Thursday, 16 July 2026

 

 

खास खबरें झारखंड के लातेहार में ट्रक की टक्कर से जीजा-साले की मौत कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन सहित आठ अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीनें चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों की मौजूदगी में गांव राजोमाजरा के 20 परिवार आम आदमी पार्टी में शामिल 'आर्यभट्ट का ज़ीरो' का टीज़र रिलीज, हिमांश कोहली का प्रेरणादायक सफर बाढ़ को लेकर लोग चिंता न करें, पंजाब सरकार पूरी तरह सतर्क : डॉ. बलबीर सिंह सरकार उड़ान योजना के तहत वित्तीय सहायता को 5 साल तक बढ़ाएगी : राम मोहन नायडू अभिनेत्री निमरत कौर ने सोशल मीडिया पर शेयर की अपने बिजी शेड्यूल की झलक 'दुल्हनिया ले आएगी' का मजेदार ट्रेलर रिलीज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में केवल सिंह ढिल्लों ने चलाया स्वच्छता अभियान भूपेंद्र पटेल ने सीएम डैशबोर्ड से की अहमदाबाद रथयात्रा के मूवमेंट की रियल-टाइम मॉनिटरिंग हर भाषा की फिल्म करो, पिता की इस सलाह पर चल रहीं अदा शर्मा अब मराठी सिनेमा में दिखेंगी क्या फिश ऑयल कैप्सूल अल्जाइमर से बचा सकते हैं? नए अध्ययन में चौंकाने वाला खुलासा 17 जुलाई का पंचांग : भगवान गणेश और मां पार्वती की पूजा करना लाभकारी, दोपहर 12:06 बजे से 12:59 बजे तक अभिजीत मुहूर्त एमपीएससी की कंप्यूटर आधारित परीक्षाएं अगस्त 2027 तक टालीं : सीएम देवेंद्र फडणवीस अहमदाबाद में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मंगला आरती में शामिल हुए अमित शाह चीन के गुआंग्शी में बाढ़ से 39 लोगों की मौत, नौ लापता फीफा वर्ल्ड कप : लगातार दूसरी बार फाइनल में अर्जेंटीना, सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराया डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी शिपबिल्डिंग को फिर से बनाने का किया वादा, राष्ट्रीय सुरक्षा की प्राथमिकता बताया पारदर्शिता और निष्पक्षता राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताएं बनी हुई हैं : युमनाम खेमचंद सिंह ब्रसेल्स में सुब्रह्मण्यम जयशंकर की अहम बैठकें ऋण माफी का निर्णय चुनावों के बजाय किसान कल्याण के लिए लिया गया : देवेंद्र फडणवीस

 

हर भाषा की फिल्म करो, पिता की इस सलाह पर चल रहीं अदा शर्मा अब मराठी सिनेमा में दिखेंगी

Adah Sharma, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

मुंबई , 16 Jul 2026

Last updated on: Jul 16, 2026, 14:52 IST

साउथ और बॉलीवुड सिनेमा में अपने अभिनय का जादू बिखेरने के बाद अभिनेत्री अदा शर्मा अब फिल्म 'गजरा' से मराठी सिनेमा में कदम रखने जा रही हैं। अदा शर्मा ने बताया कि जब उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी, तब उनके पिता ने एक खास सलाह दी थी कि उन्हें भारत की हर भाषा की फिल्म में काम करना चाहिए।

अभिनेत्री ने आईएएनएस के साथ बातचीत में अपने पिता द्वारा दी गई खास सलाह को याद करते हुए बताया, "जब मैंने अपने पिता से कहा कि मैं एक्ट्रेस बनना चाहती हूं तो उन्होंने मुझसे कहा था कि तुम्हें भारत की हर भाषा में एक फिल्म जरूर करनी चाहिए। हर राज्य की अपनी संस्कृति होती है, हर भाषा की अपनी बारीकियां होती हैं।

तुम्हारे लिए हर भाषा और हर फिल्म में एक नया किरदार निभाना एक बड़ा और दिलचस्प चुनौतीपूर्ण अनुभव होगा।" अभिनेत्री ने भले ही बॉलीवुड से अपना डेब्यू किया था, लेकिन 'एस/ओ सत्यमूर्ति' (2015) और 'क्षनम' (2016) जैसी सफल फिल्मों से साउथ सिनेमा में सफल अभिनेत्री के रूप में अपना नाम स्थापित किया। 

जब अभिनेत्री से आईएएनएस ने पूछा कि अगर 'गजरा' सफल होती है, तो क्या वह और मराठी फिल्में करेंगी या बॉलीवुड को ही अपनी मुख्य जगह मानेंगी? इस सवाल का जवाब देते हुए अदा ने कहा कि वे अपने आप को पैन- इंडियन एक्ट्रेस के तौर पर देखती हैं। उन्होंने कहा, "'द केरला स्टोरी' एक बॉलीवुड हिंदी फिल्म थी, जिसमें 60 प्रतिशत मलयालम, 10 प्रतिशत अंग्रेजी और 30 प्रतिशत टूटी-फूटी हिंदी थी।

हिंदी फिल्म 'कमांडो' में मैंने एक तेलुगु लड़की का किरदार निभाया था। अपनी पहली फिल्म में मैंने एंग्लो-इंडियन लिजा का रोल किया था। मैं किसी भी तरह का किरदार निभाने के लिए तैयार हूं। मैं चाहूंगी कि सभी भाषाओं में अपनी जगह बनाऊं।" मराठी फिल्म गजरा एक रहस्यमयी फिल्म होगी, जो सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। इस फिल्म का निर्देशन श्रेयस जाधव कर रहे हैं और यह 2027 में रिलीज होगी। 'गजरा' का निर्माण 'अमोल बोरकर' द्वारा किया जा रहा है और इसके संगीतकार देवदत्त मनीषा बाजी हैं।

 

Tags: Adah Sharma , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD