Monday, 22 June 2026

 

 

खास खबरें शाहपुर विधानसभा के सभी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में सुबह होगा योग सत्र : केवल सिंह पठानिया धूरी हलके के गांव बुगरा और जहांगीर में चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने की लोक मिलनी रक्षा खड़से ने मुंबई स्थित एसएआई क्षेत्रीय केन्द्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 समारोह में भाग लिया गांव बादशाहपुर में 55 लाख रुपये के विकास कार्यों की हुई शुरुआत द्रौपदी मुर्मु ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीता प्रबंधन क्षेत्र का अवलोकन किया उत्तर प्रदेश में पहचान का संकट खड़ा करने वालों को अब दुत्कारती है जनता : योगी आदित्यनाथ भारत और अमेरिका इस हफ्ते अंतरिम व्यापारिक समझौते को अंतिम रूप देने के लिए व्यापार वार्ता करेंगे : पीयूष गोयल खाली पेट लीची खाना पड़ सकता है भारी? अचानक गिर सकता है ब्लड शुगर फीफा वर्ल्ड कप : सऊदी अरब को 4-0 से रौंदकर शीर्ष पर पहुंचा स्पेन, मिकेल ओयारजाबल ने किए दो गोल एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ग्रीन टी और ब्लैक टी में कौन है सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद? जरूरत से ज्यादा सोना सेहत के लिए खतरनाक, शरीर देता है गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं की चेतावनी हॉकी : भारत ने नीदरलैंड को हराया, जुगराज, अभिषेक और राजिंदर ने किए गोल सरकार बहस के लिए तैयार, मानसून सत्र में विपक्ष पॉलिटिक्स करेगा तो वैसा ही जवाब मिलेगा : सीएम देवेंद्र फडणवीस त्रिकोणीय सीरीज : दांबुला में वैभव का तूफान, भारत-ए ने फाइनल में श्रीलंका-ए को 66 रन से हराया पश्चिम बंगाल में ट्रेलर से टकराई यात्री बस, 4 की मौत; 57 घायल सरकारी अस्पतालों व मेडिकल कॉलेजों की छतों पर लगेंगे सोलर पैनल : नायब सिंह सैनी योग शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा, कक्षा 3 से 9 तक पाठ्यक्रम में होगा शामिल पंचकूला हुआ योगमय, राज्य स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में नायब सिंह सैनी ने हजारों लोगों संग किया योग जापान में चल रहे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान हुआ भव्य अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन हरियाणा लोक भवन में उत्साह पूर्वक मनाया गया 12 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस महिलाओं को मिलेगी घर-द्वार पर एआई-आधारित मुफ्त स्क्रीनिंग की सुविधा

 

फीफा वर्ल्ड कप : सऊदी अरब को 4-0 से रौंदकर शीर्ष पर पहुंचा स्पेन, मिकेल ओयारजाबल ने किए दो गोल

Sports News, Foorball, FIFA World Cup, FIFA World Cup 2026, Lamine Yamal, Spain, Mikel Oyarzabal, Saudi Arabia, Atlanta
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अटलांटा , 21 Jun 2026

Last updated on: Jun 22, 2026, 13:04 IST

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप एच मुकाबले में स्पेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सऊदी अरब को 4-0 से करारी शिकस्त दी। स्पेन की इस जीत में युवा खिलाड़ी लामिन यामल और स्ट्राइकर मिकेल ओयारजाबल ने अहम भूमिका निभाई। यामल ने एक गोल किया और कई अच्छे मौके बनाए, जबकि ओयारजाबल ने दो गोल दागे।

केप वर्डे के खिलाफ पहले मैच में गोलरहित ड्रॉ खेलने वाली स्पेन की टीम सऊदी अरब के खिलाफ बेहतरीन फॉर्म में दिखाई दी। स्पेन ने पूरे मैच में आक्रामक खेल दिखाया और सऊदी अरब को अपने मजबूत डिफेंस के दम पर वापसी करने का कोई मौका नहीं दिया। वर्ल्ड कप के इतिहास के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी लामिन यामल पर हर किसी की निगाहें थीं, जिन्हें शुरुआती एकादश में जगह दी गई थी।

मैदान पर उतरते ही उन्होंने अपने शानदार कौशल से दर्शकों का दिल जीता। उनकी गति और ड्रिब्लिंग ने सऊदी अरब के डिफेंडरों को लगातार परेशान किया। स्पेन का पहला गोल 10वें मिनट में आया। डैनी ओल्मो ने बाईं ओर से बेहतरीन क्रॉस दिया, जिस पर यामल ने शानदार तरीके से स्लाइड करते हुए गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचा दिया।

यह टूर्नामेंट में उनका पहला गोल था। इस गोल से स्पेन का आत्मविश्वास बढ़ा और टीम ने लगातार हमले जारी रखे। मैच के 30वें मिनट में स्पेन की बढ़त को एमेरिक लापोर्टे ने दोगुना किया। डैनी ओल्मो के कॉर्नर पर एमेरिक लापोर्टे ने हेडर लगाया। गेंद बॉक्स के अंदर ओयारजाबल के पास पहुंची और उन्होंने बिना कोई गलती किए इसे गोल में तब्दील कर दिया।

इसके सिर्फ तीन मिनट बाद स्पेन ने एक और शानदार टीम गोल किया। सऊदी अरब के डिफेंस के ऊपर से आए लंबे पास को मार्क कुकुरेला ने बेहतरीन तरीके से नियंत्रित किया और गेंद को आगे बढ़ाया। इसके बाद डैनी ओल्मो ने मौका बनाते हुए गेंद ओयारजाबल को पास की, जिन्होंने शानदार वॉली लगाकर अपना दूसरा और स्पेन के लिए मैच का तीसरा गोल किया।

पहले हाफ में 3-0 की बढ़त लेने के बाद स्पेन पूरी तरह नियंत्रण में था। दूसरे हाफ की शुरुआत में कोच लुइस डे ला फुएंते ने यामल और ओयारजाबल को आराम देने के लिए मैदान से बाहर बुला लिया। इसके बावजूद स्पेन का दबदबा बना रहा। दूसरे हाफ में स्पेन को चौथा गोल तब मिला, जब डैनी ओल्मो ने कॉर्नर से आई गेंद पर शानदार वॉली लगाई।

सऊदी गोलकीपर ने उनके शॉट को रोक लिया, लेकिन गेंद की दिशा सऊदी खिलाड़ी हसन अल्ताम्बकती से टकराकर बदल गई और अपने ही गोल में चली गई। इसके बाद भी स्पेन ने सऊदी अरब के डिफेंस पर लगातार दबाव बनाए रखा और मैच को 4-0 से अपने नाम किया। इस जीत के साथ स्पेन के दो मैचों में चार प्वाइंट हो गए हैं और टीम ग्रुप में पहले स्थान पर पहुंच गई है।

 

Tags: Sports News , Foorball , FIFA World Cup , FIFA World Cup 2026 , Lamine Yamal , Spain , Mikel Oyarzabal , Saudi Arabia , Atlanta

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD