Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान

 

जालंधर में पीएम मोदी बोले, पंजाब के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ रही केंद्र सरकार, राज्य की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

Narendra Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 17 Jul 2026

Last updated on: Jul 18, 2026, 12:45 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत नए सिरे से विकसित किए गए जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का दौरा किया और यहां यात्रियों के लिए उपलब्ध कराई गई आधुनिक सुविधाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू भी मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण देश के विकसित भारत के संकल्प की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। नए स्वरूप में तैयार किए गए रेलवे स्टेशन केवल यात्रियों की सुविधा तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ये स्थानीय संस्कृति, विरासत और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देने वाले केंद्र बन रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "जालंधर कैंट स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है और इसकी क्षमता में भी विस्तार किया गया है। आनंदपुर साहिब, मुक्तसर और साहिबजादा अजीत सिंह नगर सहित कई अन्य स्टेशनों में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित किए जा रहे स्टेशन स्थानीय परंपराओं और सांस्कृतिक पहचान को भी प्रदर्शित कर रहे हैं।"

प्रधानमंत्री मोदी ने जालंधर की खेल परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा, "यहां का रेलवे स्टेशन पंजाब की खेल संस्कृति और लोक विरासत को दर्शाता है। आनंदपुर साहिब स्टेशन पर तख्त श्री केसगढ़ साहिब की झलक दिखाई देती है, जबकि अन्य स्टेशनों को भी स्थानीय पहचान के अनुरूप विकसित किया जा रहा है।" अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा।

उन्होंने आरोप लगाया, "पंजाब में अपराध और गैंग गतिविधियों के कारण लोगों में असुरक्षा का माहौल है। कारोबारियों से फिरौती मांगे जाने और पुलिस प्रतिष्ठानों पर हमलों जैसी घटनाएं चिंता का विषय हैं। राज्य में नशे की समस्या भी गंभीर चुनौती बनी हुई है और युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है।" प्रधानमंत्री ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भी विपक्षी दलों को घेरा।

उन्होंने कहा कि कई मामलों में आरोपी लोग जमानत पर बाहर हैं और कुछ नेताओं पर गंभीर आरोप लगे हैं। उन्होंने दिल्ली के एक मामले का जिक्र करते हुए कहा कि अदालत के फैसलों पर सवाल उठाना उचित नहीं है। पीएम मोदी ने कहा, "केंद्र सरकार पंजाब के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। राज्य में भाजपा की सरकार नहीं होने के बावजूद केंद्र की एनडीए सरकार कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को आगे बढ़ाने में कोई कमी नहीं छोड़ रही है।"

उन्होंने बताया, "जालंधर से कई नई रेल सेवाओं की शुरुआत की गई है। अमृतसर और काशी के बीच शुरू की गई नई रेल सेवा से गुरु रविदास जी के अनुयायियों को यात्रा में सुविधा होगी।" इसके अलावा दौलतपुर चौक और करतोली के बीच नई रेलवे लाइन, लुधियाना बाईपास परियोजना और दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे के एक हिस्से जैसी परियोजनाओं का भी उल्लेख किया।

प्रधानमंत्री ने जालंधर के लोगों की ‘स्वच्छता से स्वागत’ पहल की प्रशंसा की और कहा कि यह नागरिक भागीदारी और कर्तव्य भावना का उदाहरण है। उन्होंने सिख समुदाय के महान नेता सरदार तेजा सिंह समुंद्री को उनकी शहादत की 100वीं बरसी पर श्रद्धांजलि भी अर्पित की। पीएम मोदी ने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित रेलवे स्टेशन भारत की विरासत और आधुनिकता के संगम का प्रतीक हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि ये परियोजनाएं पंजाब सहित पूरे देश के विकास को नई गति देंगी।

 

Tags: Narendra Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD