Sunday, 28 June 2026

 

 

खास खबरें सेशेल्स ने पीएम नरेंद्र मोदी को ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ उपाधि से सम्मानित किया बेंगलुरु में टनल रोड परियोजना का शिलान्यास पीएम नरेंद्र मोदी और पैट्रिक हर्मिनी की द्विपक्षीय वार्ता बैडमिंटन खेलते दिखे ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले-फिट रहना भी जनसेवा का हिस्सा नरेंद्र मोदी को सेशेल्स स्टेट हाउस में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर भारत-यूके सीईटीए से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और इनोवेशन में साझेदारी होगी मजबूत : पीयूष गोयल फीफा वर्ल्ड कप : डीआर कांगो ने रचा इतिहास, 52 साल बाद जीत दर्ज कर बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह फीफा वर्ल्ड कप : पुर्तगाल के खिलाफ ड्रॉ के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा कोलंबिया मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी 29 जून का पंचांग : पूर्णिमा पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की करें पूजा, दोपहर 12:03 से 12:57 बजे तक अभिजित मुहूर्त यूपीआईटीएस-2026 के चौथे संस्करण का ऐलान, 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में होगा आयोजन दिल्ली में तीन दिवसीय 'त्रिपुरा ग्लोबल पाइनएप्पल फेस्टिवल' का उद्घाटन सीएम रेखा गुप्ता ने कोचिंग सेंटरों को आग से सुरक्षा के उपाय करने के लिए एक महीने का दिया समय तेलंगाना के सरकारी कर्मचारी चिंता न करें, चुनाव आयोग आपका साथ देगा : जी. किशन रेड्डी इतिहास बनाना चाहता हूं, जनहित में जमीन देने वालों के सम्मान में बनेगी 'कृतज्ञता की दीवार' : डीके शिवकुमार अमित शाह ने अधिकारियों को दिए निर्देश, हर किसान के पास हों कम से कम दो पशु भजनलाल शर्मा ने एमएसएमई इकोसिस्टम को मजबूती देने के लिए उपायों की शुरुआत की 'फास्ट पेट्रोल वेसल' सेशेल्‍स की समुद्री सुरक्षा मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम : पीएम नरेंद्र मोदी सी. पी. राधाकृष्णन ने बेंगलुरु में नादप्रभु श्री केम्पेगौड़ा की 517वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी डॉक्टर दिवस की पूर्व संध्या पर डॉ. जितेंद्र सिंह भविष्य में सटीक चिकित्सा पद्धति पर प्रकाश डालते हैं सी.आई.ए. स्टाफ जालंधर ग्रामीण पुलिस ने डोनी बल्ल गैंग के मुख्य सहयोगी तथा एक अन्य हथियार तस्कर को भारी मात्रा में अवैध हथियारों सहित किया गिरफ्तार

 

मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण : आशिका जैन ने वार्डों में मतदाताओं से की बातचीत, फ़ार्म किए वितरित

आशिका जैन ने एस.आई.आर. के बारे में दी जानकारी और प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए टीमों को पूरा सहयोग देने की अपील की

Aashika Jain, DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Hoshiarpur, Special Intensive Revision
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 27 Jun 2026

Last updated on: Jun 28, 2026, 11:03 IST

चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार जिले में चल रहे मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के तहत डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी आशिका जैन ने शनिवार शाम स्थानीय वार्डों का दौरा कर लोगों से मुलाकात की और उन्हें इस प्रक्रिया के बारे में जागरूक किया। उन्होंने मतदाताओं को गिनती फ़ार्म भी सौंपे तथा एस.आई.आर. की पूरी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।

लोगों को एस.आई.आर. के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने कहा कि मतदाता सूचियों का यह पुनरीक्षण पूरी तरह पारदर्शी और सहभागितापूर्ण प्रक्रिया है, जिसमें न केवल मतदाता बल्कि राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे ताकि यह कार्य सुचारू रूप से पूरा किया जा सके। उन्होंने सभी हिस्सेदारों से अपील की कि वे जिले में तैनात एस.आई.आर. टीमों को पूरा सहयोग दें, ताकि यह कार्य सही और निर्बाध तरीके से सम्पन्न हो सके।

डिप्टी कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि बी.एल.ओ. प्रत्येक घर में कम से कम तीन बार जाएंगे। जिले में कुल 1,563 बी.एल.ओ. सात विधानसभा क्षेत्रों के 12,68,648 मतदाताओं को कवर करेंगे और इस कार्य की निगरानी सुपरवाइज़रों द्वारा की जाएगी। उन्होंने बताया कि मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के एजेंट भी गिनती फ़ार्मों के वितरण के दौरान बी.एल.ओ. के साथ मौजूद रहे।

जिला चुनाव अधिकारी के साथ एस.डी.एम. परमप्रीत सिंह, चुनाव तहसीलदार रमनदीप कौर, बी.एल.ओ. तथा अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे योग्य मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने बताया कि एस.आई.आर. के तीसरे दिन बी.एल.ओ. द्वारा घर-घर जाकर कुल 6,51,817 गिनती फ़ार्म वितरित किए गए।

यदि कोई मतदाता घर पर मौजूद नहीं हो तो गिनती फ़ार्म  परिवार के किसी वयस्क सदस्य को दिया जा सकता है। डिप्टी कमिश्नर ने अपील की कि जिन मतदाताओं को गिनती फ़ार्म प्राप्त नहीं हुआ है, वे अपने बी.एल.ओ. से दिए गए संपर्क नंबर पर संपर्क करें या “बुक कॉल विद बी.एल.ओ.” सुविधा का उपयोग करें। उन्होंने मतदाताओं को ई.सी.आई. और सी.ई.ओ. पंजाब की वेबसाइटों तथा ईसीआईनेट (ECINET) ऐप के माध्यम से अपने विवरण की पुष्टि करने की भी सलाह दी।

विधानसभा क्षेत्रवार गिनती फ़ार्म वितरण की जानकारी देते हुए आशिका जैन ने बताया कि 39-मुकेरियां विधानसभा क्षेत्र में 45,862 फ़ार्म , 40-दसूहा में 1,52,072 फ़ार्म, 41-उड़मुड़ में 1,49,933 फ़ार्म, 42-शाम चौरासी में 65,844 फ़ार्म, 43-होशियारपुर में 35,683 फ़ार्म, 44-चब्बेवाल में 1,20,908 फ़ार्म तथा 45-गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र में 81,515 फ़ार्म वितरित किए गए।

उल्लेखनीय है कि घर-घर गणना का यह कार्य 24 जुलाई तक जारी रहेगा, जबकि मतदान केंद्रों के युक्तिकरण की प्रक्रिया भी 24 जुलाई 2026 तक पूरी कर ली जाएगी। मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशन 3 अगस्त 2026 को किया जाएगा। मतदाता सूचियों से संबंधित दावे और आपत्तियां 3 अगस्त से 2 सितंबर 2026 तक प्रस्तुत की जा सकेंगी, जबकि उनका निपटारा 3 अगस्त से 28 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूचियां 1 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित की जाएंगी।

 

Tags: Aashika Jain , DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Hoshiarpur , Special Intensive Revision

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD