Monday, 22 June 2026

 

 

खास खबरें शिक्षण संस्थान बंद करने के बहाने खोजने के बजाय छात्र संख्या बढ़ाने पर ध्यान दें मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर लखनऊ कोचिंग सेंटर में आग लगने से 3 की मौत, बचाव अभियान जारी प्रदेश सरकार गांवों में स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध : आरती सिंह राव वर्ल्ड एथलेटिक्स के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम भूपेंद्र पटेल और डिप्टी सीएम हर्ष संघवी से की भेंट कांग्रेस सरकार के प्रयासों से 137 करोड़ रुपये से सुदृढ़ होगी चैल-चौक-जंजैहली सड़कः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन मोहाली के 12वें समर कैंप का भव्य समापन समारोह धूरीगांव बालियां और बटूहा में आयोजित किया गया "लोक मिलनी" कार्यक्रम बुजुर्गों की सेवा और देखभाल के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध सीएम सम्राट चौधरी ने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 3.96 लाख किसानों को 200 करोड़ की सहायता राशि जारी की निशांत कुमार यादव से मिले क्राफ़ेड व आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध : केवल सिंह पठानिया भारत दुनिया को दे रहा अनोखे और बेजोड़ आर्थिक अवसर : पीयूष गोयल आपदा प्रबन्धन उप-परियोजना के तहत परामर्श बैठक आयोजित 25 जून से 24 जुलाई तक एस.आई.आऱ के अंतर्गत बी.एल.ओ घर-घर जाकर मतदाताओं से भरवाएंगे गणना पत्रः आशिका जैन रयात बाहरा यूनिवर्सिटी ने उत्साहपूर्वक मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस असम में 40,000 से ज्यादा स्कूलों में 'ओलंपिक वैल्यूज एजुकेशन प्रोग्राम' शुरू : हिमंता बिस्वा सरमा कांग्रेस की रैली के कारण छूटी कई छात्रों की नीट परीक्षा, जवाबदेही से नहीं बच सकते राहुल : सुधांशु त्रिवेदी 'अल्फा' के प्रमोशन के दौरान आलिया भट्ट ने इस एथलीट को गिफ्ट किया मोतीचूर लड्डू का डिब्बा, लोगों का खींचा ध्यान विधान परिषद चुनाव : महायुति गठबंधन ने 17 में से 16 सीटों पर जीत हासिल की छिंदवाड़ा में बैतूल हाईवे पर पिकअप और ट्रक में टक्कर; पांच की मौत, 20 घायल अतिक्रमण कतई बर्दाश्त नहीं, आरोपियों पर तत्काल करें कार्रवाई : योगी आदित्यनाथ

 

हॉकी : भारत ने नीदरलैंड को हराया, जुगराज, अभिषेक और राजिंदर ने किए गोल

Sports News, Hockry, Jugraj Singh, Abhishek, Rajinder Singh, FIH Pro League Rotterdam, Rotterdam
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रॉटरडैम , 21 Jun 2026

Last updated on: Jun 22, 2026, 12:59 IST

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रविवार को हॉकी क्लब रॉटरडैम में एफआईएच प्रो लीग रॉटरडैम लेग के अपने आखिरी मैच में नीदरलैंड को 3-2 से हरा दिया। भारत की तरफ से जुगराज सिंह (18’), अभिषेक (27’), और राजिंदर सिंह (56’) ने गोल किए, जिसकी मदद से टीम ने नीदरलैंड के खिलाफ लेग की अपनी दूसरी जीत हासिल की।

कार्यवाहक कप्तान हार्दिक सिंह को उनकी शानदार कप्तानी और मिडफील्ड में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। नीदरलैंड ने पहले क्वार्टर में शानदार शुरुआत की, जबकि भारतीय टीम की शुरुआत साधारण रही थी। नीदरलैंड ने शुरुआत में अपने आक्रामक खेल से भारतीय खिलाड़ियों पर दबाव डाला।

हालांकि, भारतीय डिफेंडर जल्द ही अपनी लय में आ गए और नीदरलैंड के आक्रमण को थामने में सफलता पाई। पहले क्वार्टर में एक भी गोल नहीं हुआ। दूसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने तेजी बढ़ाई। जुगराज सिंह (18’) ने डच गोलकीपर डर्क मेयेर के बाईं ओर एक जोरदार ड्रैग-फ्लिक मारकर पहला गोल किया और स्कोर 1-0 कर दिया।

नीदरलैंड की तरफ से पेपिजन वैन डेर हाइज्डन (19’) ने पेनल्टी कॉर्नर गोल से जवाबी कार्रवाई की और स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया। नीदरलैंड ने आक्रामक हमले किए लेकिन भारतीय गोलकीपर ने उनके सारे प्रयास असफल कर दिए। जरमनप्रीत सिंह ने 27वें मिनट में, अभिषेक के लिए एक शानदार पास दिया, जिसने बैकहैंड शॉट को नेट में मारकर हाफटाइम से पहले भारत की बढ़त 2-1 कर दी।

दूसरे हाफ में, भारत ने अच्छी पासिंग के जरिए मैच को नियंत्रित करने की कोशिश की। नीदरलैंड को 41वें मिनट में एक पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन अमित रोहिदास ने वैन डेर हाइज्डन के शॉट को डिफ्लेक्ट कर दिया। मेजबान टीम के लिए एक और पेनल्टी कॉर्नर का मौका स्टॉपर की गलती के कारण बर्बाद हो गया, जिससे शांत भारतीय टीम तीसरे क्वार्टर के आखिर में अपनी 2-1 की बढ़त बनाए रखने में कामयाब रही।

आखिरी क्वार्टर भारत की तरफ से 56वें ​​मिनट राजिंदर सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर ड्रैग-फ्लिक करके गोल मारा और टीम को 3-1 से आगे कर दिया। नीदरलैंड ने 58वें मिनट में लगातार तीन पेनल्टी कॉर्नर जीते, लेकिन भारतीय पेनल्टी कॉर्नर डिफेंस ने उन सभी को रोक दिया। नीदरलैंड की तरफ से 59वें मिनट में कोएन बिजेन (59’) के एक पेनल्टी कॉर्नर वेरिएशन से गोल करके स्कोर 3-2 कर दिया। भारतीय टीम अंत में 3-2 से विजेता रही। 

 

Tags: Sports News , Hockry , Jugraj Singh , Abhishek , Rajinder Singh , FIH Pro League Rotterdam , Rotterdam

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD