Friday, 10 July 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने ‘वॉटर लॉज ऑफ हिमाचल’ संकलन का विमोचन किया अनुभवहीनता और गलत नीतियों के कारण सुक्खू सरकार ने हिमाचल को दो दशक पीछे धकेला : जयराम ठाकुर बागवानी को प्रोत्साहित करने के लिए जल्द शुरू होगा 1,300 करोड़ रुपये का जाइका प्रोजेक्ट: मोहिंदर भगत पंजाब में सीरियल बम धमाकों को लेकर अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने मांगा भगवंत मान का इस्तीफा एचएएस एवं संबद्ध सेवाओं के प्रशिक्षु अधिकारियों ने कविन्द्र गुप्ता से भेंट की भारत के स्मार्ट प्रोटीन पारिस्थितिकी तंत्र को गति देने हेतु ब्रिक-नाबी बायो-फाउंड्री (एग्री-फूड बायो-मग) ने बायोमैन्युफैक्चरिंग वर्कशॉप 5.0 का किया आयोजन जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने लोक मिलनी के दौरान गांव सोली के लोगों को दिया बड़ा तोहफा भूपेंद्र यादव ने एनबीडब्ल्यूएल की 91वीं बैठक की अध्यक्षता की मानव तस्करी की रोकथाम के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ करें कार्य : मुकेश रेपसवाल भाजपा सरकार होती तो किशाऊ बांध पर पुराने समझौते को स्वीकार कर प्रदेश को आर्थिक बोझ उठाना पड़ता : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू पीएम मोदी ने मेलबर्न और ऑस्ट्रेलिया को कहा 'शुक्रिया', एंथनी अल्बनीज बोले- 'हमने मिलकर मजबूत रिश्ते का जश्न मनाया' एक करोड़ नए राशन कार्ड जल्द बनाने का लक्ष्य पूरा करें, पीडीएस को और मजबूत करें : सीएम सम्राट चौधरी एस.आई.आर.-2026 : गणना फार्मों का 100 प्रतिशत डिजिटलीकरण करने वाले गढ़शंकर के दो बीएलओ को राज्य निर्वाचन कार्यालय से मिला प्रशंसा पत्र जिन्हें कब्रिस्तान प्यारा, वे ही कर रहे राम मंदिर का विरोध : सीएम योगी आदित्यनाथ मेलबर्न के मार्वल स्टेडियम में जुटे हजारों लोग : नरेंद्र मोदी ने कहा, 'ये शो हाउसफुल और ब्लॉकबस्टर है' केवल सिंह ढिल्लों निक्के घुम्मण में संत बाबा अमरीक सिंह जी की अंतिम अरदास समारोह में हुए शामिल गुरमीत सिंह खुड्डियां और सतीश शर्मा ने पशुधन एवं डेयरी क्षेत्र के विकास के लिए अंतरराज्यीय सहयोग पर की चर्चा मजारी गाँव के बाबा बालक नाथ मंदिर में श्री राम दरबार सुशोभित पंजाब में 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार, 132 जल्द ही पूरे हो जाएंगे कर विभाग ने 55.35 करोड़ रुपये के फर्जी बिलिंग घोटाले के मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार: हरपाल सिंह चीमा प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

 

भाजपा सरकार होती तो किशाऊ बांध पर पुराने समझौते को स्वीकार कर प्रदेश को आर्थिक बोझ उठाना पड़ता : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

Sukhvinder Singh Sukhu, Thakur Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Himachal Congress, Chief Minister of Himachal Pradesh, Himachal News, Latest
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

शिमला , 09 Jul 2026

Last updated on: Jul 09, 2026, 18:08 IST

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि अगर प्रदेश में भाजपा का मुख्यमंत्री होता, तो किशाऊ बांध पर हिमाचल प्रदेश के लोगों के अधिकारों के साथ समझौता हो गया होता। अगर प्रदेश में भाजपा की सरकार होती, तो वह पुराने समझौते को स्वीकार कर लेती, जिससे प्रदेश को आर्थिक बोझ उठाना पड़ता। 

लेकिन हमारी सरकार ने वर्ष 2023 में ही इस समझौते को अस्वीकार कर दिया था। उन्होंने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने इस महत्वपूर्ण परियोजना में अपने अधिकारों की मजबूती के साथ पैरवी की, इसलिए आज हिमाचल के हितों की जीत हुई है, जिससे हिमाचल प्रदेश को 600 करोड़ रूपये प्रति वर्ष की आय होगी।

मुख्यमंत्री ने आज ‘जी मीडिया समृद्धि संवाद’ कार्यक्रम में कहा कि कांग्रेस सरकार जनता की सोच को धरातल पर उतार रही है और यही व्यवस्था परिवर्तन है। उन्होंने कहा कि अनाथ बच्चों, विधवा एवं एकल नारी, मेधावी छात्रों और सभी जरूरतमंदों के लिए राज्य सरकार ने योजनाएं बनाकर धरातल पर लागू की हैं। 

आपदाओं के दौरान भी कांग्रेस सरकार ने अपने संसाधनों से पूरी तरह क्षतिग्रस्त मकान पर मुआवजा राशि एक लाख 30 हजार रुपये से बढ़ाकर 8 लाख रुपये की है और पूरे देश में यह सबसे अधिक मुआवजा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस सरकार को आरडीजी के रूप में मिलने वाली 10 हजार करोड़ रुपये प्रति वर्ष की धनराशि में कटौती की गई है, वह सरकार हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरन्तर कदम उठा रही है।

उन्होंने केन्द्र सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की घोषणा के बावजूद आज तक हिमाचल प्रदेश को आपदा के 1500 करोड़ रूपये नहीं मिले हैं। प्रदेश की चार लोकसभा सीटों से भाजपा के सांसद चुने गए हैं लेकिन एक बार भी चारों सांसद मिलकर प्रधानमंत्री से मदद मांगने नहीं गए।

श्री सुक्खू ने कहा कि उन्होंने अपनी निजी कमाई से 51 लाख रुपये आपदा प्रभावितों के लिए दान में दिए। इससे पहले जब जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री थे, तब भी उन्होंने कोविड महामारी के दौरान 35 लाख रुपये का दान सरकार को दिया था। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा के पांच गुटों में सत्ता की लालसा है और अभी इन गुटों में सेमीफाइनल चल रहा है। 

एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा चुनाव से पहले ईडी और सीबीआई का राजनीतिक इस्तेमाल करती है, लेकिन कांग्रेस सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि साढ़े तीन वर्ष के कार्यकाल में वर्तमान कांग्रेस सरकार के मंत्रिमंडल पर एक भी आरोप नहीं है।

इस अवसर पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान, कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन बलदेव ठाकुर तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Thakur Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Himachal Congress , Chief Minister of Himachal Pradesh , Himachal News , Latest

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD