Saturday, 25 July 2026

 

 

खास खबरें निर्मला सीतारमण ने जवाबदेह टैक्स व्यवस्था के लिए 5आर की रूपरेखा तैयार की बुखारेस्ट यूनिवर्सिटी ऑफ इकोनॉमिक स्टडीज ने द्रौपदी मुर्मु को मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया द्रौपदी मुर्मु ने भारत-रोमानिया व्‍यापार मंच को संबोधित किया सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद लिया फैसला सीडब्ल्यूजी 2026 की रोमांचक शुरुआत, भारतीय बॉल्स टीम का मुकाबला रोमांचक रहा : डॉ. मनसुख मांडविया मुझे लगता है मुझे काफी कम उम्र में बहुत कुछ झेलना पड़ा : मयंक यादव जोस बटलर के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड बेहतर रक्त संचार और एकाग्रता के लिए रोज करें सर्वांगासन मत करें चिंता, सबकी समस्या पर होगी प्रभावी कार्रवाई : सीएम योगी आदित्यनाथ पंकज त्रिपाठी ने 'क्रिमिनल जस्टिस 4' और 'मैं अटल हूं' को लेकर खोले राज, बोले- 'किरदार को समझना जरूरी है' नीट पेपर लीक के विरोध में अधिकांश स्कूल-कॉलेज रहे बंद, हैदराबाद में छात्रों का प्रदर्शन राम संपत : जिंगल लिखने से करियर की शुरुआत, ऐसे बने बॉलीवुड के हिट म्यूजिक डायरेक्टर 'सरकार छात्रों को डराना-धमकाना और मारना बंद करे', पेपर लीक प्रदर्शन पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला संसद चलो मार्च हिंसा : एनआईए जांच की मांग पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार सीएम भूपेंद्र पटेल ने भारी बारिश से प्रभावित बोपल इलाके में राहत कार्य तेज करने के दिए निर्देश छात्रों के समर्थन में उतरीं सौंदर्या रजनीकांत, कहा- 'उनकी आवाज सम्मान के साथ सुनी जानी चाहिए' जयपुर में नीट परीक्षा लीक के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन राज कुंद्रा पर्दे पर लाएंगे पंजाब की अनकही कहानियां, बोले-यहां कई दमदार किस्से अभी बाकी हैं सीएम भूपेंद्र पटेल ने बाढ़ प्रभावित अहमदाबाद का किया दौरा डीके शिवकुमार ने सीईओ को कर्नाटक के विकास के भागीदार बनने के लिए आमंत्रित किया राहुल गांधी ने घायल छात्र को पेशकर लगाया आरोप, छात्रों पर पेलेट गन चलाकर सच छिपा रही सरकार

 

सीएम भूपेंद्र पटेल ने भारी बारिश से प्रभावित बोपल इलाके में राहत कार्य तेज करने के दिए निर्देश

Bhupendra Patel, Chief Minister of Gujarat, BJP Gujarat, Ahmedabad
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अहमदाबाद , 24 Jul 2026

Last updated on: Jul 25, 2026, 13:45 IST

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भारी बारिश से प्रभावित अहमदाबाद के बोपल इलाके का दौरा कर हालात का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के साथ-साथ प्रभावित लोगों की मदद के लिए जरूरी संसाधन तुरंत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भारी बारिश के कारण जलभराव से प्रभावित बोपल क्षेत्र का दौरा किया।

उन्होंने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। हालात की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री खुद पानी से प्रभावित इलाकों में पहुंचे और जमीनी स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ऋषिकेश पटेल, अहमदाबाद के मेयर हितेशभाई बारोट और कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक कर बारिश के पानी की निकासी, राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजीव कुमार, शहरी विकास विभाग के प्रधान सचिव एम. थेन्नारसन, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. विक्रांत पांडे, अहमदाबाद नगर निगम के आयुक्त बंछानिधि पानी और पुलिस आयुक्त अनूप सिंह गहलोत समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों को और तेज किया जाए। उन्होंने कहा कि जलभराव वाले इलाकों में पानी निकालने, लोगों को जरूरी सहायता पहुंचाने और स्थिति सामान्य करने के लिए पर्याप्त संख्या में कर्मचारियों, उपकरणों और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की तुरंत उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

भारी बारिश के बाद बोपल समेत अहमदाबाद के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो और राहत कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

Tags: Bhupendra Patel , Chief Minister of Gujarat , BJP Gujarat , Ahmedabad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD