Thursday, 16 July 2026

 

 

खास खबरें महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के 25 कैडेट पिछले तीन महीनों में रक्षा प्रशिक्षण अकादमियों के लिए चयनित गुलाब चंद कटारिया और जयंत चौधरी ने 1,044 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र सीएम सम्राट चौधरी ने लॉन्च की 'बिहार स्कूल लाइव क्लासेज' मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत अब तक 3 लाख से अधिक श्रद्धालु लाभान्वित हुए: जीवनजोत कौर 1 अगस्त को एक बार फिर माताओं और बेटियों के खातों में राशि जमा होने संबंधी संदेश उनके मोबाइल फोन पर प्राप्त होंगे: हरभजन सिंह ई.टी.ओ. रांची में स्वामी जगन्नाथ की 335वीं ऐतिहासिक रथयात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब हार या असफलता के डर को मन से निकालकर निरंतर मेहनत करें विद्यार्थी : डॉ. हिमांशु अग्रवाल आईसीएआर ने 98वां स्थापना दिवस मनाया 50,000 रुपये की रिश्वत लेते सहकारी सभा के इंस्पेक्टर को विजिलेंस ने रंगे हाथ काबू किया डॉ. बलजीत कौर ने अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ करियर्स एंड कोर्सेज के विद्यार्थियों से किया विशेष संवाद एचपी शिवा क्लस्टर में सिंचाई व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित करें, परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं होगी: केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने बीआरओ के रणनीतिक बुनियादी ढांचे के विकास की सराहना की जरीना वहाब : जिस लड़की को कभी रंग-रूप की वजह से ठुकराया गया, वही बनी बासु चटर्जी की हीरोइन ’माँवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लुधियाना रहा लाभार्थियों की सूची में सबसे आगे मनरेगा कर्मचारियों की जायज़ मांगों का सहानुभूतिपूर्वक समाधान किया जाएगा : तरुनप्रीत सिंह सौंद कानन देवी : अपने दौर की सुपरस्टार जो एक समय हुईं बेघर, फिर परदे पर ऐसा जादू बिखेरा कि सबको बना लिया अपना दीवाना चितकारा यूनिवर्सिटी ने बाहा एस.ए.ई. इंडिया के साथ भविष्य की मोबिलिटी पर किया रणनीतिक मंथन झारखंड के लातेहार में ट्रक की टक्कर से जीजा-साले की मौत कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन सहित आठ अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीनें चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों की मौजूदगी में गांव राजोमाजरा के 20 परिवार आम आदमी पार्टी में शामिल 'आर्यभट्ट का ज़ीरो' का टीज़र रिलीज, हिमांश कोहली का प्रेरणादायक सफर

 

एचपी शिवा क्लस्टर में सिंचाई व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित करें, परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं होगी: केवल सिंह पठानिया

Kewal Singh Pathania, Himachal Pradesh, Himachal, Himachal Congress, Himachal News, Latest Himachal News
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

शाहपुर , 16 Jul 2026

Last updated on: Jul 16, 2026, 17:00 IST

शाहपुर के विधायक एवं हिमाचल प्रदेश सरकार के उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर के झुलाड स्थित एचपी शिवा क्लस्टर से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में उन्होंने जल शक्ति विभाग को निर्देश दिए कि एचपी शिवा क्लस्टर क्षेत्र में सिंचाई की व्यवस्था शीघ्र अति शीघ्र सुनिश्चित की जाए, ताकि बागवानों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि बागवानी विभाग द्वारा अपने हिस्से के अधिकांश कार्य पूरे किए जा चुके हैं तथा अब पौधरोपण (प्लांटेशन) का उपयुक्त समय है। 

यदि समय पर सिंचाई की व्यवस्था नहीं हुई तो निर्धारित अवधि में पौधरोपण कार्य प्रभावित होगा, जिससे बागवानों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसके उपरांत विधायक केवल सिंह पठानिया ने झुलाड स्थित प्लांट हेल्थ क्लिनिक का भी निरीक्षण किया। 

उन्होंने क्लिनिक में शेष बचे कार्यों को अगले 15 दिनों के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि यह सुविधा जल्द से जल्द बागवानों के लिए उपलब्ध हो सके। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सरकार की सभी विकास एवं जनकल्याणकारी परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए, जिससे पात्र लाभार्थियों को समय पर योजनाओं का लाभ मिल सके। 

उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्यों को गति दें। इस अवसर पर एसडीएम शाहपुर गणेश ठाकुर,मुख्य अभियंता जलशक्ति दीपक गर्ग, अधीक्षण अभियंता जलशक्ति विशाल जम्वाल, उपनिदेशक बागवानी विभाग अलक्ष पठानिया, अधिशासी अभियंता जलशक्ति अमित डोगरा प्रधान मंजू देवी,करतार सिंह,रमन कायस्था ,दुष्यंत कायस्था,कुलदीप सिंह, विनोद चम्बयाल के अतिरिक्त अन्य स्थानीय लोग उपस्थित रहे ।

 

Tags: Kewal Singh Pathania , Himachal Pradesh , Himachal , Himachal Congress , Himachal News , Latest Himachal News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD