Monday, 22 June 2026

 

 

खास खबरें लखनऊ कोचिंग सेंटर में आग लगने से 3 की मौत, बचाव अभियान जारी प्रदेश सरकार गांवों में स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध : आरती सिंह राव वर्ल्ड एथलेटिक्स के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम भूपेंद्र पटेल और डिप्टी सीएम हर्ष संघवी से की भेंट कांग्रेस सरकार के प्रयासों से 137 करोड़ रुपये से सुदृढ़ होगी चैल-चौक-जंजैहली सड़कः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन मोहाली के 12वें समर कैंप का भव्य समापन समारोह धूरीगांव बालियां और बटूहा में आयोजित किया गया "लोक मिलनी" कार्यक्रम बुजुर्गों की सेवा और देखभाल के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध सीएम सम्राट चौधरी ने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 3.96 लाख किसानों को 200 करोड़ की सहायता राशि जारी की निशांत कुमार यादव से मिले क्राफ़ेड व आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध : केवल सिंह पठानिया भारत दुनिया को दे रहा अनोखे और बेजोड़ आर्थिक अवसर : पीयूष गोयल आपदा प्रबन्धन उप-परियोजना के तहत परामर्श बैठक आयोजित 25 जून से 24 जुलाई तक एस.आई.आऱ के अंतर्गत बी.एल.ओ घर-घर जाकर मतदाताओं से भरवाएंगे गणना पत्रः आशिका जैन रयात बाहरा यूनिवर्सिटी ने उत्साहपूर्वक मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस असम में 40,000 से ज्यादा स्कूलों में 'ओलंपिक वैल्यूज एजुकेशन प्रोग्राम' शुरू : हिमंता बिस्वा सरमा कांग्रेस की रैली के कारण छूटी कई छात्रों की नीट परीक्षा, जवाबदेही से नहीं बच सकते राहुल : सुधांशु त्रिवेदी 'अल्फा' के प्रमोशन के दौरान आलिया भट्ट ने इस एथलीट को गिफ्ट किया मोतीचूर लड्डू का डिब्बा, लोगों का खींचा ध्यान विधान परिषद चुनाव : महायुति गठबंधन ने 17 में से 16 सीटों पर जीत हासिल की छिंदवाड़ा में बैतूल हाईवे पर पिकअप और ट्रक में टक्कर; पांच की मौत, 20 घायल अतिक्रमण कतई बर्दाश्त नहीं, आरोपियों पर तत्काल करें कार्रवाई : योगी आदित्यनाथ सुब्रह्मण्यम जयशंकर पहुंचे मंगोलिया

 

त्रिकोणीय सीरीज : दांबुला में वैभव का तूफान, भारत-ए ने फाइनल में श्रीलंका-ए को 66 रन से हराया

Sports News, Cricket, Tri Series Final, India A, Sri Lanka A, Dambulla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दांबुला , 21 Jun 2026

Last updated on: Jun 22, 2026, 12:57 IST

भारत-ए ने त्रिकोणीय सीरीज (भारत-ए, श्रीलंका-ए और अफगानिस्तान-ए) के फाइनल मैच में श्रीलंका-ए के विरुद्ध 66 रन से जीत दर्ज की। इस मुकाबले में भारत के 15 वर्षीय सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने महज 29 गेंदों में 94 रन की पारी खेलकर अपनी चमक बिखेरी। रांगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 9 विकेट खोकर 377 रन बनाए।

भारत-ए को वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्य की जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने महज 53 गेंदों में 132 रन की साझेदारी की। वैभव ने सिर्फ 11 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, जो 'लिस्ट-ए' क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी रही। वैभव 29 गेंदों का सामना करते हुए 8 छक्कों और 10 चौकों के साथ 94 रन बनाकर आउट हुए।

कुछ देर बाद टीम को प्रियांश आर्य (39) के रूप में दूसरा झटका लगा। यहां से कप्तान तिलक वर्मा ने ऋतुराज गायकवाड़ के साथ तीसरे विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी करते हुए भारत को 200 के पार पहुंचाया। गायकवाड़ 51 गेंदों में 40 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कप्तान तिलक ने कुमार कुशाग्र (36) के साथ चौथे विकेट के लिए 63 रन जुटाकर भारतीय टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।

तिलक वर्मा 90 गेंदों में 5 बाउंड्री के साथ 67 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद निशांत संधु (16), विपराज निगम (27) और अनुकूल रॉय (39) ने छोटी-छोटी पारियां खेलते हुए भारत को 377/9 के स्कोर तक पहुंचाया। विपक्षी खेमे से कुगाथास मथुलन, रविंदु फर्नांडो और वानुजा सहान ने 2-2 विकेट हासिल किए। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 47.1 ओवरों में 311 के स्कोर पर सिमट गई।

श्रीलंका ने 75 के स्कोर तक अपने 3 विकेट खो दिए थे। यहां से सदीरा समरविक्रमा (52) ने कप्तान सहान अराच्चिगे (38) के साथ चौथे विकेट के लिए 53 रन जुटाए। श्रीलंकाई टीम ने 177 के स्कोर तक अपने 6 विकेट खो दिए थे। यहां से वानुजा सहान (62) ने विजयकांत वियासकांत (39) के साथ सातवें विकेट के लिए 77 रन जुटाकर श्रीलंका की हार के अंतर को कम करने में बड़ा योगदान दिया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। भारत की तरफ से यश ठाकुर और विपराज निगम ने 3-3 विकेट हासिल किए, जबकि अनुकूल रॉय ने 2 विकेट निकाले। अशोक शर्मा और तिलक वर्मा को 1-1 विकेट हाथ लगा।

 

Tags: Sports News , Cricket , Tri Series Final , India A , Sri Lanka A , Dambulla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD