Monday, 22 June 2026

 

 

खास खबरें रयात बाहरा यूनिवर्सिटी ने उत्साहपूर्वक मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस असम में 40,000 से ज्यादा स्कूलों में 'ओलंपिक वैल्यूज एजुकेशन प्रोग्राम' शुरू : हिमंता बिस्वा सरमा कांग्रेस की रैली के कारण छूटी कई छात्रों की नीट परीक्षा, जवाबदेही से नहीं बच सकते राहुल : सुधांशु त्रिवेदी 'अल्फा' के प्रमोशन के दौरान आलिया भट्ट ने इस एथलीट को गिफ्ट किया मोतीचूर लड्डू का डिब्बा, लोगों का खींचा ध्यान विधान परिषद चुनाव : महायुति गठबंधन ने 17 में से 16 सीटों पर जीत हासिल की छिंदवाड़ा में बैतूल हाईवे पर पिकअप और ट्रक में टक्कर; पांच की मौत, 20 घायल अतिक्रमण कतई बर्दाश्त नहीं, आरोपियों पर तत्काल करें कार्रवाई : योगी आदित्यनाथ सुब्रह्मण्यम जयशंकर पहुंचे मंगोलिया राम नाम की माला पहनाकर सिर पर रमाई गई भस्म, त्रिपुंड व त्रिनेत्र से सजे बाबा महाकाल 23 जून का पंचांग : सुबह 09:12 से 10:55 बजे तक न करें कोई शुभ काम, हनुमान जी की पूजा विशेष फलदाई शाहपुर विधानसभा के सभी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में सुबह होगा योग सत्र : केवल सिंह पठानिया धूरी हलके के गांव बुगरा और जहांगीर में चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने की लोक मिलनी रक्षा खड़से ने मुंबई स्थित एसएआई क्षेत्रीय केन्द्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 समारोह में भाग लिया गांव बादशाहपुर में 55 लाख रुपये के विकास कार्यों की हुई शुरुआत द्रौपदी मुर्मु ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीता प्रबंधन क्षेत्र का अवलोकन किया उत्तर प्रदेश में पहचान का संकट खड़ा करने वालों को अब दुत्कारती है जनता : योगी आदित्यनाथ भारत और अमेरिका इस हफ्ते अंतरिम व्यापारिक समझौते को अंतिम रूप देने के लिए व्यापार वार्ता करेंगे : पीयूष गोयल खाली पेट लीची खाना पड़ सकता है भारी? अचानक गिर सकता है ब्लड शुगर फीफा वर्ल्ड कप : सऊदी अरब को 4-0 से रौंदकर शीर्ष पर पहुंचा स्पेन, मिकेल ओयारजाबल ने किए दो गोल एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ग्रीन टी और ब्लैक टी में कौन है सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद? जरूरत से ज्यादा सोना सेहत के लिए खतरनाक, शरीर देता है गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं की चेतावनी

 

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने जोल सप्पड़ में 35 करोड़ रुपए से बनने वाले क्रिटिकल केयर ब्लॉक का शिलान्यास किया

सभी मेडिकल कालेजों में 150 करोड़ की लागत से स्थापित होंगी अत्याधुनिक लैब्स : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

Sukhvinder Singh Sukhu, Thakur Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal Congress, Hamirpur, Chief Minister of Himachal Pradesh, Yadvinder Goma
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हमीरपुर , 21 Jun 2026

Last updated on: Jun 22, 2026, 10:39 IST

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज जिला हमीरपुर के जोल सप्पड़ में डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर के नए परिसर में लगभग 35 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर ब्लॉक का शिलान्यास किया। इसके बाद उन्होंने इसी परिसर में नवनिर्मित अस्पताल ब्लॉक और अकादमिक ब्लॉक तथा अन्य निर्माणाधीन भवनों के कार्यों का निरीक्षण किया।

उन्होंने सीपीडब्ल्यूडी, पीडब्ल्यूडी और मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों को अस्पताल ब्लॉक और अकादमिक ब्लॉक को मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को सौंपने तथा कॉलेज एवं अस्पताल के विभिन्न विभागों को जोल सप्पड़ शिफ्ट करने की प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जुलाई के पहले सप्ताह में मेडिकल कॉलेज के इन महत्वपूर्ण विभागों का संचालन जोल सप्पड़ में शुरू कर दिया जाएगा।

उन्होंने मेडिकल कॉलेज से संबंधित अन्य मामलों तथा स्थानीय लोगों की समस्याओं को लेकर भी अधिकारियों के साथ व्यापक विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों की लैब्स के आधुनिकीकरण के लिए प्रदेश सरकार 150 करोड़ रुपये का प्रावधान कर रही है। इस धनराशि से लैब्स में अत्याधुनिक मशीनें स्थापित की जाएंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला और टांडा के मेडिकल कॉलेज में दशकों पुरानी मशीनों एवं उपकरणों के स्थान पर इनकी जगह नवीनत्तम टैक्नोलॉजी की मशीनें एवं उपकरण स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बड़े पैमाने पर डॉक्टरों, प्रोफेसरों, नर्सों और अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों की भर्ती कर रही है।

इससे सभी मेडिकल कॉलेजों एवं चिकित्सा संस्थानों में पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध होगा और लोगों को बेहतरीन चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. रमेश भारती, सीपीडब्ल्यूडी और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन नए परिसर में जारी विभिन्न निर्माण कार्यों की वस्तु स्थिति से अवगत करवाया।  

इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस हमीरपुर में लोगों की समस्याएं भी सुनीं। इस अवसर पर आयुष, विधि, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविन्द्र गोमा, विधायक सुरेश कुमार और कैप्टन रणजीत सिंह, राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया, राज्य नशा निवारण बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार नरेश ठाकुर, ओबीसी वित एवं विकास निगम के उपाध्यक्ष डॉ. मोहन लाल, ओबीसी आयोग के सदस्य राजीव राणा, एपीएमसी अध्यक्ष अजय शर्मा, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुमन भारती, पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा, सुभाष ढटवालिया, पार्टी के अन्य पदाधिकारी, उपायुक्त गंधर्वा राठौड़, एसपी बलवीर सिंह और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Thakur Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal Congress , Hamirpur , Chief Minister of Himachal Pradesh , Yadvinder Goma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD