Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

लोगों की शिकायतों का पारदर्शिता, जवाबदेही और संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करें अधिकारी, अन्यथा होगी कार्रवाई-शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा

शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक में रखी गई 16 शिकायतों में से 09 का किया मौके पर ही समाधान

Mahipal Dhanda, Haryana, BJP Haryana, Haryana News, Latest Haryana News
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

सोनीपत , 26 Jun 2026

Last updated on: Jun 27, 2026, 11:24 IST

हरियाणा के शिक्षा मंत्री  महिपाल ढांडा ने कहा कि जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति आमजन की समस्याओं के समाधान का एक प्रभावी मंच है और अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे लोगों की शिकायतों का निस्तारण पूरी पारदर्शिता, जवाबदेही और संवेदनशीलता के साथ करें। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा शिकायतों को अनावश्यक रूप से लंबित रखने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के साथ-साथ उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।

शिक्षा मंत्री श्री महिपाल ढांडा ने शुक्रवार को सोनीपत में लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल मे जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए बैठक में रखी गई 16 शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए 09 शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया। इसके साथ ही उन्होंने शेष 07 मामलों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा निर्देश दिए कि लंबित मामलों पर गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए अगली बैठक से पूर्व आवश्यक कार्रवाई पूरी कर रिपोर्ट प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें, ताकि शिकायतकर्ताओं को समयबद्ध न्याय मिल सके।

बैठक के दौरान शास्त्री कालोनी निवासी सुनीता देवी ने बताया कि बिजली विभाग द्वारा कुछ वर्ष पहले हमारा मीटर बदला गया था। उसके बाद हमारा जो बिजली बिल आया वो हमने समय पर अदा किया लेकिन कुछ समय पहले बिजली विभाग द्वारा हमारे घर 71 हजार 102 रूपये का बिजली बिल भेजा गया है और हमें बताया गया कि आपका नया लगा हुआ बिजली मीटर पोर्टल पर नहीं चढाया गया इसलिए आपको अवरेज के हिसाब से बिल दिया गया। 

इस पर शिक्षा मंत्री ने बिजली विभाग के उस जेई पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए जिन्होंने उस समय इस बिजली मीटर को पोर्टल पर नहीं चढाया और बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि यह बिजली संबंधित शिकायतकर्ता नहीं जमा करवाएगा, क्योंकि इसमें इसकी कोई गलती नहीं है। बैठक के दौरान बीज मार्किट निवासी बलराज सिंह ने अपनी शिकायत दी कि गांव अहमदपुर में उनकी जमीन है और उनकी जमीन की सिंचाई के लिए बने पानी के खाल पर एक व्यक्ति ने कब्जा कर उसको बंद कर दिया है। 

इस शिकायत की सुनवाई करते हुए शिक्षा मंत्री ने उपायुक्त नेहा सिंह की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर उन्हें निर्देश दिए कि वे इस स्थान का मौका मुआयना कर, अपनी रिपोर्ट अगली बैठक में प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।स्कूल द्वारा गबन करने की एक अन्य शिकायत की जांच करने के लिए शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने एडीसी की अध्यक्षता में कमेटी गठित करने के निर्देश दिए जिसमें ग्रीवेंस मैंम्बरों को भी शामिल किया गया है। यह कमेटी शिकायतकर्ता की सुनवाई करते हुए अपनी रिपोर्ट सौंपेगी ताकि अगर किसी व्यक्ति ने गबन किया है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके।

इस दौरान गांव जांटी कलां निवासी शकुंतला की गलत तरीके से पैतृक संपत्ति को हडपने की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एसडीएम सोनीपत की अध्यक्षता में कमेटी गठित करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस कमेटी में ग्रीवेंस के मैंबरों को भी शामिल किया और कहा कि यहां कमेटी इस मामले की निष्पक्ष जांच कर अगली बैठक में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। गांव रायपुर निवासी रणजीत सिंह की नगर निगम से एनओसी प्राप्त करने में हो रही कठिनाई से संबंधित शिकायत की सुनवाई करते हुए एडीसी को निर्देश दिए कि वे इस मामले की सुरवाई कर इस समस्या का समाधान करें।

मंत्री ने एक निजी अस्पताल से संबंधित शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस आयुक्त को निर्देश दिए कि इस मामले की किसी सीनियर पुलिस अधिकारी से जांच करवाएं। बैठक में गांव निजामपुर माजरा के लोगों ने पीने के पानी से संबंधित शिकायत पर पब्लिक हेल्थ एक्सईएन ने बताया कि आधे से ज्यादा गांव में पीने के पानी को लेकर पाईप लाईन बिछाने का कार्य पूरा किया जा चुका है शेष कार्य अगले एक महिने में शुरू कर दिया जाएगा। इस शिकायत के संबंध में शिक्षा मंत्री ने कहा कि संबंधित अधिकारी सुनिश्चित करें कि प्रत्येक घर को पीने का पानी उपब्ध हो इसके लिए जो भी कार्य करना है उसे तुरंत प्राथमिकता के साथ पूरा करवाएं।

 

Tags: Mahipal Dhanda , Haryana , BJP Haryana , Haryana News , Latest Haryana News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD