Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पैरा पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के पदक विजेताओं को जल्द सम्मानित किया जाएगा : आरती सिंह राव

"पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ हरियाणा" की बैठक आयोजित

Arti Singh Rao, BJP Haryana, Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 24 Jun 2026

Last updated on: Jun 25, 2026, 12:57 IST

हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री एवं पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ हरियाणा की अध्यक्ष आरती सिंह राव ने कहा कि जनवरी 2026 में आयोजित पैरा पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को शीघ्र ही एक विशेष समारोह आयोजित कर सम्मानित किया जाएगा। आरती सिंह राव आज चंडीगढ़ में "पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ हरियाणा" की बैठक की अध्यक्षता कर रही थी।

इस अवसर पर बैठक में एसोसिएशन के तीन वर्षीय कार्यकाल पूर्ण होने के उपरांत नई गवर्निंग बॉडी के गठन हेतु चुनाव करवाने के विषय पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही यह  भी निर्णय लिया गया की सितंबर 2026 में हरियाणा राज्य पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप कराई जायेगी।

आरती सिंह राव ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त करने वाले सभी पैरा खिलाड़ियों के कैश अवॉर्ड शीघ्र जारी करवाने हेतु खेल मंत्रालय को पत्र लिखा जाएगा, ताकि खिलाड़ियों को उनका सम्मान एवं प्रोत्साहन समय पर प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि बड़े गौरव की बात है कि पिछले तीन वर्षों से हरियाणा राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लगातार चैंपियन बन रहा है, जो प्रदेश के खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के अथक परिश्रम का परिणाम है। 

उन्होंने इस उपलब्धि के लिए सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। बैठक में महासचिव ज्योति कुमार छाबड़ा ने बीते वर्ष 2025-26 के दौरान आयोजित पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप, पैरा पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप, पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप तथा भुवनेश्वर और चेन्नई में आयोजित जूनियर एवं सीनियर पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का विस्तृत विवरण दिया।

इस अवसर पर पैरा पावरलिफ्टिंग के चेयरमैन अभिजीत सिंह, पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संस्थापक गिरिराज सिंह, कोषाध्यक्ष पवन कुमार, पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी धर्मेंद्र सिंह, भीम सिंह एवं सलोनी कुमारी उपस्थित थे।

 

Tags: Arti Singh Rao , BJP Haryana , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD