Monday, 06 July 2026

 

 

खास खबरें कविन्द्र गुप्ता ने विकसित भारत-2047 के निर्माण के लिए बौद्ध मूल्यों और आधुनिक विज्ञान पर दिया बल केजरीवाल की नशा-मुक्त पंजाब की गारंटी फेल : केवल सिंह ढिल्लों पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों डेरा सचखंड बल्लां में हुए नतमस्तक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान ने भारत की एकता, अखंडता को किया मज़बूत : नायब सिंह सैनी नशा मुक्त, शिक्षित समाज के साथ व्यवस्था परिवर्तन एवं राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प- नायब सिंह सैनी सिख इतिहास में बाबा लखी शाह बंजारा का योगदान अमर - सुमन सैनी प्रदेश सरकार शिक्षा एवं कौशल विकास के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध - कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा हरियाणा ने जनगणना 2027 की तैयारियां शुरू जनसहयोग से ही पटियाला को प्रदेश का सबसे स्वच्छ एवं हरित शहर बनाया जा सकता है : डॉ. बलबीर सिंह डिप्टी कमिश्नर की ओर से निगम चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से होने पर मतदाताओं का धन्यवाद, 60.5 प्रतिशत मतदान दर्ज कांग्रेस, भाजपा, शिअद आप के खिलाफ एकजुट : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री सेहत योजना के फ़ायदों में पटियाला पंजाब में सबसे आगे गांव मानावाला में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया सतगुरु ज्ञान नाथ महाराज जी का प्रकाश पर्व मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने एवरेस्ट विजेता रुचि ठाकुर को किया सम्मानित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास को पिछले 12 सालों में मिली गति : नायब सिंह सैनी प्रदेश में 2029 में भी विकास कार्यों के बलबूते लगातार बनेगी चौथी बार सरकार : नायब सिंह सैनी मनोज सिन्हा ने नुनवान बेस कैंप में अमरनाथ यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया आईसीएमआर ने राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 में स्वर्ण पुरस्‍कार जीता आमिर-गौरी की शादी की पहली तस्वीर आई सामने शिवराज सिंह चौहान ने विकसित भारत–जी राम जी के लिए राज्यों को ₹25,863 करोड़ की पहली किस्त जारी की शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट, करीबी लोगों की मौजूदगी में की रजिस्टर्ड मैरिज

 

प्रधानमंत्री ने रिफाइनरी का शुभारंभ किया और आज उसका लोकार्पण कर रहे हैं : भजनलाल शर्मा

Bhajan Lal Sharma, BJP Rajasthan, Chief Minister Of Rajasthan, Balotra
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

बालोतरा , 04 Jul 2026

Last updated on: Jul 04, 2026, 14:59 IST

राजस्थान के बालोतरा जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि आज का दिन बेहद सौभाग्यशाली है, क्योंकि हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मार्गदर्शन मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र के इतिहास में एक असाधारण उपलब्धि का भी अवसर है। प्रधानमंत्री ने लगातार सबसे लंबे समय तक पद पर रहते हुए नया इतिहास रचा है। इस उपलब्धि के लिए मैं उन्हें हार्दिक बधाई देता हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी कामना है कि प्रधानमंत्री इसी तरह देशवासियों का नेतृत्व करते रहें और उनका मार्गदर्शन हमें निरंतर मिलता रहे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का राजस्थान से विशेष लगाव रहा है। जब भी वे राजस्थान आए हैं, प्रदेश को विकास की सौगातें दी हैं। उन्होंने कहा कि मुझे याद है, 16 जनवरी 2018 को प्रधानमंत्री ने पचपदरा की इसी धरती पर इस रिफाइनरी परियोजना का शुभारंभ किया था और आज वे इसका उद्घाटन कर रहे हैं। यह उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रमाण है।

प्रधानमंत्री ने तब कहा था कि यह रिफाइनरी यहां की तकदीर भी बदलेगी और तस्वीर भी बदलेगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के कर-कमलों से लगभग 80 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी यह रिफाइनरी प्रदेश की भाग्यरेखा बनने जा रही है। आज का यह ऐतिहासिक दिन केवल राजस्थान के लिए ही नहीं, बल्कि भारत के औद्योगिक, आर्थिक विकास के लिए भी एक मील का पत्थर है।

इस रिफाइनरी के लिए प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। इससे युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। यह रिफाइनरी प्रदेश के विकास का ग्रोथ इंजन साबित होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 दिसंबर 2024 को प्रधानमंत्री के राजस्थान दौरे के दौरान 30 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड समझौते हुए थे। इनमें से 9 लाख करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं अब धरातल पर उतर चुकी हैं।

राज्य सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर 17 दिसंबर 2024 को प्रधानमंत्री ने राम जन्मसेतु लिंक परियोजना सहित 40 हजार 365 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात दी थी। उन्होंने कहा कि 22 मई 2025 को ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री बीकानेर आए थे। तब उन्होंने अमृत भारत स्टेशन के साथ 26 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं की सौगात दी थी।

वहीं, पिछले वर्ष बांसवाड़ा में 1.80 लाख करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी गई थी। इस वर्ष 28 फरवरी को प्रधानमंत्री ने 22 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए तथा 17 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं के साथ एक देशव्यापी वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ किया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि कि प्रधानमंत्री के कर कमलों से प्रदेश को एक लाख 5 हजार करोड़ से अधिक विकास कार्यों की सौगात मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री की ओर से जो भी कहा जाता है, वो कर के दिखाते हैं।

 

Tags: Bhajan Lal Sharma , BJP Rajasthan , Chief Minister Of Rajasthan , Balotra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD