Monday, 20 July 2026

 

 

खास खबरें गर्मियों में टैनिंग से बचने को सिर्फ सनस्क्रीन काफी नहीं, त्वचा को सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये आसान आदतें सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपीएसडीएमए भवन का किया लोकार्पण मध्य प्रदेश कैबिनेट ने 9 बड़े विधेयकों को दी मंजूरी पुंछ-राजौरी में बाढ़ का कहर, 10 की मौत एससीओ संस्कृति मंत्रियों की बैठक में शामिल हुए गजेंद्र सिंह शेखावत मध्य प्रदेश कैबिनेट ने यूसीसी विधेयक को दी मंजूरी सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने डॉ. हुसैन अली म्विनी से की मुलाकात मां बनने के बाद कैटरीना कैफ का पहला बर्थडे, शेयर कीं खास तस्वीरें विशाखापत्तनम के पास ट्रक से टकराई कार, चार लोगों की मौत 'झनक झनक पायल बाजे' से दुनिया में गूंजा पं. समता प्रसाद के तबले का जादू 20 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और कार्तिकेय की पूजा करना अत्यंत शुभ, दोपहर 12:06 से 12:59 बजे तक अभिजीत मुहूर्त हंगामा करने से राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, संसद सुचारू चलाने में करें सहयोग : किरेन रिजिजू पीवी सिंधु ने ऐतिहासिक जापान ओपन सुपर 750 खिताब जीता गंगा आरती में भावविभोर हुईं रेखा गुप्ता, दशाश्वमेध घाट पर किया पूजन भारत में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को यहां की संस्कृति और परंपरा का सम्मान करना होगा : सीएम योगी आदित्यनाथ सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती करने को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा रामनगर-देहरादून के बीच पहली सीधी एक्सप्रेस ट्रेन को अश्विनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी बिहार में हेली-टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवा शुरू सरकार अब उद्यमों को नियंत्रित नहीं, बल्कि बढ़ावा देने वाली बन गई है : निर्मला सीतारमण डॉ. मनसुख मांडविया और हिमंता बिस्वा सरमा ने बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए मैस्कॉट पीको और एंथम लॉन्च किया अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में स्मार्ट बॉर्डर सिक्योरिटी की समीक्षा की

 

हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने विभिन्न वेलफेयर बोर्डों के नवनियुक्त चेयरमैनों को सम्मानित कर दी शुभकामनाएं

Harbhajan Singh ETO, AAP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 18 Jul 2026

Last updated on: Jul 19, 2026, 10:33 IST

पंजाब के लोक निर्माण मंत्री श्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज पंजाब सरकार द्वारा विधानसभा हलका जंडियाला गुरु से विभिन्न वेलफेयर बोर्डों के लिए नियुक्त किए गए नवनियुक्त चेयरमैनों को सम्मानित किया तथा उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर श्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण एवं समग्र विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि विभिन्न वेलफेयर बोर्डों के चेयरमैनों की नियुक्ति का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों की समस्याओं का प्रभावी ढंग से समाधान करना तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक जरूरतमंद तक पहुंचाना है। लोक निर्माण मंत्री ने नवनियुक्त चेयरमैनों से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा एवं समर्पण के साथ करने का आह्वान करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने-अपने वेलफेयर बोर्डों के माध्यम से जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर सम्मानित किए गए नवनियुक्त चेयरमैनों में श्री जरनैल सिंह (रामगढ़िया वेलफेयर बोर्ड), श्री गुरदीप चंद (सैनी वेलफेयर बोर्ड), श्री सतबीर सिंह (स्पोर्ट्स वेलफेयर बोर्ड), श्री रॉबिन (स्वर्णकार वेलफेयर बोर्ड), श्री सुनील कुमार (विमुक्त जाति वेलफेयर बोर्ड), श्री हरजीत सिंह (बाज़ीगर वेलफेयर बोर्ड), श्री जय देव (ब्राह्मण वेलफेयर बोर्ड), श्री विपिनदीप सिंह (दलित विकास बोर्ड), श्री आलम दीन (गुर्जर वेलफेयर बोर्ड), श्री तेजदीप सिंह बिट्टू (कंबोज वेलफेयर बोर्ड), श्री जतिंदर कुमार (खत्री वेलफेयर बोर्ड), श्री साहिब सिंह (मसीह वेलफेयर बोर्ड), श्री मक्कन दीन (मुस्लिम वेलफेयर बोर्ड) तथा श्री मलकीत सिंह बंडाला (प्रजापत वेलफेयर बोर्ड) शामिल हैं।

इस अवसर पर नवनियुक्त चेयरमैनों ने पंजाब सरकार तथा लोक निर्माण मंत्री श्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि वे अपने-अपने वेलफेयर बोर्डों के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे तथा पंजाब सरकार की जनहितैषी नीतियों एवं कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

 

Tags: Harbhajan Singh ETO , AAP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD