Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है'

Pankaj Tripathi, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 21 Jul 2026

Last updated on: Jul 22, 2026, 17:14 IST

बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। अब वह अपनी आने वाली फिल्म 'ओह माय डॉग' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर पंकज त्रिपाठी ने बताया कि यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि इंसान और डॉगी के बीच बने भावनात्मक रिश्ते को दिखाने वाली कहानी है। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान पंकज त्रिपाठी ने बताया कि जब निर्देशक अमित राय उनके पास इस फिल्म की कहानी लेकर आए तो उन्होंने तुरंत हामी भर दी।

अभिनेता ने कहा, ''मैंने इससे पहले अमित राय के साथ फिल्म 'ओह माय गॉड 2' में काम किया था। जब अमित ने 'ओह माय डॉग' की कहानी सुनाई तो मुझे यह बेहद खास लगी। मैंने अमित से कहा कि मैं फिल्म करूंगा, चाहे मेरा किरदार कुछ भी हो। इंसान और डॉगी के बीच का रिश्ता बहुत अनोखा होता है। एक पालतू जानवर अपने मालिक से बिना किसी शर्त के प्यार करता है। वह सिर्फ साथ नहीं देता, बल्कि परिवार का हिस्सा बन जाता है। यह इसी खूबसूरत भावना को दिखाने वाली फिल्म है।''

निर्देशक अमित राय ने भी ट्रेलर लॉन्च के मौके पर फिल्म की कहानी को लेकर अपनी सोच साझा की। उन्होंने कहा, ''मेरा उद्देश्य ऐसी कहानी बनाना था, जिससे हर परिवार जुड़ सके। बच्चे और डॉग्स के बीच की दोस्ती दुनिया के सबसे साफ और प्यारे रिश्तों में से एक होती है। इस फिल्म के जरिए मैं दर्शकों को हंसाना भी चाहता हूं और भावुक भी करना चाहता हूं। मुझे उम्मीद है कि फिल्म देखने के बाद लोगों के मन में जानवरों के प्रति ज्यादा प्यार और संवेदनशीलता पैदा होगी।''

'ओह माय डॉग' की कहानी एक छोटे बच्चे और एक डॉग के बीच बनने वाली खास दोस्ती पर आधारित है। फिल्म में दिखाया जाएगा कि कैसे एक जानवर और इंसान के बीच का रिश्ता जिंदगी को बदल सकता है।इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी के अलावा माही राय, गीता अग्रवाल शर्मा, राजेश कुमार, पवन मल्होत्रा और विजय मिश्रा जैसे कलाकार नजर आएंगे। 

फिल्म में ऑस्कर और ब्रूनो नाम के डॉग्स भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। खास बात यह है कि फिल्म में 250 से ज्यादा डॉग्स को शामिल किया गया है।फिल्म का निर्माण अमित राय, राजेश भारद्वाज और सना वारसी ने किया है। इसे बाबूलाल बाइस्कोप और थिंकिंग हैट्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया गया है।फिल्म 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

 

Tags: Pankaj Tripathi , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD