Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

समाज व प्रकृति का कर्ज सेवा से ही उतरेगा, संसार में कुछ भी मुफ्त नहीं’’- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

पर्यावरण के प्रति सचेत होने की जरूरत और इस क्षेत्र में संस्थाएं कार्य करें - अनिल विज

Anil Vij, Haryana, Ambala, BJP Haryana, Haryana News, Latest Haryana News
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

अम्बाला , 19 Jul 2026

Last updated on: Jul 20, 2026, 10:55 IST

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि मानव की सहायता करना ही सेवा है। समाज सेवा हमारा लक्ष्य होना चाहिए और हमारा अम्बाला छावनी शहर समाज सेवा में नंबर एक होना चाहिए। श्री विज ने कहा कि संसार में कुछ भी मुफ्त नहीं है, हमें कुछ देना भी पड़ता है, इसलिए समाज व प्रकृति का कर्ज सेवा से ही उतरेगा।श्री विज आज अम्बाला छावनी स्थित अग्रवाल धर्मशाला में अग्रवाल फेलोशिप क्लब द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में बतौर मुख्यतिथि बोल रहे थे।

*विज ने अपने स्वैच्छिक कोष से दस लाख रुपए देने की घोषणा की*

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने आयोजित किए गए रक्तदान शिविर की सराहना करते हुए कहा कि अग्रवाल फेलोशिप क्लब एक मशहूर समाज सेवी संस्था है जो रक्तदान शिविर के अलावा समाज सेवा के विभिन्न कार्यों को करते हैं। समाज सेवी कार्यों से अन्य लोगों को भी प्ररेणा मिलती है। क्लब सदस्य स्वयं रक्तदान कर समाज सेवा का बेहतर उदाहरण समाज को दे रहे हैं। उन्होंने अग्रवाल फेलोशिप क्लब को प्रोत्साहन स्वरूप अपने स्वैच्छिक कोष से दस लाख रुपए देने की घोषणा की।

*दुनिया में कुछ मुफ्त नहीं है और हर वस्तु का भाव देना पड़ता है- विज*

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि आज के युग में लोग अपने तक ही सीमित होकर रह गए हैं जबकि दूसरे लोगों की सेवा के लिए प्रेरित करना भी आवश्यक है। सेवा विभिन्न कार्यों से होती है और हमें यह करना जरूरी भी है। हम पर्यावरण से हवा ले रहे हैं, सूर्य से रोशनी ले रहे हैं और इन्हीं से ही हम जीवित है परंतु संसार का नियम है कि दुनिया में कुछ मुफ्त नहीं है और हर वस्तु का भाव देना पड़ता है। यदि हमने कुछ लिया है तो कुछ देना भी पड़ता है अन्यथा समाज व प्रकृति का कर्जा चढ़ता रहता है। इसी कर्जे को उतारने के लिए समाज सेवी संस्थाएं बहुत बढ़ी भूमिका अदा कर रही है।  

*“अपने लिए जिए तो क्या जिए!“ - ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने गुनगुनाया गीत*

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने गीत गुनगुनाया कि “अपने लिए जिए तो क्या जिए! “, जीना वहीं है जो दूसरो के लिए जीना है। उन्होंने कहा कि जो लेते रहते है और देते कुछ नहीं, उनके जीवन में खटास रहती है जो उन्हें ही नुक्सान देती है। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि एक राही ने नदी का पानी पिया तो नदी से पूछा कि “हे नदी तेरा पानी इतना मीठा क्यों है।

इस पर नदी ने उत्तर दिया कि उसने बहुत दूर जाना है और तू जाकर सागर से पूछ, राही फिर समुद्र के पास गया और समुद्र का पानी पीकर पूछा कि “नदी का जल मीठा और समुद्र का खारा क्यों है” जिस पर समुद्र ने राही से कहा कि “नदी एक हाथ लेती है तो दूसरे हाथ देती है, मगर मैं लेता हूं किसी को देता नहीं इसलिए मेरा जल खारा है”। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार हमें अपने जीवन में मिठास भरने के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए।

*पर्यावरण के प्रति सचेत होने की जरूरत और इस क्षेत्र में संस्थाएं कार्य करें - विज*

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि सेवा के बहुत प्रकल्प है और आजकल पर्यावरण व प्रदूषण की बहुत बात की जा रही है। प्लास्टिक का प्रयोग कर हम अपने पर्यावरण को नुक्सान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब हम छोटे थे तो थैलों में घर का सामान लाते थे। मगर अब हर वस्तु प्लास्टिक में आ रही है और यही प्लास्टिक का दशकों तक निष्पादन नहीं हो पाता। 

यही प्लास्टिक पर्यावरण को खराब कर रहा है। नालियों में प्लास्टिक पानी रोकता है जिससे सफाई प्रभावित होती है। उन्होंने लोगो से आह्वान किया कि वह प्लास्टिक को नालियों में नहीं फेंके जिससे सफाई प्रभावित न हो। इसके अलावा, उन्होंनेह संस्थाओं से इस मुद्दे के प्रति भी लोगों को जागृत करने का आहवान किया।

*लोगों से आह्वान : खाली स्थानों पर पौधरोपण अवश्य करें - विज*

इसी प्रकार से पौधारोपण करना चाहिए क्योंकि यही पर्यावरण हमें शुद्ध हवा देते हैं। पौधे ऑक्सीजन उत्सर्जित करते हैं जिससे हमें जीवन मिलता है और बिना ऑक्सीजन के आदमी जीवित नहीं रहता है। इसलिए हमें ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण किया जाना चाहिए। हमारी पार्टी ने कई स्थानों पर पौधरोपण किया है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह खाली स्थानों पर पौधरोपण अवश्य करें। उन्होंने कहा कि शहर से बाहर गांव, खेतों व जंगलों में भरपूर मात्रा में खुली हवा व ऑक्सीजन मिलती है जिससे हमें सुकून मिलता है। हमें अवश्य वहां जाकर तुलनात्मक अध्ययन करना चाहिए।

*खत्म हो रहे तेल, गैस, कोयले के भंडार, हमें वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों को अपनाना होगा - विज*

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि सेवा के अनेकों प्रकल्प है। गरीब बस्तियों में जाकर बच्चों व माता-पिता को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आज विज्ञान ने बहुत तरक्की कर ली है। भारत की एक निजी कंपनी ने पहली बार अपना रॉकेट लांच कर दिया है। गत दिनों ही देश की पहली हाईड्रोजन ट्रेन को चलाया गया है। आने वाले समय में तेल, गैस, कोयला यह खत्म होते जा रहे है। इसलिए हमें अभी से ही वैकल्पिक स्रोतों को अपनाना होगा। ऊर्जा का केवल एक सूर्य स्त्रोत है जोकि विभिन्न रूपों में है। सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए भी सरकार कई प्रकार की योजनाएं चला रही है।  

*ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने रक्तदातों को सम्मानित किया*

इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर व उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर अग्रवाल फेलोशिप क्लब के पदाधिकारी अनिरुद्ध जिंदल, नीरव जैन, दिनेश अग्रवाल, संजीव जिंदल, अमित अग्रवाल, ऋषि गुप्ता, नवीन मित्तल, आशीष राज गुप्ता, जितेंद्र सिंघल, महेश अग्रवाल के अलावा भाजपा नेता रवि बुद्धिराजा, हर्ष बिंद्रा, अनुज यादव, अनिल बहल, अभिषेक धीमान सहित अन्य मौजूद रहे।

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Ambala , BJP Haryana , Haryana News , Latest Haryana News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD