Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

डॉ. अभिषेक जैन ने एबीवीजीआईईटी में शैक्षणिक एवं आधारभूत संरचना विकास की समीक्षा की

Dr Abhishek Jain, Himachal Administration, Himachal Pradesh, Himachal, Himachal News, Latest Himachal News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 19 Jul 2026

Last updated on: Jul 20, 2026, 11:36 IST

तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण के प्रधान सचिव डॉ. अभिषेक जैन ने शुक्रवार को जिला शिमला के प्रगतिनगर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (एबीवीजीआईईटी) का दौरा कर संस्थान की शैक्षणिक, प्रशासनिक, अनुसंधान तथा आधारभूत संरचना संबंधी गतिविधियों की समीक्षा की। इस अवसर पर डॉ. जैन ने इंजीनियरिंग, पॉलिटेक्निक एवं आईटीआई विंग के संकाय सदस्यों और कर्मचारियों के साथ संवाद किया।

उन्होंने समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए संस्थान को और सशक्त बनाने पर बल दिया। उन्होंने शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार, अनुसंधान एवं नवाचार को बढ़ावा देने, आधारभूत संरचना के उन्नयन तथा विद्यार्थियों के समग्र विकास की दिशा में कार्य करने के लिए कहा।

बैठक में मानव संसाधन को सुदृढ़ करने, छात्र कल्याण निधि का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने, केंद्रीय पुस्तकालय में अतिरिक्त पुस्तकों एवं डिजिटल संसाधनों की उपलब्धता बढ़ाने, प्रयोगशालाओं के आधुनिकीकरण तथा अत्याधुनिक कृत्रिम बुद्धिमत्ता प्रयोगशाला स्थापित करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने शोध पत्रिकाओं में प्रकाशन को प्रोत्साहित करने पर बल दिया।

प्रधान सचिव ने विद्यार्थियों को शैक्षणिक एवं औद्योगिक भ्रमण के माध्यम से उद्योगों का अधिक व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने, संकाय सदस्यों द्वारा नियमित मार्गदर्शन, व्यक्तित्व विकास एवं सॉफ्ट स्किल्स प्रशिक्षण तथा ‘टॉपर गैलरी’ जैसी पहलों के माध्यम से शैक्षणिक उत्कृष्टता को सम्मानित करने पर भी बल दिया। परिसर के समग्र विकास के लिए कक्षाओं के उन्नयन, खेल सुविधाओं के विस्तार, इनडोर जिम्नेजियम की स्थापना, हरित परिसर के विकास तथा स्वच्छता के उच्च मानकों को बनाए रखने के निर्देश दिए गए। 

इसके अतिरिक्त, संकाय सदस्यों को राष्ट्रीय एजेंसियों से अनुसंधान अनुदान प्राप्त करने और उद्योगों के साथ सहयोग को और मजबूत करने के लिए प्रेरित किया गया। डॉ. अभिषेक जैन ने कहा कि संस्थान को शैक्षणिक उत्कृष्टता, नवाचार, अनुसंधान, उद्योग-संस्थान साझेदारी तथा उपलब्ध संसाधनों के प्रभावी उपयोग के माध्यम से तकनीकी शिक्षा का उत्कृष्टता केंद्र बनने की दिशा में कार्य करना चाहिए। 

उन्होंने संकाय एवं कर्मचारियों का आहवान करते हुए कहा कि समर्पण और सामूहिक प्रतिबद्धता के साथ तकनीकी शिक्षा के सर्वोच्च मानकों को हासिल करने की दिशा में कार्य किया जाए।

 

Tags: Dr Abhishek Jain , Himachal Administration , Himachal Pradesh , Himachal , Himachal News , Latest Himachal News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD