बरसात के मौसम में हल्का भोजन करना फायदेमंद, तला-भुना, मसालेदार खाने से बचें बाहरी दुनिया के शोर से पाएं मुक्ति, अपनाएं कर्णपीड़ासन और बढ़ाएं मानसिक एकाग्रता दोस्ती, मस्ती और गहराई का अनूठा संगम है 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' का संगीत: शंकर महादेवन 'द केरल स्टोरी' की सफलता के बाद बदली अदा शर्मा की किस्मत, बोलीं- 'अब मिल रहे हैं अच्छे किरदार' पटना में ऑर्थोपेडिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन, सीएम बोले- अब बेहतर इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा सम्राट सरकार के 100 दिन पूरे, सीएम बोले- 'जनता की सरकार, हम हैं आपके सेवक' यूएसआईएसपीएफ ने लॉन्च की 'वी द पीपल–250 वॉयसेज' कॉफी टेबल बुक कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत की रूपा, पिंकी ने टाईब्रेक में टोंगा को हराकर बाउल्स में लगातार तीसरी जीत दर्ज की फिल्म के लिए खुद पर बहुत काम करना पड़ा था : सानवी तलवार भारत का 'अनूठा रिकॉर्ड', टी20 में ऐसा करने वाला पहला देश बना देवशयनी एकादशी 2026: सीएम योगी सहित कई राज्य के मुख्यमंत्रियों ने लोगों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की जालौन के पिछड़ेपन के जिम्मेदार अब घड़ियाली आंसू बहाकर युवाओं को गुमराह कर रहे: सीएम योगी

 

सम्राट सरकार के 100 दिन पूरे, सीएम बोले- 'जनता की सरकार, हम हैं आपके सेवक'

Samrat Choudhary, Patna, Bihar, Chief Minister of Bihar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 25 Jul 2026

Last updated on: Jul 28, 2026, 14:24 IST

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को अपनी सरकार के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर राजधानी पटना स्थित बीआईटी मेसरा परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 11,464 करोड़ रुपये की लागत वाली 2,476 विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी सरकार जनता की सरकार है और वह जनता के सेवक के रूप में काम कर रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि जनता के सहयोग और विश्वास से समृद्ध बिहार का सपना अवश्य साकार होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के पहले 100 दिन सेवा, संकल्प और समर्पण को समर्पित रहे हैं। इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, कृषि, आधारभूत संरचना और सुशासन के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं।उन्होंने बताया कि योजनाओं के जरिए सड़क, पुल, सिंचाई, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा, जिससे राज्य के संतुलित विकास को नई गति मिलेगी।

सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य के सभी 534 प्रखंडों में चल रहे सहयोग शिविरों में अब तक करीब सात लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें लगभग 90 प्रतिशत मामलों का निष्पादन किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि हर महीने के दूसरे मंगलवार को वे स्वयं राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में असंतुष्ट आवेदकों की शिकायतों की सुनवाई करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने एक साथ 211 नए डिग्री कॉलेज शुरू करने का निर्णय लिया है तथा 551 स्कूलों को मॉडल स्कूल बनाया गया है। 

साथ ही राज्य में 12 नई टाउनशिप विकसित करने की योजना पर तेजी से काम चल रहा है। उन्होंने प्रत्येक जिले में एक उद्योग स्थापित करने और 20 नवंबर तक बिहार में पांच लाख करोड़ रुपये का निवेश लाने का लक्ष्य भी दोहराया। उन्होंने कहा कि वैशाली के राजापाकर में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग पार्क तथा गया स्थित इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (आईएमसी) परिसर में करीब 3,000 एकड़ में डेडिकेटेड स्टील प्लांट हब विकसित किया जाएगा।

अगले पांच वर्षों में 25 नई चीनी मिलों की स्थापना कर कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके अलावा टेक्सटाइल, फूड प्रोसेसिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में निवेश बढ़ाकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सरकार के 100 दिनों की उपलब्धियों पर आधारित कॉफी टेबल बुक और पत्रिका का लोकार्पण किया। विभिन्न विभागों की नीतियों पर आधारित पुस्तिकाओं का भी विमोचन किया गया। सूचना एवं प्रावैधिकी विभाग और माइक्रोसॉफ्ट सहित अन्य विभागों के बीच समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान हुआ।

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग में चयनित चिकित्सकों और फार्मासिस्टों को नियुक्ति पत्र भी सौंपे। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव, ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार, मंत्रिमंडल के सदस्य, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

 

Tags: Samrat Choudhary , Patna , Bihar , Chief Minister of Bihar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD