Friday, 10 July 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने ‘वॉटर लॉज ऑफ हिमाचल’ संकलन का विमोचन किया अनुभवहीनता और गलत नीतियों के कारण सुक्खू सरकार ने हिमाचल को दो दशक पीछे धकेला : जयराम ठाकुर बागवानी को प्रोत्साहित करने के लिए जल्द शुरू होगा 1,300 करोड़ रुपये का जाइका प्रोजेक्ट: मोहिंदर भगत पंजाब में सीरियल बम धमाकों को लेकर अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने मांगा भगवंत मान का इस्तीफा एचएएस एवं संबद्ध सेवाओं के प्रशिक्षु अधिकारियों ने कविन्द्र गुप्ता से भेंट की भारत के स्मार्ट प्रोटीन पारिस्थितिकी तंत्र को गति देने हेतु ब्रिक-नाबी बायो-फाउंड्री (एग्री-फूड बायो-मग) ने बायोमैन्युफैक्चरिंग वर्कशॉप 5.0 का किया आयोजन जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने लोक मिलनी के दौरान गांव सोली के लोगों को दिया बड़ा तोहफा भूपेंद्र यादव ने एनबीडब्ल्यूएल की 91वीं बैठक की अध्यक्षता की मानव तस्करी की रोकथाम के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ करें कार्य : मुकेश रेपसवाल भाजपा सरकार होती तो किशाऊ बांध पर पुराने समझौते को स्वीकार कर प्रदेश को आर्थिक बोझ उठाना पड़ता : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू पीएम मोदी ने मेलबर्न और ऑस्ट्रेलिया को कहा 'शुक्रिया', एंथनी अल्बनीज बोले- 'हमने मिलकर मजबूत रिश्ते का जश्न मनाया' एक करोड़ नए राशन कार्ड जल्द बनाने का लक्ष्य पूरा करें, पीडीएस को और मजबूत करें : सीएम सम्राट चौधरी एस.आई.आर.-2026 : गणना फार्मों का 100 प्रतिशत डिजिटलीकरण करने वाले गढ़शंकर के दो बीएलओ को राज्य निर्वाचन कार्यालय से मिला प्रशंसा पत्र जिन्हें कब्रिस्तान प्यारा, वे ही कर रहे राम मंदिर का विरोध : सीएम योगी आदित्यनाथ मेलबर्न के मार्वल स्टेडियम में जुटे हजारों लोग : नरेंद्र मोदी ने कहा, 'ये शो हाउसफुल और ब्लॉकबस्टर है' केवल सिंह ढिल्लों निक्के घुम्मण में संत बाबा अमरीक सिंह जी की अंतिम अरदास समारोह में हुए शामिल गुरमीत सिंह खुड्डियां और सतीश शर्मा ने पशुधन एवं डेयरी क्षेत्र के विकास के लिए अंतरराज्यीय सहयोग पर की चर्चा मजारी गाँव के बाबा बालक नाथ मंदिर में श्री राम दरबार सुशोभित पंजाब में 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार, 132 जल्द ही पूरे हो जाएंगे कर विभाग ने 55.35 करोड़ रुपये के फर्जी बिलिंग घोटाले के मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार: हरपाल सिंह चीमा प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

 

पीएम मोदी ने मेलबर्न और ऑस्ट्रेलिया को कहा 'शुक्रिया', एंथनी अल्बनीज बोले- 'हमने मिलकर मजबूत रिश्ते का जश्न मनाया'

Narendra Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Anthony Albanese, Melbourne
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मेलबर्न , 09 Jul 2026

Last updated on: Jul 09, 2026, 17:57 IST

'मेलबर्न मीट्स मोदी' कार्यक्रम में 30 हजार से ज्यादा लोग जुटे। प्रधानमंत्री ने इस उत्साह, उमंग और उल्लास के लिए मेलबर्नवासियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि आज का दिन ऊर्जा और उत्साह से भरा रहा, जिसने भारत-ऑस्ट्रेलिया के मजबूत होते रिश्तों की झलक दिखाई। भारतीय समुदाय के इस भव्य कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “धन्यवाद मेलबर्न! धन्यवाद ऑस्ट्रेलिया! आज का दिन बेहद उत्साहपूर्ण और ऊर्जा से भरा रहा।”

उन्होंने आगे लिखा, "मेलबर्न का सामुदायिक कार्यक्रम प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज की मौजूदगी से और भी विशेष बन गया। उनका संबोधन शानदार था, जिसमें भारत-ऑस्ट्रेलिया मित्रता को लेकर उनकी गहरी प्रतिबद्धता और हमारी साझेदारी को दिए जाने वाले महत्व की स्पष्ट झलक मिली।" पीएम मोदी ने इस पोस्ट के साथ कुछ तस्वीरें भी साझा कीं।

जिसमें वो अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज के साथ मिलकर हजारों दर्शकों का अभिवादन स्वीकार करते हुए देखे जा सकते हैं। वहीं, अल्बनीज ने भी एक्स पोस्ट में इस कार्यक्रम को यादगार बताया। 7 सेकंड की वीडियो क्लिप साझा की जिसमें दोनों शख्सियतें एक दूसरे का हाथ पकड़ कर विशाल जनसमूह की ओर देख रहे हैं।

इस क्लिप के साथ अल्बनीज ने लिखा, "मेलबर्न में मेरे साथ शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आपका आभार। हमारा भारतीय समुदाय आधुनिक ऑस्ट्रेलिया की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण योगदान देता रहा है। उन्होंने हमारे देश को और बेहतर, समृद्ध और मजबूत बनाया है। आज रात हमने ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच विशेष और मजबूत रिश्ते का मिलकर जश्न मनाया।"

गुरुवार को मेलबर्न के मार्वल स्टेडियम में आयोजित इस सामुदायिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और विक्टोरिया प्रांत की प्रीमियर जेसिंटा एलन भी मौजूद रहीं। प्रीमियर एलन ने भी विशाल जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि वो भारत के लोगों और उनके मूल्यों का सम्मान करती हैं।

 

Tags: Narendra Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Anthony Albanese , Melbourne

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD