Friday, 10 July 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने ‘वॉटर लॉज ऑफ हिमाचल’ संकलन का विमोचन किया अनुभवहीनता और गलत नीतियों के कारण सुक्खू सरकार ने हिमाचल को दो दशक पीछे धकेला : जयराम ठाकुर बागवानी को प्रोत्साहित करने के लिए जल्द शुरू होगा 1,300 करोड़ रुपये का जाइका प्रोजेक्ट: मोहिंदर भगत पंजाब में सीरियल बम धमाकों को लेकर अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने मांगा भगवंत मान का इस्तीफा एचएएस एवं संबद्ध सेवाओं के प्रशिक्षु अधिकारियों ने कविन्द्र गुप्ता से भेंट की भारत के स्मार्ट प्रोटीन पारिस्थितिकी तंत्र को गति देने हेतु ब्रिक-नाबी बायो-फाउंड्री (एग्री-फूड बायो-मग) ने बायोमैन्युफैक्चरिंग वर्कशॉप 5.0 का किया आयोजन जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने लोक मिलनी के दौरान गांव सोली के लोगों को दिया बड़ा तोहफा भूपेंद्र यादव ने एनबीडब्ल्यूएल की 91वीं बैठक की अध्यक्षता की मानव तस्करी की रोकथाम के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ करें कार्य : मुकेश रेपसवाल भाजपा सरकार होती तो किशाऊ बांध पर पुराने समझौते को स्वीकार कर प्रदेश को आर्थिक बोझ उठाना पड़ता : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू पीएम मोदी ने मेलबर्न और ऑस्ट्रेलिया को कहा 'शुक्रिया', एंथनी अल्बनीज बोले- 'हमने मिलकर मजबूत रिश्ते का जश्न मनाया' एक करोड़ नए राशन कार्ड जल्द बनाने का लक्ष्य पूरा करें, पीडीएस को और मजबूत करें : सीएम सम्राट चौधरी एस.आई.आर.-2026 : गणना फार्मों का 100 प्रतिशत डिजिटलीकरण करने वाले गढ़शंकर के दो बीएलओ को राज्य निर्वाचन कार्यालय से मिला प्रशंसा पत्र जिन्हें कब्रिस्तान प्यारा, वे ही कर रहे राम मंदिर का विरोध : सीएम योगी आदित्यनाथ मेलबर्न के मार्वल स्टेडियम में जुटे हजारों लोग : नरेंद्र मोदी ने कहा, 'ये शो हाउसफुल और ब्लॉकबस्टर है' केवल सिंह ढिल्लों निक्के घुम्मण में संत बाबा अमरीक सिंह जी की अंतिम अरदास समारोह में हुए शामिल गुरमीत सिंह खुड्डियां और सतीश शर्मा ने पशुधन एवं डेयरी क्षेत्र के विकास के लिए अंतरराज्यीय सहयोग पर की चर्चा मजारी गाँव के बाबा बालक नाथ मंदिर में श्री राम दरबार सुशोभित पंजाब में 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार, 132 जल्द ही पूरे हो जाएंगे कर विभाग ने 55.35 करोड़ रुपये के फर्जी बिलिंग घोटाले के मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार: हरपाल सिंह चीमा प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

 

राजकुमार राव का जन्मदिन पर सौरव गांगुली को खास तोहफा, शेयर किया 'दादा' की बायोपिक का पहला पोस्टर

Rajkummar Rao, Dada The Sourav Ganguly Story, Sourav Ganguly Biopic, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 08 Jul 2026

Last updated on: Jul 09, 2026, 14:30 IST

भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के 54वें जन्मदिन पर बुधवार को नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले एक्टर राजकुमार राव ने क्रिकेटर की आने वाली बायोपिक "दादा: द सौरव गांगुली स्टोरी" का पहला लुक शेयर किया है। सौरव गांगुली की यह बायोपिक अगले साल 14 मई को थिएटर में रिलीज होगी। गांगुली को जन्मदिन की बधाई देते हुए राजकुमार ने पोस्टर जारी किया, जिसमें एक्टर पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली का रोल करते हुए दिख रहे हैं।

पोस्टर में राजकुमार राव मशहूर लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड की बालकनी में शर्ट उतारकर खड़े नजर आ रहे हैं। यह दृश्य 2002 की नेटवेस्ट ट्रॉफी जीत के बाद सौरव गांगुली द्वारा मनाए गए ऐतिहासिक जश्न को दोबारा जीवंत कर रहा है। राजकुमार के पीछे लहराता विशाल भारतीय तिरंगा इस पोस्टर को और भी दमदार और भावनात्मक बना रहा है।

फिल्म का टाइटल, "दादा," पोस्टर पर नीले अक्षरों में लिखा है, जिसके ऊपर उपशीर्षक "द सौरव गांगुली स्टोरी" लिखा है। टेक्स्ट ओवरले में एक टैगलाइन भी है, जिसमें लिखा है: “उन्होंने सिर्फ गेम नहीं खेला, उन्होंने इसे बदल दिया।" राजकुमार ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर शेयर किए गए पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "हमारे प्यारे दादा को जन्मदिन की बधाई।"

सौरव गांगुली की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2002 में लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ नेटवेस्ट ट्राई सीरीज का फाइनल जीतकर यादगार इतिहास रचा था। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 325 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा था। इसके जवाब में भारत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट और 3 गेंद शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया था।

यह जीत भारतीय क्रिकेट की सबसे यादगार जीतों में गिनी जाती है। उस ऐतिहासिक जीत के बाद गांगुली ने कहा था, "मुझे कभी यकीन नहीं था कि हम यह मैच जीत पाएंगे।" सौरव गांगुली के जीवन पर आधारित फिल्म 'दादा: द सौरव गांगुली स्टोरी' का निर्देशन विक्रमादित्य मोटवानी ने किया है। फिल्म का निर्माण लव रंजन और अंकुर गर्ग ने लव फिल्म्स के बैनर तले किया है।

इसमें राजकुमार राव गांगुली की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि तान्या मानिकतला उनकी पत्नी डोना गांगुली के किरदार में नजर आएंगी। भारतीय क्रिकेट में 'महाराजा' के नाम से मशहूर सौरव गांगुली ने कप्तान के रूप में टीम इंडिया को नई दिशा दी। उनकी कप्तानी में भारत ने 2002 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का संयुक्त खिताब जीता और 2003 क्रिकेट विश्व कप, 2000 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी तथा 2004 एशिया कप के फाइनल तक का सफर तय किया।

अपने एकदिवसीय इंटरनेशनल करियर में गांगुली ने 11,363 रन बनाए, जो उन्हें वनडे क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शामिल करता है। उन्होंने 2008 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया और 2012 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों को अलविदा कहा था। भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें 2004 में देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से सम्मानित किया।

 

Tags: Rajkummar Rao , Dada The Sourav Ganguly Story , Sourav Ganguly Biopic , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD