Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मान सरकार समाज से नशे के अभिशाप को पूरी तरह समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध : बरिंदर कुमार गोयल

‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ मुहिम के तहत विलेज डिफेंस कमेटियों, पुलिस और सिविल प्रशासन के साथ जिला स्तरीय समीक्षा बैठक

Barinder Kumar Goel, Barinder Kumar Goyal, AAP Punjab, Malerkotla
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

मालेरकोटला , 25 Jun 2026

Last updated on: Jun 26, 2026, 10:01 IST

मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे “युद्ध नशों के विरुद्ध” अभियान के तहत पंजाब के जल संसाधन तथा भूमि एवं जल संरक्षण मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने आज स्थानीय पंजाब उर्दू अकादमी में विलेज डिफेंस कमेटियों, ब्लॉक कोऑर्डिनेटरों, सिविल एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ जिला स्तरीय समीक्षा बैठक की।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार समाज से नशे के अभिशाप को जड़ से समाप्त करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि नशों के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार या पुलिस की नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि विलेज डिफेंस कमेटियां, पंचायतें, युवा, अभिभावक और सामाजिक संस्थाएं इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएं।

श्री गोयल ने कहा कि सरकार द्वारा ग्रामीण रक्षा समितियों का गठन, नशा मुक्ति केंद्रों की स्थापना तथा नशा मुक्ति टीमों की तैनाती कर नशों के खिलाफ बहुआयामी स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा देने के लिए गांवों में खेल सुविधाओं, खेल स्टेडियमों और पुस्तकालयों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

स्वस्थ, अनुशासित और सशक्त युवा ही पंजाब की प्रगति का वास्तविक आधार हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशा तस्करी और नशों के अवैध कारोबार से जुड़े समाज विरोधी तत्वों के लिए पंजाब में कोई स्थान नहीं है। ऐसे लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि विलेज डिफेंस कमेटियों के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखा जाए तथा नशों संबंधी कोई भी सूचना मिलने पर तुरंत प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

मालेरकोटला के विधायक डॉ. जमी़ल-उर-रहमान ने कहा कि नशों और समाज विरोधी तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए जनता का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। अमरगढ़ के विधायक प्रो. जसवंत सिंह गज्जनमाजरा ने कहा कि नशा मुक्त पंजाब के लिए समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर कार्य करना होगा। डिप्टी कमिश्नर विराज एस. तिड़के ने कहा कि जिला प्रशासन विलेज डिफेंस कमेटियों को पूरा सहयोग दे रहा है तथा नशों के खिलाफ कार्रवाई को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए संबंधित विभागों को पूरी गंभीरता और समर्पण के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

एसएसपी गुरमीत सिंह ने लोगों से अपील की कि नशा तस्करी या किसी भी संदिग्ध गतिविधि संबंधी जानकारी पंजाब सरकार की नशा विरोधी हेल्पलाइन तथा व्हाट्सएप चैटबॉट नंबर 97791-00200 पर साझा करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिला पुलिस नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई जारी रखेगी।

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त राजदीप सिंह बराड़, एसडीएम मलेरकोटला कनु गर्ग, एसडीएम अहमदगढ़ राजेश कुमार, एसपी गुरशरणजीत सिंह, सहायक आयुक्त मनदीप कौर, डीएसपी मानवजीत सिंह, सरपंच गुरमुख सिंह, जिला प्रभारी नशा मुक्ति मोर्चा निसार अहमद, हलका कोऑर्डिनेटर नशा छुड़ाऊ समिति सिंगारा सिंह, हज कमेटी के चेयरमैन मुहम्मद हाशिम, जिला परिषद सदस्य डॉ. हरिपाल सिंह, हलका कोऑर्डिनेटर नशा मुक्ति गुरप्रीत सिंह बिट्टू भनभोरा सहित बड़ी संख्या में वीडीसी सदस्य तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Barinder Kumar Goel , Barinder Kumar Goyal , AAP Punjab , Malerkotla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD