Friday, 10 July 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने ‘वॉटर लॉज ऑफ हिमाचल’ संकलन का विमोचन किया अनुभवहीनता और गलत नीतियों के कारण सुक्खू सरकार ने हिमाचल को दो दशक पीछे धकेला : जयराम ठाकुर बागवानी को प्रोत्साहित करने के लिए जल्द शुरू होगा 1,300 करोड़ रुपये का जाइका प्रोजेक्ट: मोहिंदर भगत पंजाब में सीरियल बम धमाकों को लेकर अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने मांगा भगवंत मान का इस्तीफा एचएएस एवं संबद्ध सेवाओं के प्रशिक्षु अधिकारियों ने कविन्द्र गुप्ता से भेंट की भारत के स्मार्ट प्रोटीन पारिस्थितिकी तंत्र को गति देने हेतु ब्रिक-नाबी बायो-फाउंड्री (एग्री-फूड बायो-मग) ने बायोमैन्युफैक्चरिंग वर्कशॉप 5.0 का किया आयोजन जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने लोक मिलनी के दौरान गांव सोली के लोगों को दिया बड़ा तोहफा भूपेंद्र यादव ने एनबीडब्ल्यूएल की 91वीं बैठक की अध्यक्षता की मानव तस्करी की रोकथाम के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ करें कार्य : मुकेश रेपसवाल भाजपा सरकार होती तो किशाऊ बांध पर पुराने समझौते को स्वीकार कर प्रदेश को आर्थिक बोझ उठाना पड़ता : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू पीएम मोदी ने मेलबर्न और ऑस्ट्रेलिया को कहा 'शुक्रिया', एंथनी अल्बनीज बोले- 'हमने मिलकर मजबूत रिश्ते का जश्न मनाया' एक करोड़ नए राशन कार्ड जल्द बनाने का लक्ष्य पूरा करें, पीडीएस को और मजबूत करें : सीएम सम्राट चौधरी एस.आई.आर.-2026 : गणना फार्मों का 100 प्रतिशत डिजिटलीकरण करने वाले गढ़शंकर के दो बीएलओ को राज्य निर्वाचन कार्यालय से मिला प्रशंसा पत्र जिन्हें कब्रिस्तान प्यारा, वे ही कर रहे राम मंदिर का विरोध : सीएम योगी आदित्यनाथ मेलबर्न के मार्वल स्टेडियम में जुटे हजारों लोग : नरेंद्र मोदी ने कहा, 'ये शो हाउसफुल और ब्लॉकबस्टर है' केवल सिंह ढिल्लों निक्के घुम्मण में संत बाबा अमरीक सिंह जी की अंतिम अरदास समारोह में हुए शामिल गुरमीत सिंह खुड्डियां और सतीश शर्मा ने पशुधन एवं डेयरी क्षेत्र के विकास के लिए अंतरराज्यीय सहयोग पर की चर्चा मजारी गाँव के बाबा बालक नाथ मंदिर में श्री राम दरबार सुशोभित पंजाब में 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार, 132 जल्द ही पूरे हो जाएंगे कर विभाग ने 55.35 करोड़ रुपये के फर्जी बिलिंग घोटाले के मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार: हरपाल सिंह चीमा प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

 

एचएएस एवं संबद्ध सेवाओं के प्रशिक्षु अधिकारियों ने कविन्द्र गुप्ता से भेंट की

Kavinder Gupta, Himachal Pradesh, Himachal, BJP Himachal, Raj Bhawan, Himachal News, Latest Himachal News
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

शिमला , 09 Jul 2026

Last updated on: Jul 09, 2026, 18:32 IST

हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (एचएएस) एवं संबद्ध सेवाओं के वर्ष-2025 बैच के 27 प्रशिक्षु अधिकारियों ने आज यहां लोक भवन में राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की। ये अधिकारी डॉ. मनमोहन सिंह हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान (हिप्पा), शिमला में छह सप्ताह के फाउंडेशन कोर्स का प्रशिक्षण प्राप्त करने आए थे।

राज्यपाल ने प्रशिक्षु अधिकारियों को राज्य सिविल सेवा में चयन के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि समाज और प्रदेश की सेवा करने का महत्वपूर्ण अवसर है। एक प्रशासनिक अधिकारी सरकार और जनता के बीच मजबूत कड़ी होता है, इसलिए उसे हमेशा ईमानदारी, पारदर्शिता और सेवा भावना के साथ कार्य करना चाहिए।

राज्यपाल ने कहा कि प्रशिक्षण का समय अधिकारियों के व्यक्तित्व, नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने की योग्यता को विकसित करने का सबसे महत्वपूर्ण चरण होता है। हिमाचल प्रदेश एक पर्वतीय राज्य है, जहां दूर-दराज के क्षेत्रों तक सरकारी योजनाओं और सेवाओं को पहुंचाना बड़ी जिम्मेदारी है। 

इसके लिए संवेदनशीलता, नवाचार और जनहित की भावना के साथ कार्य करना आवश्यक है। उन्होंने प्राकृतिक आपदाओं जैसे भूस्खलन, बादल फटने की घटनाओं और जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए हमेशा तैयार रहने का भी आह्वान किया।

श्री गुप्ता ने कहा कि सुशासन का आधार पारदर्शिता, जवाबदेही और समय पर जन सेवाएं उपलब्ध करवाना है। उन्होंने अधिकारियों से लोगों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनने और उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने को कहा।

राज्यपाल ने कहा कि ईमानदारी, निष्पक्षता और सत्यनिष्ठा किसी भी प्रशासनिक अधिकारी की सबसे बड़ी ताकत होती है। उन्होंने अधिकारियों को संविधान, कानून और जनहित के अनुसार निर्णय लेने की सलाह दी ताकि लोगों का प्रशासन पर विश्वास और मजबूत हो सके।

उन्होंने प्रशासन में आधुनिक तकनीक और ई-गवर्नेंस के अधिक से अधिक उपयोग पर बल देते हुए कहा कि डिजिटल तकनीक के माध्यम से सरकारी सेवाओं को अधिक पारदर्शी, प्रभावी और नागरिकों के लिए आसान बनाया जा सकता है। राज्यपाल ने कहा कि ‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प को साकार करने में प्रशासनिक अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। 

उन्होंने अधिकारियों से सुशासन, जनभागीदारी, नवाचार और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। राज्यपाल ने प्राकृतिक खेती के महत्व पर भी बल देते हुए अधिकारियों से सरकार की प्राकृतिक खेती संबंधी योजनाओं को गांव-गांव तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने और किसानों को इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

उन्होंने प्रशिक्षु अधिकारियों को अपने पूरे सेवाकाल में निरंतर सीखने, अनुशासन बनाए रखने और हर चुनौती को समाज की बेहतर सेवा का अवसर मानकर कार्य करने की प्रेरणा दी। इससे पूर्व, हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान की निदेशक रूपाली ठाकुर ने छह सप्ताह के फाउंडेशन कोर्स की विस्तृत जानकारी दी। 

प्रशिक्षु अधिकारियों ने भी राज्यपाल के साथ अपने प्रशिक्षण अनुभव साझा किए। राज्यपाल के सचिव संदीप भारद्वाज तथा सहायक पाठ्यक्रम निदेशक संदीप शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Kavinder Gupta , Himachal Pradesh , Himachal , BJP Himachal , Raj Bhawan , Himachal News , Latest Himachal News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD