Friday, 10 July 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने ‘वॉटर लॉज ऑफ हिमाचल’ संकलन का विमोचन किया अनुभवहीनता और गलत नीतियों के कारण सुक्खू सरकार ने हिमाचल को दो दशक पीछे धकेला : जयराम ठाकुर बागवानी को प्रोत्साहित करने के लिए जल्द शुरू होगा 1,300 करोड़ रुपये का जाइका प्रोजेक्ट: मोहिंदर भगत पंजाब में सीरियल बम धमाकों को लेकर अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने मांगा भगवंत मान का इस्तीफा एचएएस एवं संबद्ध सेवाओं के प्रशिक्षु अधिकारियों ने कविन्द्र गुप्ता से भेंट की भारत के स्मार्ट प्रोटीन पारिस्थितिकी तंत्र को गति देने हेतु ब्रिक-नाबी बायो-फाउंड्री (एग्री-फूड बायो-मग) ने बायोमैन्युफैक्चरिंग वर्कशॉप 5.0 का किया आयोजन जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने लोक मिलनी के दौरान गांव सोली के लोगों को दिया बड़ा तोहफा भूपेंद्र यादव ने एनबीडब्ल्यूएल की 91वीं बैठक की अध्यक्षता की मानव तस्करी की रोकथाम के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ करें कार्य : मुकेश रेपसवाल भाजपा सरकार होती तो किशाऊ बांध पर पुराने समझौते को स्वीकार कर प्रदेश को आर्थिक बोझ उठाना पड़ता : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू पीएम मोदी ने मेलबर्न और ऑस्ट्रेलिया को कहा 'शुक्रिया', एंथनी अल्बनीज बोले- 'हमने मिलकर मजबूत रिश्ते का जश्न मनाया' एक करोड़ नए राशन कार्ड जल्द बनाने का लक्ष्य पूरा करें, पीडीएस को और मजबूत करें : सीएम सम्राट चौधरी एस.आई.आर.-2026 : गणना फार्मों का 100 प्रतिशत डिजिटलीकरण करने वाले गढ़शंकर के दो बीएलओ को राज्य निर्वाचन कार्यालय से मिला प्रशंसा पत्र जिन्हें कब्रिस्तान प्यारा, वे ही कर रहे राम मंदिर का विरोध : सीएम योगी आदित्यनाथ मेलबर्न के मार्वल स्टेडियम में जुटे हजारों लोग : नरेंद्र मोदी ने कहा, 'ये शो हाउसफुल और ब्लॉकबस्टर है' केवल सिंह ढिल्लों निक्के घुम्मण में संत बाबा अमरीक सिंह जी की अंतिम अरदास समारोह में हुए शामिल गुरमीत सिंह खुड्डियां और सतीश शर्मा ने पशुधन एवं डेयरी क्षेत्र के विकास के लिए अंतरराज्यीय सहयोग पर की चर्चा मजारी गाँव के बाबा बालक नाथ मंदिर में श्री राम दरबार सुशोभित पंजाब में 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार, 132 जल्द ही पूरे हो जाएंगे कर विभाग ने 55.35 करोड़ रुपये के फर्जी बिलिंग घोटाले के मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार: हरपाल सिंह चीमा प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

 

बागवानी को प्रोत्साहित करने के लिए जल्द शुरू होगा 1,300 करोड़ रुपये का जाइका प्रोजेक्ट: मोहिंदर भगत

पंजाब बागवानी क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनकर उभरेगा

Mohinder Bhagat, AAP Punjab, Jalandhar, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 09 Jul 2026

Last updated on: Jul 09, 2026, 18:42 IST

पंजाब के बागवानी मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने आज पंजाब भवन, चंडीगढ़ में आयोजित एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राज्य सरकार द्वारा बागवानी क्षेत्र में हासिल की गई उल्लेखनीय उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार बागवानी क्षेत्र को अधिक आधुनिक, समृद्ध और लाभकारी बनाने के लिए तेजी से कार्य कर रही है।

श्री मोहिंदर भगत ने बताया कि राज्य में बागवानी क्षेत्र के विकास तथा किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (जाइका) के सहयोग से लगभग 1,300 करोड़ रुपये की लागत वाली एक महत्वाकांक्षी परियोजना शीघ्र शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य पंजाब में जलवायु परिवर्तन के अनुकूल तथा उच्च मूल्य वाली बागवानी फसलों को बढ़ावा देना है।

उन्होंने कहा कि इस परियोजना के माध्यम से आधुनिक तकनीकों को प्रोत्साहन मिलेगा, उच्च गुणवत्ता वाली पौध सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी, बागवानी का आधारभूत ढांचा सुदृढ़ होगा, किसानों की आय में वृद्धि होगी तथा बागवानी क्षेत्र को नई गति मिलेगी। बागवानी मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बागवानी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न किसान-हितैषी योजनाएं चला रही है, जिनका किसानों और युवाओं को व्यापक लाभ मिल रहा है। 

उन्होंने कहा कि इन प्रयासों के परिणामस्वरूप अब राज्य के अनेक युवा विदेश जाने की बजाय बागवानी को रोजगार और स्वरोजगार के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 से अब तक कृषि अवसंरचना निधि (एआईएफ) योजना के अंतर्गत 28,195 परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान की गई है। 

इस योजना के तहत किसानों को विभिन्न वित्तीय संस्थानों द्वारा लगभग 6,729 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि यह योजना विशेष रूप से छोटे और मध्यम वर्ग के किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही है। साथ ही उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत सर्वाधिक स्वीकृत परियोजनाओं वाला राज्य बनने का गौरव पंजाब को प्राप्त है।

श्री भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान की किसान-हितैषी नीतियों तथा बागवानी क्षेत्र को दिए जा रहे विशेष प्रोत्साहन के परिणामस्वरूप राज्य में बागवानी के अंतर्गत क्षेत्रफल बढ़कर 5.21 लाख हेक्टेयर हो गया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में पंजाब बागवानी के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनकर उभरेगा।

 

Tags: Mohinder Bhagat , AAP Punjab , Jalandhar , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD