Monday, 29 June 2026

 

 

खास खबरें कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की धर्मशाला नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षदों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ बच्चों पर 'परफेक्ट बनने' का दबाव बेहद खतरनाक, 'पुशी पेरेंटिंग' मेंटल हेल्थ करता है खराब भारत के 12 एलपीजी जहाजों ने हॉर्मुज स्ट्रेट बिना टोल दिए किया पार : हरदीप सिंह पुरी 'आवारापन 2' टीजर रिलीज : 'या तो आवारापन खत्म होगा या मैं', इमरान हाशमी के दमदार डायलॉग ने उड़ाए होश राजस्व मामलों के निस्तारण में देरी पर बोले सीएम योगी आदित्यनाथ, समयसीमा के भीतर दिलाएं न्याय श्री अमरनाथ यात्रा की औपचारिक शुरुआत, उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने की 'प्रथम पूजा' आज दुनिया भारत की ओर उम्मीद लगाए देख रही : अनुराग ठाकुर 30 जून का पंचांग : ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा पर करें दान-पुण्य, सुबह 11:35 से दोपहर 12:29 बजे तक अभिजित मुहूर्त एल नीनो की चुनौतियों का डटकर सामना करें किसान : एन. चंद्रबाबू नायडू कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बने एक बार फिर से राज्यसभा में विपक्ष के नेता भांग, चंदन और रजत आभूषणों से बाबा महाकाल का शृंगार, किया गया पंचामृत अभिषेक राज्यसभा के लिए पुनर्निर्वाचित कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ली सदस्यता की शपथ पीएम मोदी के राजस्थान दौरे से पहले सीएम भजनलाल शर्मा बोले, गेम चेंजर साबित होगी पचपदरा रिफाइनरी परियोजना दोस्त के जन्मदिन की पार्टी, मस्ती के बाद करने जा रहे थे गंगा स्नान, रास्ते में टक्कर से तीन लोगों की मौत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी नौकरियों, आरक्षण और पेपर लीक पर सरकार को घेरा, सत्ता में आने पर भर्ती सुधार का वादा : अखिलेश यादव एलजी मनोज सिन्हा ने बालटाल बेस कैंप पहुंचकर अमरनाथ यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा पीएम मोदी के राजस्थान दौरे से पहले सीएम भजनलाल शर्मा ने लिया तैयारियों का जायजा पटना साइंस कॉलेज परिसर में स्थापित होगा यूनिवर्सिटी ऑफ फिजिक्स एंड साइंसेज : सीएम सम्राट चौधरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना टूटा, ऑस्ट्रेलिया के हाथों भारत की 6 विकेट से हार

 

पीएम मोदी के राजस्थान दौरे से पहले सीएम भजनलाल शर्मा ने लिया तैयारियों का जायजा

Bhajan Lal Sharma, BJP Rajasthan, Chief Minister Of Rajasthan, Jaipur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जोधपुर , 28 Jun 2026

Last updated on: Jun 29, 2026, 13:36 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 जुलाई को राजस्थान दौरे पर रहेंगे। इस दौरान पीएम मोदी जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही राज्य में कई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे। पीएम मोदी के दौरे से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जोधपुर एयरपोर्ट पर चल रही तैयारियों का जायजा लिया।

इस दौरान बड़ी संख्या में अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद थे। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में जो काम हुआ है, वह पूरे देश में दिखाई दे रहा है। 4 जुलाई को पीएम नरेंद्र मोदी जोधपुर की बहुत पुरानी मांग को पूरा करने जा रहे हैं।

जोधपुर एयरपोर्ट का नया टर्मिनल बनकर तैयार हो गया है। यह पीएम मोदी के नेतृत्व में ही संभव हो पाया है। यह राजस्थान के लिए बड़ी सौगात है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 4 जुलाई को पीएम मोदी जोधपुर आएंगे और उसके बाद बालोतरा जाएंगे। इस दौरान वह राजस्थान को कई बड़ी सौगातें देंगे। पीएम मोदी के नेतृत्व में राजस्थान नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

हम संकल्प पत्र के वादों को पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरा कर रहे हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने घोषणा की थी कि 4 जुलाई को प्रधानमंत्री मोदी जयपुर को एक बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट का तोहफा देंगे, जिससे शहर की परिवहन व्यवस्था और मजबूत होगी। जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना लगभग 13,000 करोड़ की लागत से विकसित की जाएगी और इसका शिलान्यास भी प्रधानमंत्री 4 जुलाई को करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी उसी दिन राजस्थान के बाड़मेर में पचपदरा रिफाइनरी का भी उद्घाटन करेंगे। यह रिफाइनरी पहले 21 अप्रैल को शुरू होने वाली थी, लेकिन 20 अप्रैल को वहां आग लगने की घटना के कारण कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा था। अब रिफाइनरी के उद्घाटन के साथ ही जयपुर मेट्रो फेज-2 की आधारशिला भी रखी जाएगी।

प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री ने उच्च स्तरीय बैठक की और रिफाइनरी, मेट्रो परियोजना सहित विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सरकारी नौकरियों के लिए चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरण समारोह की व्यवस्थाओं को लेकर भी अधिकारियों को निर्देश दिए।

 

Tags: Bhajan Lal Sharma , BJP Rajasthan , Chief Minister Of Rajasthan , Jaipur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD