Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

युवा नशे से दूर रखकर विकसित भारत के निर्माण में करें योगदान - कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी

राज्य स्तरीय नशा मुक्त भारत पखवाड़ा का हिसार में भव्य समापन

Krishan Kumar Bedi, Krishna Kumar Bedi, Haryana, BJP Haryana, Haryana News, Latest Haryana News
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

हिसार , 26 Jun 2026

Last updated on: Jun 27, 2026, 11:20 IST

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय नशा मुक्त भारत पखवाड़ा का समापन समारोह शुक्रवार को हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के सतेंद्र नाथ बोस सभागार में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम को हरियाणा सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता (सेवा) मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते कहा कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र के भविष्य को भी प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहकर स्वस्थ, जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनें तथा विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष पखवाड़े की थीम नशा मुक्त भारत अभियान, विकसित भारत की पहचान रखी गई थी। इस अभियान के अंतर्गत प्रदेशभर में जनजागरूकता रैलियां, शपथ कार्यक्रम, संवाद, कार्यशालाएं एवं विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित कर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए सरकार के साथ-साथ समाज के प्रत्येक नागरिक की सहभागिता भी अत्यंत आवश्यक है। प्रदेश में इस समय 155 नशा मुक्ति केंद्र व संस्थानों का मजबूत नेटवर्क हैं, जिनमें माध्यम से 1 लाख 39 हजार पंजीकृत मरीजों का उपचार कर उन्हें नई राह दिखाई गई है। उन्होंने कहा कि नशा कोई आदत नहीं, बल्कि यह एक प्रकार की बीमारी है, जिसका शत प्रतिशत इलाज संभव है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आज से 10-15 वर्ष पूर्व हुक्के का चलन लगभग समाप्त हो गया था, लेकिन अब दोबारा से इसका प्रभाव बढ़ रहा है। इसके अतिरिक्त सोशल मीडिया की रील के माध्यम से नशा और गन कल्चर युवा पीढ़ी को भटका रहा है। इससे न केवल हरियाणा बल्कि पंजाब और दिल्ली राज्यों के युवा नशे की चपेट में आ रहे हैं। इसलिए समय रहते इस समस्या को खत्म करने के लिए सरकार और अधिक प्रभावी रणनीति के तहत काम कर रही है।

समारोह का सीधा प्रसारण हाइब्रिड एवं वर्चुअल माध्यम से किया गया

समापन समारोह का सीधा प्रसारण हाइब्रिड एवं वर्चुअल माध्यम से किया गया, जिसके जरिए प्रदेशभर के विभिन्न विभागों, शैक्षणिक संस्थानों तथा संबंधित एजेंसियों को जोड़ा गया। कार्यक्रम में पुलिस, स्वास्थय, शिक्षा एवं अन्य विभागों के अधिकारियों और प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।  कार्यक्रम के अंत में नशे की रोकथाम को लेकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एंजियों तथा अन्य प्रबुद्ध व्यक्तियों को प्रशंसा पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को नशे की रोकथाम को लेकर शपथ भी दिलवाई गई।

इस अवसर पर सेवा विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर नसीब फोगाट, उपनिदेशक विशाल सैनी, डॉ दलबीर सैनी, जिला समाज कल्याण अधिकारी महावीर गोदारा, सिविल सर्जन डॉ सपना गहलावत, मनदीप मलिक, चंद्र प्रकाश बोसती सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

Tags: Krishan Kumar Bedi , Krishna Kumar Bedi , Haryana , BJP Haryana , Haryana News , Latest Haryana News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD