Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री रसोई योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह ने मटौर में 900 महिलाओं को वितरित की रसोई किटें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए एस.आई.आर.-2026: सी.ई.ओ. पंजाब द्वारा घर-घर गणना चरण को समय से पहले पूरा करने के लिए ई.आर.ओज़. का सम्मान राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने ‘टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0’ की समीक्षा की एलपीयू में वैश्विक अनुभव और उद्योग-एकीकृत शिक्षण के साथ आर्किटेक्चर एवं प्लानिंग कार्यक्रमों के लिए प्रवेश शुरू हरचंद सिंह बरसट ने सभी को 5-5 पौधे लगाने और संभालने के लिए किया प्रेरित विधायक डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूल बैग वितरित किए फार्मासिस्ट भर्ती घोटाले में तरुण चुग ने कठोरतम कार्रवाई की माँग की बागवानी योजनाओं का लाभ हर किसान तक पहुँचाना सुनिश्चित करें अधिकारी : मोहिंदर भगत कैबिनेट मंत्री ने सरकारी स्कूलों के 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए ₹10,000 करोड़ का नया कर्ज़ लेकर पंजाब को आर्थिक बर्बादी की ओर धकेल रही है मान सरकार : सुखजिंदर सिंह रंधावा राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा के समावेश का आह्वान किया सेवा सहकारी समितियों को बढ़ावा देने एवं रोजगार सृजन के लिए प्रशासक ने चंडीगढ़ सहकारिता नीति-2026 का शुभारंभ किया 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए सीनियर सहायक को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार बरिंदर कुमार गोयल द्वारा मोगा ज़िले में 105.49 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाएं लोकार्पित ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने गांव मीमसा में एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले हॉकी एस्ट्रोटर्फ का निर्माण कार्य शुरू करवाया* हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायज़ा हम युवाओं के साथ, युवाओं के मुद्दे देश के मुद्दे- अरविंद केजरीवाल अमन अरोड़ा द्वारा लोगों का विश्वास बनाए रखने के लिए सुदृढ़ डेटा सुरक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने पर जोर पीएम मोदी के आवास घेराव के विरोध में बीजेपी ने चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेराव विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने पांच गांवों को पानी की टंकी समर्पित की

 

भारत को विकसित बनाने के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी, दिल्ली के बाद पंजाब में भी शानदार शिक्षा दे रही "आप" सरकार- अरविंद केजरीवाल

पंजाब में सरकारी स्कूलों के 881 बच्चों ने नीट क्लियर किया है, 2022 से पहले 100 से भी कम बच्चे क्लियर करते थे - केजरीवाल

Arvind Kejriwal, AAP, Aam Aadmi Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 22 Jul 2026

Last updated on: Jul 23, 2026, 10:13 IST

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सरकारी स्कूलों में मिल रही शानदार शिक्षा की बदौलत नीट क्लियर करने पर वाले बच्चों और उनके पेरेंट्स को बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर कहा कि अगर हमें अपने देश को विकसित और समृद्ध बनाना है तो सभी बच्चों को अच्छी शिक्षा देना ज़रूरी है। 

दिल्ली के बाद अब पंजाब में भी आम आदमी पार्टी की सरकार सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे गरीबों के बच्चों को शानदार शिक्षा देनी शुरू की है। पंजाब में सरकारी स्कूलों के 881 बच्चों ने नीट क्लियर किया है, जबकि 2022 से पहले 100 से भी कम बच्चे क्लियर करते थे।उन्होंने कहा कि 75 सालों में किसी भी पार्टी या सरकार ने शिक्षा की इतनी तवज्जो नहीं दी, जितनी आम आदमी पार्टी दे रही है।

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि पंजाब के सरकारी स्कूलों के 881 बच्चों ने नीट का एग्जाम क्लियर किया है। नीट का पेपर बहुत मुश्किल होता है और सरकारी स्कूलों में गरीबों के बच्चे पढ़ते हैं। 2022 में हमारी सरकार आने से पहले 100 से भी कम बच्चों ने नीट क्लियर किया था, लेकिन इस बार 881 बच्चों ने सफलता पाई है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब रिक्शे वालों और मजदूरों के बच्चे डॉक्टर बनेंगे और उनका भविष्य अच्छा होगा। जब एक रिक्शे वाले का बच्चा डॉक्टर बनेगा, तो वह अपने पूरे परिवार की गरीबी दूर करेगा। मैं सफल होने वाले सभी बच्चों और उनके माता-पिता को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। 

आम आदमी पार्टी सबसे ज्यादा जोर शिक्षा पर देती है। हमारा मानना है कि जब तक शिक्षा व्यवस्था ठीक नहीं होगी, तब तक देश की तरक्की नहीं हो सकती। 75 सालों में किसी भी पार्टी या सरकार ने शिक्षा पर इतनी तवज्जो नहीं दी, जितनी आम आदमी पार्टी दे रही है।

इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने कहा था कि शिक्षा उस शेरनी के दूध के समान है, जो इसे पिएगा वह दहाड़ेगा। हम डॉ. अंबेडकर का सपना पूरा कर रहे हैं। मैं उन सभी बच्चों और उनके माता-पिता को बधाई देना चाहता हूं, जिन्होंने सुबह 3-4 बजे का अलार्म लगाकर अपने बच्चों को पढ़ने के लिए जगाया और उनका उत्साह बढ़ाया।

भगवंत मान ने आगे कहा कि पंजाब अब शिक्षा के क्षेत्र में नंबर वन बन रहा है। अरविंद केजरीवाल का सपना था कि पूरे देश को शिक्षित करना है, क्योंकि शिक्षा सबसे बड़ी चीज है। शिक्षा में पंजाब का जो रिजल्ट आया है, वह बहुत कमाल का है। हम चाहते हैं कि केवल पंजाब में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में बच्चे पढ़ें-लिखें और गरीब का बच्चा भी बड़े-बड़े पदों तक पहुंचे।

भगवंत मान ने कहा कि लाल, पीले या हरे राशन कार्ड गरीबी खत्म नहीं कर सकते। ये केवल दो वक्त की रोटी दे सकते हैं। गरीबी तब दूर होगी जब हमारे बच्चे शिक्षित होंगे। जब आपके बच्चे डॉक्टर बनेंगे, आईआईटी में एडमिशन लेंगे और बड़ी-बड़ी कंपनियां उन्हें 50 लाख या एक करोड़ रुपए के पैकेज पर नौकरी देंगी, तब जाकर यह देश सही मायनों में विश्व गुरु बनेगा।

 

Tags: Arvind Kejriwal , AAP , Aam Aadmi Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD