Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर की बर्बरता, संसद मार्च रद्द, भूख हड़ताल जारी रहेगी : अभिजीत दिपके रजिस्ट्रेशन सेवा केंद्र निजीकरण नहीं, लोगों को बेहतर सुविधा देने की पहल : सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू सम्राट चौधरी ने सोमनाथ स्पेशल ट्रेन को दिखाई हरी झंडी त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग के दुखद निधन से मैं अत्यंत स्तब्ध और दुखी हूं : माणिक साहा भजनलाल शर्मा ने परियोजनाओं में देरी के खिलाफ अधिकारियों को चेतावनी दी 'शरावती परियोजना' कर्नाटक की बिजली जरूरतों के लिए महत्वपूर्ण : डीके शिवकुमार सुब्रह्मण्यम जयशंकर और बख्तियार सैदोव की अहम बातचीत अफगानिस्तान में अचानक आई बाढ़ में 20 लोगों की मौत, 100 से ज्‍यादा लापता तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की

 

कुवैत में एस. जयशंक की अहम बैठकें, ऊर्जा, रक्षा और व्यापार सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

Subrahmanyam Jaishankar, BJP, Bharatiya Janata Party, Sheikh Sabah Al Khaled Al Sabah, Kuwait City
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

कुवैत सिटी , 08 Jul 2026

Last updated on: Jul 09, 2026, 14:44 IST

विदेश मंत्री (ईएएम) एस. जयशंकर ने बुधवार को कुवैत के प्रधानमंत्री शेख अहमद अब्दुल्ला अल-अहमद अल-सबाह से मुलाकात की। उन्होंने भारतीय समुदाय के कल्याण और सुरक्षा का ध्यान रखने के लिए कुवैत सरकार का धन्यवाद किया। साथ ही, उन्होंने भारत-कुवैत संबंधों को और मजबूत बनाने की उनकी सोच का स्वागत किया। एस. जयशंकर ने कुवैत के अपने समकक्ष विदेश मंत्री शेख जर्राह जाबेर अल-अहमद अल-सबा से भी मुलाकात की।

बैठक के बाद जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "कुवैत के विदेश मंत्री शेख जर्राह जाबेर अल-अहमद अल-सबाह से मिलकर खुशी हुई। हमने खाड़ी क्षेत्र में चल रहे संघर्ष के असर और उसके व्यापक प्रभावों पर चर्चा की। भारतीय समुदाय की भलाई सुनिश्चित करने के लिए उनका आभार जताया। हमने ऊर्जा, व्यापार, निवेश, रक्षा, तकनीक, खाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा की।

मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में हमारी रणनीतिक साझेदारी और मजबूत होगी।" कुवैत के रक्षा मंत्री अब्दुल्ला अली अब्दुल्ला अल-सलेम अल-सबाह के साथ एस जयशंकर की बैठक में रक्षा उद्योग में सहयोग और समुद्री सुरक्षा जैसे मुद्दे मुख्य रूप से चर्चा में रहे। इन महत्वपूर्ण बैठकों के बीच जयशंकर ने कुवैत में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात की।

उन्होंने कहा, "भारत-कुवैत दोस्ती को मजबूत करने में उनकी भूमिका को अच्छी तरह पहचाना जाता है। मैंने उनके अनुभवों और सुझावों को महत्व दिया। उनके कई योगदानों के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।" इससे पहले दिन में एस जयशंकर ने कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख सबाह अल-खालिद अल-सबाह से मुलाकात की। इस दौरान दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की और खाड़ी क्षेत्र के हालात पर विचार साझा किए।

जयशंकर ने भारत और कुवैत के बीच सहयोग को आगे बढ़ाने की क्राउन प्रिंस की प्रतिबद्धता की भी सराहना की। मुलाकात के बाद जयशंकर ने 'एक्स' पर लिखा, "आज सुबह कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख सबाह अल-खालिद अल-सबाह से मुलाकात करना सम्मान की बात रही। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुभकामनाएं दीं। भारत-कुवैत सहयोग को आगे बढ़ाने के उनके प्रयासों की मैं सराहना करता हूं।

खाड़ी क्षेत्र के हालात पर उनके विचार साझा करने के लिए उनका धन्यवाद।" एस. जयशंकर मंगलवार को अपनी छह देशों की यात्रा के तीसरे चरण में कुवैत पहुंचे थे। इस यात्रा का उद्देश्य भारत के विभिन्न देशों के साथ संबंधों को और मजबूत करना है। मंगलवार को ही एस. जयशंकर ने बहरीन के उप प्रधानमंत्री खालिद बिन अब्दुल्ला अल खलीफा से भी मुलाकात की थी। इस दौरान दोनों देशों के बीच कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा हुई।

 

Tags: Subrahmanyam Jaishankar , BJP , Bharatiya Janata Party , Sheikh Sabah Al Khaled Al Sabah , Kuwait City

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD