Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान

 

न्यूजीलैंड के नेता प्रतिपक्ष संग टेक्नोलॉजी-ट्रेड समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा : नरेंद्र मोदी

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi, Auckland
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ऑकलैंड , 11 Jul 2026

Last updated on: Jul 13, 2026, 09:38 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को न्यूजीलैंड के नेता प्रतिपक्ष क्रिस हिपकिंस से मुलाकात की। पीएम ने बताया कि इस दौरान व्यापार, प्रौद्योगिकी और पीपुल-टू-पीपुल टाइज बढ़ाने सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत हुई। एक्स पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा, "आज न्यूजीलैंड के नेता प्रतिपक्ष क्रिस हिपकिंस से मुलाकात की।

बातचीत में हमारी रणनीतिक साझेदारी के महत्वपूर्ण पहलुओं, जिनमें व्यापार, प्रौद्योगिकी और लोगों के बीच संबंध शामिल हैं, पर चर्चा हुई। हमारे संबंधों को लेकर मजबूत द्विदलीय समर्थन इसकी प्रमुख ताकतों में से एक बना हुआ है। क्रिस हिपकिंस न्यूजीलैंड की लेबर पार्टी के नेता और रेमुताका निर्वाचन क्षेत्र से सांसद हैं।

दोनों नेताओं ने व्यापार और लोगों के बीच संबंधों सहित कई मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान भारत और न्यूजीलैंड के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई गई।प्रधानमंत्री मोदी ने इससे पहले भी न्यूजीलैंड के साथ संबंधों में व्यापक सहयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया है। 

दोनों देशों के बीच व्यापार, प्रौद्योगिकी, शिक्षा, संस्कृति और लोगों के बीच संपर्क को संबंधों की महत्वपूर्ण कड़ी माना जाता है। पीएम मोदी ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इसमें 18 बड़े फैसले और 10 समझौतों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। दोनों नेताओं ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने का लक्ष्य रखा।

दोनों देशों ने अपने रिश्तों को स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप का दर्जा दिया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, "भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस साल रिकॉर्ड 9 महीने में फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) हुआ है। न्यूजीलैंड अगले 15 सालों में भारत में ₹1.72 लाख करोड़ (20 अरब डॉलर) निवेश करेगा। साथ ही 'विकसित भारत 2047' के लक्ष्य में भी मदद करेगा।"

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , Auckland

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD