Monday, 29 June 2026

 

 

खास खबरें धर्मशाला नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षदों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ बच्चों पर 'परफेक्ट बनने' का दबाव बेहद खतरनाक, 'पुशी पेरेंटिंग' मेंटल हेल्थ करता है खराब भारत के 12 एलपीजी जहाजों ने हॉर्मुज स्ट्रेट बिना टोल दिए किया पार : हरदीप सिंह पुरी 'आवारापन 2' टीजर रिलीज : 'या तो आवारापन खत्म होगा या मैं', इमरान हाशमी के दमदार डायलॉग ने उड़ाए होश राजस्व मामलों के निस्तारण में देरी पर बोले सीएम योगी आदित्यनाथ, समयसीमा के भीतर दिलाएं न्याय श्री अमरनाथ यात्रा की औपचारिक शुरुआत, उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने की 'प्रथम पूजा' आज दुनिया भारत की ओर उम्मीद लगाए देख रही : अनुराग ठाकुर 30 जून का पंचांग : ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा पर करें दान-पुण्य, सुबह 11:35 से दोपहर 12:29 बजे तक अभिजित मुहूर्त एल नीनो की चुनौतियों का डटकर सामना करें किसान : एन. चंद्रबाबू नायडू कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बने एक बार फिर से राज्यसभा में विपक्ष के नेता भांग, चंदन और रजत आभूषणों से बाबा महाकाल का शृंगार, किया गया पंचामृत अभिषेक राज्यसभा के लिए पुनर्निर्वाचित कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ली सदस्यता की शपथ पीएम मोदी के राजस्थान दौरे से पहले सीएम भजनलाल शर्मा बोले, गेम चेंजर साबित होगी पचपदरा रिफाइनरी परियोजना दोस्त के जन्मदिन की पार्टी, मस्ती के बाद करने जा रहे थे गंगा स्नान, रास्ते में टक्कर से तीन लोगों की मौत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी नौकरियों, आरक्षण और पेपर लीक पर सरकार को घेरा, सत्ता में आने पर भर्ती सुधार का वादा : अखिलेश यादव एलजी मनोज सिन्हा ने बालटाल बेस कैंप पहुंचकर अमरनाथ यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा पीएम मोदी के राजस्थान दौरे से पहले सीएम भजनलाल शर्मा ने लिया तैयारियों का जायजा पटना साइंस कॉलेज परिसर में स्थापित होगा यूनिवर्सिटी ऑफ फिजिक्स एंड साइंसेज : सीएम सम्राट चौधरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना टूटा, ऑस्ट्रेलिया के हाथों भारत की 6 विकेट से हार महज 1 रन से हार, भारत ने पहली बार आयरलैंड के खिलाफ गंवाई टी20 सीरीज

 

पीएम मोदी के विजन को धरातल पर उतारने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है दिल्ली सरकार : सीएम रेखा गुप्ता

Rekha Gupta, BJP Delhi, Chief Minister of Delhi, Delhi CM, New Delhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 28 Jun 2026

Last updated on: Jun 29, 2026, 13:29 IST

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार प्रधानमंत्री के 'विकसित भारत' के विजन को धरातल पर उतारने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन, विकास और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित 'विकसित भारत संकल्प सम्मेलन' को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने बिना एक दिन का अवकाश लिए लगातार राष्ट्रसेवा करते हुए वैश्विक स्तर पर भारत की नई और मजबूत पहचान स्थापित की है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र के पीतमपुरा, शकूरबस्ती के वेस्ट एन्क्लेव और मुस्तफाबाद के महालक्ष्मी विहार में आयोजित 'विकसित भारत संकल्प सम्मेलन' में भाग लिया। पीतमपुरा में उन्होंने जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' को भी सुना।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने डिजिटल इंडिया, आधुनिक आधारभूत संरचना, रेलवे, एक्सप्रेसवे, हवाई अड्डों, रक्षा उत्पादन, पारदर्शी शासन व्यवस्था और प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) जैसे अनेक क्षेत्रों में ऐतिहासिक प्रगति दर्ज की है। 

उन्होंने कहा कि 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' आज देश के विकास की आधारशिला बन चुका है और दिल्ली सरकार भी इसी सेवा भावना के साथ निरंतर कार्य कर रही है। रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार प्रधानमंत्री के 'कैच द रेन' जल संरक्षण अभियान, 'वोकल फॉर लोकल' और पर्यावरण संरक्षण जैसे अभियानों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

राजधानी के विकास का खाका प्रस्तुत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बनने के बाद से दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर बिना किसी राजनीतिक भेदभाव के विकास कार्यों में तेजी लाई गई है। उन्होंने कहा कि सड़कों, सीवर व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, स्कूलों और अस्पतालों के विकास कार्य युद्धस्तर पर चल रहे हैं। केंद्र सरकार के सहयोग से वर्षों से लंबित परियोजनाओं को भी अब तेजी से पूरा किया जा रहा है।

 

Tags: Rekha Gupta , BJP Delhi , Chief Minister of Delhi , Delhi CM , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD